यूपीटेट की सबसे अच्छी किताब कौन सी है? यूपीटेट (UPTET 2023) की तैयारी करने से पहले यह प्रश्न उठना स्वभाविक है। क्योंकि सिलेबस के बाद दूसरी महत्वपूर्ण चीज है – अच्छी किताब का चयन। इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपको आगामी यूपीटेट 2023 के लिये Best Book for UPTET 2023 पोस्ट लेकर आये हैं। उम्मीद है कि इस पोस्ट से आपको UPTET के लिए पुस्तक चयन में साहयता मिलेगी। जिससे आप यूपी टेट परीक्षा में बेहतरीन अंक ला सकेगें।

अच्छी किताब के चयन से आप को पढ़ने में आसानी होगी और आप UPTET 2023 में अच्छे अंक बहुत आसानी से ला सकते हैं। इसीलिए हम आपको नवीनतम सिलेबस के साथ उपलब्ध कुछ सर्वश्रेष्ठ किताबों का सुझाव दे रहें। आशा है कि आपको यह पुस्तकें बहुत ही उपयोगी साबित होगीं। आगामी UPTET 2023 के लिए शुभकामनाएँ!!
यूपीटेट सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2023 : पेपर 1 (प्राथमिक स्तर)
यूपीटेट परीक्षा में पेपर – 1 प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से कक्षा 5) तक के शिक्षक बनने के लिए होता है। जबकि पेपर-2 उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक बनने के लिए। हम पहले पेपर-1 प्राथमिक स्तर के शिक्षक के लिये UPTET सिलेबस और परीक्षा पैर्टन बतायेगें।
पेपर-1 में कुल पॉच विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक विषय से 30-30 प्रश्न। कुल मिलाकर 150 प्रश्न 150 अंको के होते हैं। जिन्हें आपको 2:30 घंटे में हल करना होता है। यूपीटेट परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
विषय | प्रश्न | अंक |
बाल- विकास एवं शिक्षा-शास्त्र | 30 | 30 |
हिन्दी भाषा | 30 | 30 |
गणित | 30 | 30 |
संस्कृत/अग्रेंजी/उर्दू | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 |
कुल योग | 150 | 150 |
यूपीटेट की सबसे अच्छी किताब|Best Book For UPTET 2023
यूपीटेट की किताबें दो प्रकार से आती हैं। एक कंबाइंड बुक्स या गाइड और दूसरी प्रत्येक पाँचो विषय की अलग-अलग किताबें। पहले हम आपको प्रत्येक विषय की अलग-अलग किताबों के बारे में बतायेगें।
1.Best CDP Book for UPTET 2023

बाल-विकास एवं शिक्षा-शास्त्र (CDP) की यह पुस्तक हिमांशी सिंह ने लिखी है। हिमांशी सिंह यूट्यूब पर पॉपुलर CDP की शिक्षक हैं। इस पुस्तक को सभी अभ्यर्थी चाहे वे किसी भी परीक्षा जैसे – UPTET, CTET, SUPERTET, REET, BTET, KVS आदि की तैयारी कर रहें हो, सभी खूब पसंद करते हैं। यह पुस्तक बहुत सस्ती होने के साथ ही बाल-विकास एवं शिक्षा- शास्त्र के लिए बहुत ही उपयोगी है। अत: आप यूपीटेट में CDP की तैयारी के इसे ले सकते हैं।आप भी इस पुस्तक को बहुत ही अच्छे डिस्काउंट पर ऊपर दिये गये लिंक से अमेजॉन से खरीद सकते हैं।
2.Best Hindi Book for UPET

हिन्दी की यह पुस्तक कमल देव वर्मा द्वारा लिखी गई है। और मैग्राहिल पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित हुई है। यह UPTET 2023 के लिए हिन्दी विषय की सबसे अच्छी पुस्तक है। यूपीटेट में हिन्दी बहुत ही स्कोरिंग सब्जेक्ट है। अगर आप हिन्दी भाषा की अच्छी तैयारी करें तो आप 30 में से 25-26 अंक आसानी से ला सकते हैं। यह पुस्तक अन्य सभी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं एवं शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी है। आप अमेजॉन से ऊपर दिये गये लिंक से डिस्काउंट पर इस पुस्तक को खरीद सकते हैं।
3.UPTET Paryavarana Adhyayan Book

यूपीटेट में पर्यावरण अध्ययन एक ऐसा विषय है कि आप उसमें अच्छे अंक ला सकते हैं। किंतु वर्तमान समय में पर्यावरण अध्ययन का क्षेत्र व्यापक हो गया है। इसमें विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इसलिए पर्यावरण अध्ययन की तैयारी के लिये आप इस पुस्तक को जरूर लें। वैसे भी पर्यावरण अब लगभग सभी परीक्षाओं में पूछा जाता है । आप इस पुस्तक को पढ़कर अपनी पर्यावरण अध्ययन की तैयारी को अन्य परीक्षाओं के लिये भी मजबूत कर सकते हैं। अच्छे डिस्काउंट पर इस पुस्तक को अमेजॉन से खरीदने के लिये ऊपर दिये गये लिंक से आप इस पुस्तक को खरीद सकते हैं।
4.UPTET Math Book

गणित की यह पुस्तक CTET, UPTET, SUPERTET आदि सभी परीक्षाओं के उपयोगी है। वैसे भी गणित प्रत्येक परीक्षा में पूछी जाती है। यह पुस्तक आपके अभ्यास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। यूपीटेट में बहुत सारे अभ्यर्थियों का फेल होने का कारण गणित ही होता है। विशेषकर कला वर्ग के अभ्यर्थियों को गणित विषय में अधिक समस्या होती है। इसीलिए अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए आप गणित की इस पुस्तक को ले सकते। इस पुस्तक को डिस्काउंट पर अमेजॉन से खरीदने के लिये ऊपर दिये गये Buy on Amazon पर खरीदें।
5.UPTET English Book

