Kohlberg Moral Development MCQ|लॉरेंस कोहलबर्ग नैतिक विकास के टॉप 25 प्रश्न

Kohlberg Moral Development MCQ :- इस लेख में हम सभी अभ्यर्थियों को लॉरेंस कोहलबर्ग का नैतिक विकास का सिद्धांत से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों को बतायेगें। सभी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं और शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में लॉरेंस कोहलबर्ग से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं। इसीलिए ये प्रश्नोत्तरी सभी परीक्षाओं जैसे – CTET, UPTET, REET, MPTET, SUPER TET आदि सभी के अति महत्वपूर्ण है। हमें उम्मीद है कि ये प्रश्न सभी अभ्यर्थियों के बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगें।

Kohlberg Moral Development MCQ|लॉरेंस कोहलबर्ग नैतिक विकास के टॉप 25 प्रश्न
Kohlberg Moral Development MCQ

Kohlberg Moral Development MCQ|लॉरेंस कोहलबर्ग नैतिक विकास के महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1. कोहलबर्ग का सिद्धांत निम्न में से किस विकास से संबंधित है?

A. भाषा विकास

B. सामाजिक विकास

C. नैतिक विकास

D.शारीररक विकास

सही उत्तर – (C) नैतिक विकास

प्रश्न 2. कोहलबर्ग के अनुसार किस अवस्था में नैतिकता बाह्य कारकों के द्वारा निर्धारित होती है?

A. पूर्व पारंपरिक अवस्था

B. पारंपरिक अवस्था

C. उत्तर पारंपरिक अवस्था

D. उपर्युक्त में ये कोई नहीं

सही उत्तर – (A) पूर्व पारंपरिक अवस्था

प्रश्न 3. कोहलबर्ग के अनुसार शिक्षक बच्चों में नैतिक विकास कर सकता है?

A.धार्मिक शिक्षा को महत्व देकर

B. व्यवहार के स्पष्ट नियम बनाकर

C. नैतिक मुद्दों पर आधारित चर्चाओं में उन्हें शामिल करके

D. ‘कैसे व्यवहार किया जाना चाहिए’ इस पर कठोर निर्देश देकर

सही उत्तर – (C) नैतिक मुद्दों पर आधारित चर्चाओं में उन्हें शामिल करके

प्रश्न 4. लॉरेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत में कौन सा स्तर नैतिकता की अनुपस्थिति को सही अर्थ में सूचित करता है?

A. स्तर 3

B. स्तर 4

C. स्तर 1

D. स्तर 2

सही उत्तर – (C) स्तर 1

प्रश्न 5. कोहलबर्ग के सिद्धांत के पूर्व परंपरागत स्तर के अनुसार कोई नैतिक निर्णय लेते समय एक व्यक्ति निम्नलिखित में से किस तरफ प्रवृत होगा?

A. अंतर्निहित संभावित दंड

B. व्यक्तिगत आवश्यकताएँ व इच्छाएँ

C. व्यक्तिगत मूल्य

D. पारिवारिक अपेक्षाएँ

सही उत्तर – (A) अंतर्निहित संभावित दंड

प्रश्न 6. निम्नलिखित में से कौन सी लॉरेंस कोहलबर्ग के द्वारा प्रस्तावित नैतिक विकास की एक अवस्था है?

A. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था

B. उद्योग बनाम अधीनता अवस्था

C. प्रसुप्त अवस्था

D. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास

सही उत्तर – (D) सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास

प्रश्न 7. कोहलबर्ग के नैतिक विकास के विकास के कितने स्तर हैं?

A. तीन

B. चार

C. दो

D. एक

सही उत्तर – (A) तीन

प्रश्न 8. निम्नलिखित में से किस स्तर पर निर्णय केवल व्यक्ति की अपनी आवश्यकताओं और धारणाओं पर आधारित होता है?

A. पूर्व पारंपरिक स्तर

B. पारंपरिक स्तर

C. उत्तर पारंपरिक स्तर

D. औपचारिक पारंपरिक स्तर

सही उत्तर – (A) पूर्व पारंपरिक स्तर

प्रश्न 9. कौन सा सिद्धांत नैतिक शिक्षा को बच्चे की पालन पोषण की प्रथाओं से जोड़ता है?

A. पियाजे का सिद्धांत

B. कोहलबर्ग का सिद्धांत

C. वाइगोत्स्की का सिद्धांत

D. ब्रूनर का सिद्धांत

सही उत्तर – (B) कोहलबर्ग का सिद्धांत

प्रश्न 10. लॉरेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत के अनुसार, किस चरण पर नैतिक चिंतन शुरूआती सामाजिक परिपेक्ष्य पर आधारित होता है?

A. पूर्व पारंपरिक चरण

B. पारंपरिक चरण

C. उत्तर पारंपरिक चरण

D. दूरस्थ पारंपरिक चरण

सही उत्तर – (A) पूर्व पारंपरिक चरण

प्रश्न 11. कोहलबर्ग के अनुसार, सही और गलत के प्रश्न के बारे में निर्णय लेने में शामिल चिंतन प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?

A. नैतिक तर्कणा

B. नैतिक दुविधा

C. नैतिक सहयोग

D. नैतिक यथार्थवाद

सही उत्तर – (A) नैतिक तर्कणा

प्रश्न 12. लॉरेंस कोहलबर्ग के अनुसार, सात आठ साल के बालक में नैतिक निर्णय लेने का आधार क्या है?

A. सामाजिक व्यवस्था बनाये रखना

B. सामाजिक अनुबंध बनाये रखना

C. दंड और आज्ञापालन

D. सार्वभौमिक नैतिक सिद्धांत

सही उत्तर – (C) दंड और आज्ञापालन

प्रश्न 13. सजा के डर से राधा अपने माता पिता और शिक्षकों की बात मानती है। कोहलबर्ग के सिद्धांत के अनुसार वह……… संबंधित है।

A. पूर्व पारंपरिक नैतिकता

B. विषम नैतिकता

C. सजातीय नैतिकता

D. स्वायत्त नैतिकता

सही उत्तर – (A) पूर्व पारंपरिक नैतिकता

प्रश्न 14. कोहलबर्ग ने प्रस्तुत किये हैं?

A. संज्ञानात्मक विकास के चरण

B. शारीरिक विकास के चरण

C. संवेगात्मक विकास के चरण

D. नैतिक विकास के चरण

सही उत्तर – (D) नैतिक विकास के चरण

Read More… CTET CDP Important MCQ | सीटेट के लिए बाल विकास के महत्वपूर्ण प्रश्न

Read Moreसीटेट पर्यावरण महत्वपूर्ण प्रश्न | CTET EVS MCQ

Abhyas classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अपडेट, नोट्स, मासिक करेंट अफेयर्स एवं क्विज़/डेली परीक्षा अभ्यास प्रश्नों (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा) के लिये नि:शुल्क टेलीग्राम चैनल Abhyas classes ज्वाइन  करें। नीचे दिए गए join  बटन पर क्लिक करें।

Leave a Comment