
CTET EVS Pedagogy MCQ :- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा हर साल सीटेट परीक्षा का आयोजन दो बार जुलाई और दिसम्बर माह में किया जाता है। केन्द्रीय सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) पास करना आवश्यक है। सीटेट के पेपर -1 (कक्षा 1 से 5 तक) में पर्यावरण अध्ययन (EVS) के 30 प्रश्न 30 अंको के पूछे जाते हैं। पर्यावरण अध्ययन में 15 अंक का स्टैटिक कंटेंट और 15 अंक की पेडोगोजी आती है। पर्यावरण अध्ययन पेडोगोजी की तैयारी के लिए CTET EVS Pedagogy MCQ लगाना बहुत ही आवश्यक है।
क्योंकि पेडोगोजी का निरंतर अभ्यास और अधिक से अधिक मॉक टेस्ट ही सीटेट परीक्षा में सफलता के सूत्र हैं। इसलिए नीचे दिए गए CTET EVS Pedagogy Questions in Hindi को अंत तक जरूर लगाये।
सीटेट पर्यावरण पेडोगोजी (CTET EVS Pedagogy MCQ)
प्रश्न 1. पर्यावरण अध्ययन में बच्चों को जोड़ने की सबसे प्रभावशाली युक्ति क्या है?
A. पाठ्य पुस्तक का पठन
B.शिक्षक द्वारा व्याख्याएँ
C. कक्षा निर्देशन
D. किस्से कहानीयाँ
उत्तर. (D) किस्से कहानीयाँ
प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन सा वर्तमान पर्यावरण अध्ययन पाठ्यक्रम के छह मुख्य थीमों में से एक नहीं है?
A. आवास
B. हम चीज कैसे बनाते हैं
C. काम और खेल
D. भोजन
उत्तर. (C) काम और खेल
प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन सा एक पर्यावरण अध्ययन के संबंध में सच नहीं है?
A. पर्यावरण अध्ययन बाल केंद्रित अध्ययन है
B. पर्यावरण अध्ययन बच्चों को अपने परिवेश को खोजने का अवसर देता है
C. पर्यावरण अध्ययन वर्णनों और परिभाषाओं पर बल देता है
D. पर्यावरण अध्ययन की प्रकृति एकीकृत है
उत्तर. (C) पर्यावरण अध्ययन वर्णन और परिभाषाओं पर बल देता है
प्रश्न 4. निम्नलिखित में से क्या पर्यावरण अध्ययन में आकलन के लिए संकेतक नहीं होना चाहिए?
A. सहभागिता
B. याद करना
C. प्रश्न पूछना
D. न्याय और समानता के प्रति सरोकार
उत्तर. (B) याद करना
प्रश्न 5.पर्यावरण अध्ययन में शिक्षक के द्वारा बच्चों को स्वयं अपने आकलन के लिए अवसर देना चाहिए स्वत:आकलन है
A. सीखने के लिए समान
B. आकलन सीखने का आकलन
C. सीखने के लिए आकलन
D. सी सी ई (CCE)
उत्तर. (B) सीखने के लिए समान आकलन
प्रश्न 6. निम्नलिखित में से कौन पर्यावरण अध्ययन का उद्देश्य नहीं है?
A. परिवेशीय मुद्दों पर जागरूकता का विकास करना
B. बच्चों को स्वयं अपने हाथ से कार्य करने और खोजने की क्रियाकलापों से जोड़ना
C. बच्चों को पाठ्य पुस्तक की परिभाषाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करना
D. बच्चों की जिज्ञासा और सृजनात्मकता का पोषण करना
उत्तर. (B) बच्चों को पाठ्य पुस्तक की परिभाषाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करना
प्रश्न 7. निम्नलिखित सीखने के कौन से सिद्धांत का पर्यावरण अध्ययन में अनुसरण होता है?
A. अज्ञात से ज्ञात
B. ज्ञात से अज्ञात
C. वैश्विक से स्थानीय
D. अमूर्त से मूर्त
उत्तर. (B) ज्ञात से अज्ञात
प्रश्न 8. निम्नलिखित में से कौन सा पर्यावरण अध्ययन में सीखने का रचनात्मक आकलन का साधन नहीं है?
