करेंट अफेयर्स क्विज़ : दिसम्बर 2022 की सम्पूर्ण करेंट अफेयर्स प्रशनोत्तरी व्याख्या सहित

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज हम सभी करेंट अफेयर्स क्विज़ के महत्व से भलीभाँति परिचित है। कोई भी परीक्षा हो प्रत्येक परीक्षा में इस खण्ड से संबंधित प्रश्न खूब पूछे जा रहें हैं। अत: इसी को देखते हुये Abyas Classes मासिक करेंट अफेयर्स क्विज़ लेकर आया है। यह क्विज़ पूरे माह के प्रश्नों का व्याख्या सहित निचोड़ है। जिससे आपके समय की बचत हो और आप आसानी इसे याद रख पायें।

करेंट अफेयर्स क्विज़ : दिसम्बर 2022
मासिक करेंट अफेयर्स दिसम्बर 2022

करेंट अफेयर्स क्विज़

प्रश्न 1: हाल ही में किसे सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश बनाया गया है?

उत्तर : न्यायमूर्ति डी.वाई. चन्द्रचूड़ ( धनंजय यशवंत चन्द्रचूड़)

फैक्ट :

  • न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ देश के 50 में मुख्य न्यायाधीश होंगे ।
  • देश में सर्वोच्च न्यायालय के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब पिता के मुख्य न्यायाधीश रहने के बाद पुत्र भी इस पद को सुशोभित करेंगे । इससे पूर्व इनके पिता न्यायमूर्ति यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ भी भारत के 16 मुख्य न्यायाधीश थे ।
  • इनका कार्यकाल 10 नवंबर 2024 तक रहेगा । इस प्रकार 2 वर्ष तक वह देश के मुख्य न्यायधीश रहेंगे ।

प्रश्न 2 : हाल ही में किसे भारत के महापंजीयन एवं जनगणना आयुक्त (Register General of India and Census Commissioner) के पद पर नियुक्त किया गया है?

उत्तर: मृत्युंजय कुमार नारायण

प्रश्न 3: किस साहित्यकार को बुकर पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है?

उत्तर: शेहान करूणातिलका

फैक्ट : श्रीलंका के लेखक शेहान करूणातिलका को उनके उपन्यास द सेवेन मून्स ऑफ माली अल्मेडा ( The Seven Moons Of Maali Almeida) के लिए।

प्रश्न 4: 12वें विश्व हिन्दी सम्मेलन 2023 का आयोजन कहाँ किया जायेगा?

उत्तर: नाडी (फिजी)

फैक्ट: 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन फरवरी 2023 में फिजी के शहर नाडी में किया जायेगा।

प्रश्न 5: पुस्तक अम्बेडकर: ए लाइफ (Ambedkar: A Life) के लेखक हैं?

उत्तर: शशि थरूर

प्रश्न 6: अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर: 29 अक्टूबर

प्रश्न 7: 37वें राष्ट्रीय खेल 2023 का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?

उत्तर: गोवा

फैक्ट: भारतीय ओलंपिक संघ के निर्णय के अनुसार गोवा अगले साल अक्टूबर में राष्ट्रीय खेलों के 37 में संस्करण की मेजबानी करेगा ।

प्रश्न 8: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का नया अध्यक्ष किसे चुना गया है?

उत्तर: रोजर बिन्नी

फैक्ट: 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी को बीसीसीआई का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है रोजर बिन्नी बीसीसीआई के 36 में अध्यक्ष होंगे उन्होंने पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली का स्थान लिया है ।

प्रश्न 9: 17वॉ प्रवासी भारतीय दिवस समारोह जनवरी 2023 में कहां आयोजित किया जाएगा?

उत्तर: इंदौर

फैक्ट: मध्यप्रदेश के इंदौर नगर में 17 में प्रवासी भारतीय दिवस समारोह 8 से 10 जनवरी 2023 को संपन्न होगा। 9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश लौटने की याद में प्रवासी भारतीय दिवस समारोह मनाया जाता है।

प्रश्न 10: किस भारतीय बिलियर्ड्स खिलाड़ी ने विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2022 में पुरुषों का खिताब जीता?

उत्तर: पंकज आडवाणी

प्रश्न 11: स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टरों (LCH) को किस नाम से वायु सेना की यूनिट में 3 अक्टूबर 2022 को सम्मिलित किया गया?

Ans: प्रचंड

फैक्ट: सरकारी उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा निर्मित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टरों को प्रचंड नाम से वायु सेना की धनुष यूनिट में जोधपुर में सम्मिलित किया गया है।

प्रश्न 12: प्रधानमंत्री ने किस गॉव को भारत का पहला 24*7 सौर ऊर्जा संचालित गॉव घोषित किया?

उत्तर: मोढे़रा (गुजरात)

फैक्ट: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में मेहसाणा जिले के मोढे़रा गांव को 9 अक्टूबर 2022 को भारत का पहला 24*7 सौर ऊर्जा संचालित कौन घोषित किया ।

प्रश्न 13: शंघाई सहयोग संगठन के अध्यक्ष के रूप में एससीओ के अगले शिखर सम्मेलन की मेजबानी 2023 में कौन करेगा?

