इस लेख में UPTET Sanskrit Question Answer को लगायेंगे। यूपी टीईटी परीक्षा में संस्कृत एक स्कोरिंग विषय है। अगर आप संस्कृत के प्रश्नों का निरंतर रिवीज़न करते हो तो आप और भी अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हो। 30 अंको में से कम से कम 25 अंक प्राप्त करने के लिए लगातार प्रश्नों का अभ्यास अति आवश्यक है। इसिलिए UPTET Sanskrit Mock Test जरूर लगायें जिससे आप रिवीज़न के साथ अपनी तैयारी को भी परख सकते हैं। हमें उम्मीद है कि नीचे दिये गये UPTET Sanskrit Question Answer आपकी तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्ध होगें।

इन यूपी टीईटी के संस्कृत विषय के प्रश्नों को UPTET Previous year Papers के आधार पर तैयार किया गया है। जिससे यूपी टीईटी परीक्षा में आप कम समय में अधिकाधिक अंक प्राप्त कर सकें।
UPTET CDP Mock Test | यूपीटेट बाल-विकास की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रश्नोत्तर. अभी पढ़ें
UPTET Sanskrit Question Answer|यूपी टीईटी में संस्कृत के बार बार पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. अक् प्रत्याहार में कौन कौन से शब्द आते हैं?
उत्तर . अ,इ,उ,ऋ,लृ
प्रश्न 2.‘ शिवराजविजय:’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
उत्तर. अम्बिकादत्त व्यास
प्रश्न 3. अरविन्दम् शब्द का पर्यायवाची क्या है?
उत्तर. कमलम्
प्रश्न 4. संस्कृतम् शब्द में कौन सा उपसर्ग है?
उत्तर. सम्
प्रश्न 5. पुराणों की संख्या कितनी है?
उत्तर. 18
प्रश्न 6. आभ्यंतर प्रयत्न के कितने प्रकार होते हैं?
उत्तर. पाँच प्रकार – स्पृष्ट, ईषस्पृष्ट, विवृत, ईषविवृत, संवृत्त।
प्रश्न 7. संस्कृत में प्रसिद्ध नाटककार विशाखदत्त की कृति का क्या नाम है ?
उत्तर. मुद्राराक्षस
प्रश्न 8. मनुस्मृति के अनुसार धर्म के कितने लक्षण हैं ?
उत्तर. दस
प्रश्न 9. अर्जुन के धनुष का नाम क्या है?
उत्तर. गाण्डीव
प्रश्न 10.पुत्र प्राप्ति की कामना से राजा दिलीप ने किस ऋषि के आश्रम में गौ सेवा की?
उत्तर. वशिष्ठ
प्रश्न 11. शाल्मली वृक्ष का विवरण किस ग्रंथ से प्राप्त होता है?
उत्तर. कादम्बरी
प्रश्न 12. संस्कृत में अयोगवाह वर्णों की संख्या कितनी है?
उत्तर. चार
प्रश्न 13. बगुले को संस्कृत में क्या कहते हैं?
उत्तर. बक:
प्रश्न 14. सहयुक्तेअ्प्रधाने सूत्र किस विभक्ति का बोधक है?
उत्तर. तृतीया विभक्ति
प्रश्न 15. माहेश्वर सूत्रों की संख्या कितनी है ?
उत्तर. चौदह
प्रश्न 16. इक् प्रत्याहार के अंतर्गत कौन से वर्ण आते हैं?
उत्तर. इ,उ, ऋ,लृ
प्रश्न 17. कादंबरी ग्रंथ के रचनाकार कौन है ?
उत्तर. बाणभट्ट
प्रश्न 18. ड् का उच्चारण स्थान क्या है?
उत्तर. मूर्धा
प्रश्न 19. गोधूम शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर. गेहूं
प्रश्न 20. स्पर्श संज्ञक वर्णों की संख्या कितनी है?
उत्तर. पच्चीस (25)
प्रश्न 21. कुञ्जर शब्द का अर्थ क्या है?
उत्तर. हाथी
प्रश्न 22. बालिका शब्द में प्रत्यय बताइये?
उत्तर. टाप्
प्रश्न 23. सुबन्धु किसकी रचना है?
उत्तर. वासवदत्ता
प्रश्न 24. व वर्ण का उच्चारण स्थान क्या है?