A. वर्णन अभिलेख
B. वार्षिक उपलब्धि परीक्षण
C. पोर्टफोलियो
D. क्रम निर्धारण मापनी
उत्तर. (B) वार्षिक उपलब्धि परीक्षण
प्रश्न 9. निम्नलिखित में से किसी को पर्यावरण अध्ययन में बच्चों के आकलन में दूर करना चाहिए?
A. आकलन के संकेत का उपयोग
B. बच्चों के सीखने के गुणात्मक आकलन
C. बच्चों के उत्तरों को सही या गलत में आकनॉ
D. कक्षा 5 के पर्यावरण पाठ्य पुस्तक में प्रत्येक पाठ के अंत में दिए गए आज हमने क्या सीखा पर चर्चा
उत्तर. (C) बच्चों के उत्तरों को सही या गलत में आकनॉ
प्रश्न 10. सामुदायिक महत्वपूर्ण शिक्षण और अधिगम संसाधन है क्योंकि
A. यह सस्ता और सुलभ है
B. बुजुर्ग लोग बुद्धिमान है और उनके पास समय है
C. यह वास्तविक स्थिति में सीखने का अवसर प्रदान करता है
D. कोई भी समुदाय में उपलब्ध समस्त ज्ञान को बिना आलोचना के स्वीकार कर सकता है
उत्तर. (C) यह वास्तविक स्थिति में सीखने का अवसर प्रदान करता है
प्रश्न 11. पर्यावरण शिक्षण अधिगम में कक्षा में प्राप्त अधिगम को विद्यालय के बाहर के जीवन से जोड़ने और इसे समृद्ध करने का तात्पर्य है
A. पाठ्य पुस्तकों से बाहर जाना
B. वैश्विक पर्यावरणीय मुद्दों और चिताओं को पाठ पुस्तकों से लिंक करना
C. पूर्ण विद्यालय दृष्टिकोण
D. पाठ्यचर्या से बाहर जाना
उत्तर. (A) पाठ्य पुस्तकों से बाहर जाना
प्रश्न 12. निम्नलिखित में से कौन सी पर्यावरण कक्षा में गतिविधि या गतिविधियां हैं
A. चित्र खींचना
B. फील्ड भ्रमण
C. श्यामपट्ट का उपयोग
D. उपर्युक्त सभी
उत्तर. (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 13. पर्यावरण अध्ययन पाठ्यक्रम बच्चों की समग्र शिक्षा का कारण बन सकता है यदि वह है
A. एकीकृत
B. समावेशी
C. विषयगत
D. उपर्युक्त सभी
उत्तर. (D) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 14. विद्यालय में मिड डे मील के समय के लिए कौन सा सबसे प्रासंगिक है
A. शिक्षण अधिगम के साथ इसका कोई लेना देना नहीं है
B. यह पर्यावरण शिक्षण अधिगम के लिए एक अच्छा शिक्षण अधिगम का अवसर है
C. यह उन बच्चों के लिए है जो विद्यालय में खाली पेट आते हैं
D. यह शिक्षण अधिगम के बहुत ही मूल्यवान समय को बर्बाद करता है
उत्तर. (B) यह पर्यावरण शिक्षण अधिगम के लिए एक अच्छा शिक्षण अधिगम का अवसर है
प्रश्न 15. पर्यावरण अध्ययन के संदर्भ में बोझ के बिना सीखना क्या बताता है
A. स्कूल बैग का कम वजन
B. पर्यावरण पाठ पुस्तकों में अध्यायों की कम संख्या
C. बोझ का भर काम करने की जरूरत
D. पर्यावरण पाठ्यक्रम को आधा काम करने की जरूरत है
उत्तर. (C) बोझ का भर काम करने की जरूरत
Read More…
CTET Jean Piaget MCQ : सीटेट में पिछले 10 वर्षों में जीन पियाजे से पूछे गये प्रश्न
CTET Mock Test in Hindi | सीटेट में आने वाले क्वेश्चन
Abhyas classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!
अधिक जानकारी के लिए यूट्यूब चैनल Abhyas classes को Subscribe करें।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अपडेट, नोट्स, मासिक करेंट अफेयर्स एवं क्विज़/डेली परीक्षा अभ्यास प्रश्नों (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा) के लिये नि:शुल्क टेलीग्राम चैनल Abhyas classes ज्वाइन करें। नीचे दिए गए join बटन पर क्लिक करें।