उत्तर: भारत

फैक्ट: शंघाई सहयोग संगठन का सितंबर 2022 में उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित शिखर सम्मेलन के बाद भारत ने इसकी अध्यक्षता ग्रहण की है । सितंबर 2023 तक यानी पूरे एक साल तक भारत इसकी अध्यक्षता करेगा। 2023 में शिखर सम्मेलन भी भारत में ही होगा ।

प्रश्न 14: जी-20 देशों के संसदीय अध्यक्षों का आठवां सम्मेलन अक्टूबर 2022 में कहां संपन्न हुआ था?

उत्तर: जकार्ता (इंडोनेशिया)

फैक्ट: लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने जी-20 संसदीय अध्यक्षों के इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित सम्मेलन में भाग लिया ।

प्रश्न 15: अक्टूबर में जारी वैश्विक भूख सूचकांक (Global Hunger Index-GHI 2022) 2022 में भारत की स्थिति क्या है?

उत्तर: 107 वाँ स्थान

Ans: जर्मनी की एक गैर सरकारी संस्था इफ्प्री ने विश्व भूख सूचकांक की रैकिंग रैंकिंग जारी की है जिसमें 121 देशों की सूची में भारत को 107 में स्थान पर रखा गया है भारत ने इस रिपोर्ट को स्वीकार नहीं किया है ।

प्रश्न 16: ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री कौन बने हैं?

उत्तर: ऋषि सुनक

प्रश्न 17: बंगाल की खाड़ी में आय किस चक्रवाती तूफान ने पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटवर्ती इलाकों में तबाही मचाई?

उत्तर: चक्रवाती तूफान सितरंग (Cyclone Sitrang)

प्रश्न 18: चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम निम्नलिखित में से किसके नाम पर रखा गया है?

उत्तर: शहीद भगत सिंह

प्रश्न 19: बथुकम्मा निम्नलिखित में से किस राज्य का राज्य पर्व है?

उत्तर: तेलंगाना

प्रश्न 20: मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस निम्न में से किस राज्य में लांच किया गया है?

उत्तर: गुजरात

प्रश्न 21: हाल ही में किसे भारत का नया महान्यायवादी (Attorney General) नियुक्त किया गया है?

उत्तर: आर. वेंकटरमनी

प्रश्न 22: विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कहाँ की गयी है?

उत्तर: नाथद्वारा (राजस्थान)

प्रश्न 23: महाकाल लोक कॉरिडोर किस शहर में विकसित किया गया है?

उत्तर: उज्जैन

प्रश्न 24: गुजरात में भारतीय वायु सेना का नया एयरबेस कहां बनने जा रहा है?

उत्तर: डीसा

फैक्ट: गुजरात में बनासकांठा जिले के डीसा में बनने जा रहा है। वायुसेना का नया एयरबेस रू 1,000 करोड़ की लागत से बनने वाला यह एयरबेस पाकिस्तानी सीमा से महज 130 किमी. दूर है।

प्रश्न 25: किसे भारतीय फिल्म जगत के सर्वाधिक प्रतिष्ठित सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर: आशा पारिख

प्रश्न 26: कौनसी फिल्म ऑस्कर 2023 पुरस्कारों के लिए भारत की अधिकृत प्रविष्ट है?

उत्तर: छेलो शो (गुजराती भाषा)

प्रश्न 27: हाल ही में किसे भारत का नया चीफ़ ऑफ डिफेंस स्टॉफ नियुक्त किया गया है?

उत्तर: ले.जनरल अनिल चौहान

प्रश्न 28: फीफा (FIFA) ने भारत के किस फुटबाल खिलाड़ी पर एक वृत्तचित्र जारी करके उन्हें सम्मानित किया है?

उत्तर: सुनील छेत्री

प्रश्न 29: अन्तर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की 5वीं बैठक कहाँ सम्पन्न हुई?

उत्तर: नई दिल्ली

प्रश्न 30: फ्रांस की किस महिला साहित्यकार को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2022 देने की घोषणा की गई है?

उत्तर: एनी इरनॉक्स (Annie Ernaux)

और भी जानें

UPTET NOTIFICATION 2023 कब होगा जारी

2023 से चार साल का होगा ग्रेजुएशन, यूजीसी ने जारी किया नया करीकुलम, जानिये क्या होगें 10 बदलाव

हर जॉब और एक्जाम की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें

जॉब, एक्जाम और एजुकेशन संबंधित सभी जानकारी पाने के Abhyas Classes को नियमित फॉलो करें। साथ किसी परीक्षा की तैयारी के लिए हमारे यूट्यूब चैनल Abhyas Classes को सब्सक्राइब कर अपनी तैयारी को और मजबूत करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Abhyas Classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगीशुभकामनाएं!

3 thoughts on “करेंट अफेयर्स क्विज़ : दिसम्बर 2022 की सम्पूर्ण करेंट अफेयर्स प्रशनोत्तरी व्याख्या सहित”

Leave a Comment