उत्तर. दंतोष्ठ्य
प्रश्न 25. ऊष्म वर्णों का बोधक प्रत्याहार क्या है?
उत्तर. शल्
प्रश्न 26. दा धातु किस गण की है?
उत्तर. जुहोत्यादिगण
प्रश्न 27. अट् प्रत्याहार के वर्ण लिखिये।
उत्तर. स्वर तथा ह् य् व् र्
प्रश्न 28. चाहिये अर्थ में कौन सा प्रत्यय प्रयुक्त होता है?
उत्तर. तव्यत्
प्रश्न 29. श्रीमद् भागवत गीता में कुल कितने अध्याय हैं?
उत्तर. अठारह (18)
प्रश्न 30. किसे चतुर्विंशतिसाहस्त्रीसंहिता के नाम से जाना जाता है?
उत्तर. रामायण
प्रश्न 31. संस्कृत साहित्य में किस कवि की रचना को विद्वदौषधम् कहा गया है?
उत्तर. श्रीहर्ष
प्रश्न 32. क्ष वर्ण किन वर्णों से मिलकर बना है?
उत्तर. क् और ष से
प्रश्न 33. अन्त:स्थ व्यंजन कौन से हैं?
उत्तर. यण् ( य् र् ल् व्)
प्रश्न 34. ऊष्म व्यंजन कौन से हैं?
उत्तर. शल् ( श् ष् स् ह् )
प्रश्न 35. परिमाण मात्र में कौन सी विभक्ति होती है?
उत्तर. प्रथमा
प्रश्न 36. श्लोक के एक-एक पद का अर्थ करते जाना किस प्रणाली का घोतक है?
उत्तर. व्याख्या प्रणाली का
प्रश्न 37. आकर्णयन् शब्द में कौन सा प्रत्यय प्रयुक्त है?
उत्तर. शतृ
प्रश्न 38. अधिशीड्स्थासां कर्म सूत्र किस विभक्ति से संबंधित है?
उत्तर. द्वतीया विभक्ति से
प्रश्न 39. संस्कृत में उपसर्गों की संख्या कितनी है?
उत्तर. बाईस (22)
प्रश्न 40. संस्कृत व्याकरण में कति शब्द किस वचन में प्रयोग किया जाता है?
उत्तर. बहुवचन
प्रश्न 41. आदि में जुड़ने वाले तथा अर्थ परिवर्तन कर बाले शब्दांश को क्या कहते हैं ?
उत्तर. उपसर्ग:
प्रश्न 42. इक्ष्वाकुवंशीय राजाओं का विवरण किस ग्रंथ से प्राप्त होता है?
उत्तर. रघुवंशम् से
प्रश्न 43. महर्षी पाणिनी ने संस्कृत वर्णमाला को कितने खण्डों में विभाजित किया है?
उत्तर. 14 खण्डों में
प्रश्न 44. संस्कृत के प्रत्येक लकार के कितने पुरुष होते हैं?
उत्तर. तीन
प्रश्न 45. सबसे प्राचीन वेद कौन सा है ?
उत्तर. ऋग्वेद
प्रश्न 46. व्याकरण के त्रिमुनियों में किन किन का नाम सम्मलित है?
उत्तर. पाणिनी, पतंजलि, कात्यायन
प्रश्न 47. संस्कृत में धातु रूप किसे कहते हैं ?
उत्तर. क्रियापद को
प्रश्न 48. संधि किसे कहते हैं ?
उत्तर. दो वर्णों के मेल को
प्रश्न 49. अपादान कारक में कौन सी विभक्ति होती है?
उत्तर. पंचमी
प्रश्न 50. आता है के लिए संस्कृत में क्या क्रिया प्रयुक्त होगी?
उत्तर. आगच्छति
Read More…


बाल-विकास एवं शिक्षा-शास्त्र के नोट्स | प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर दोनों के लिये
English Pedagogy Question Answer for UPTET | UPTET English Practice Set
Abhyas classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!
अधिक जानकारी के लिए यूट्यूब चैनल Abhyas classes को Subscribe करें।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अपडेट, नोट्स, मासिक करेंट अफेयर्स एवं क्विज़/डेली परीक्षा अभ्यास प्रश्नों (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा) के लिये नि:शुल्क टेलीग्राम चैनल Abhyas classes ज्वाइन करें। नीचे दिए गए join बटन पर क्लिक करें।