अग्रेजी की यह पुस्तक UPTET, CTET, SUPERTET, आदि सभी परीक्षाओं के लिए बहुत ही उपयोगी पुस्तक है। English Pedagogy को भी इसमें कवर किया गया है। जिससे पूरी अग्रेजी की पेडागोजी कवर हो जायेगी। अगर आप यूपीटेट के साथ किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं तब भी यह पुस्तक अग्रेजी ग्रामर के रिवीजन के लिये भी अच्छी किताब है। आप इस पुस्तक को डिस्काउंट पर अमेजॉन से ऊपर दिये गये Buy on Amazon से खरीद सकते हैं।
6.UPTET Sanskrit Book

कुछ अभ्यर्थी अग्रेजी न लेकर संस्कृत लेते हैं। उनके लिए यह पुस्तक बहुत ही उपयोगी एवं लाभदायक है। चाहे कोई भी शिक्षक भर्ती परीक्षा हो या कोई भी शिक्षक पात्रता परीक्षा सभी के लिए यह समान रूप से उपयोगी है। आप भी इस पुस्तक को Buy on Amazon से डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं।
7.UPTET Arihant Book

अगर आप यूपीटेट प्राथमिक स्तर की तैयारी के लिए प्रत्येक विषय की अलग-अलग पुस्तक नही लेना चाहते या आपके पास पढ़ने के लिए समय थोड़ा कम है तो आप UPTET Arihant Book को ले सकते हैं। इसमें सभी विषय के नोट्स और प्रश्न दोनो ही दिये गये है। डिस्काउंट पर अमेजॉन से खरीदने के लिए ऊपर Buy on Amazon से इस पुस्तक को आप खरीद सकते हैं।
8. UPTET Solved Paper

यूपीटेट के पिछले वर्षों के सॉल्व पेपर लगाना बहुत ही जरूरी है। क्योकि 25 से 30 प्रतिशत प्रश्न पिछले वर्षों के ही आते हैं। तो आप भी पिछले वर्षों के सॉल्व पेपर जरूर खरीदें। सॉल्व पेपर में यूथ पब्लिकेशन से बेहतर कोई भी पुस्तक नहीं है। इस पुस्तक की दो विशेषतायें हैं पहली इसमें CTET के भी पिछले वर्षों के सॉल्व पेपर दिये हैं साथ ही प्रत्येक प्रश्न की व्याख्या भी दी गयी है। अगर आप इन पिछले पेपर को ही दो से तीन बार व्याख्या सहित लगा लें तब भी आप UPTET 2023 में आसानी से पास हो सकते हैं। इस पुस्तक को डिस्काउंट पर ऊपर दिये गये Buy on Amazon से खरीद सकते हैं।
और भी जानें
NCF-2005 क्या है? राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा- 2005के मार्गदर्शी सिद्धांत
यूपीटेट सिलेबस एवं परीक्षा पैटर्न 2023: पेपर-2 (उच्च प्राथमिक स्तर)
यूपीटेट पेपर-2 (उच्च प्राथमिक स्तर) में 150 प्रश्न 150 अंक का होता है। जिसे 2:30 घंटे में हल करना है और इसमें कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
विषय | प्रश्न | अंक |
बाल- विकास एवं शिक्षा-शास्त्र | 30 | 30 |
हिन्दी भाषा | 30 | 30 |
संस्कृत/अंग्रेज़ी/उर्दू | 30 | 30 |
विज्ञान/कला वर्ग | 60 | 60 |
योग | 150 | 150 |
यूपीटेट की सबसे अच्छी किताब : पेपर-2
यूपीटेट पेपर-2 उच्च प्राथमिक स्तर के कुछ महत्वपूर्ण किताबें निम्नलिखित हैं-
1.बाल-विकास एवं शिक्षा-शास्त्र पेपर – 2
बाल-विकास एवं शिक्षा-शास्त्र के लिए पेपर-1 व पेपर-2 दोनों के लिए हिमांशी सिंह की पुस्तक अच्छी है। आप सिर्फ इसी पुस्तक से यूपीटेट पेपर-1, पेपर-2 के साथ -साथ सीटैट,सुपरटेट,केवीएस आदि की तैयारी के लिये यह पुस्तक अच्छी है। बाल-विकास एवं शिक्षा-शास्त्र की इस पुस्तक को डिस्काउंट पर नीचे दिये गये लिंक से अमेजॉन से खरीद सकते हैं।
2. UPTET Hindi Book Paper-2
हिन्दी भाषा एवं शिक्षण-शास्त्र के लिये प्राथमिक स्तर व उच्च प्राथमिक स्तर दोनों के लिए एक ही पुस्तक पर्याप्त है। अगर आपने यूपीटेट प्राथमिक स्तर की परीक्षा की तैयारी के लिए कोई पुस्तक ले ली है तो आपको उच्च प्राथमिक स्तर के लिए किसी भी पुस्तक की आवश्यकता नहीं है। अगर आप हिन्दी भाषा के लिए पुस्तक लेना चाहते हैं तो आप मैग्राहिल पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक को ले सकते हैं। डिस्काउंट पर इस पुस्तक को अमेजॉन से खरीदने के लिए नीचे Buy on Amazon पर क्लिक करके खरीद सकते हैं।
3. UPTET English Book Paper-2
यूपीटेट प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए अग्रेजी भाषा एवं शिक्षण-शास्त्र की एक ही पुस्तक पर्याप्त है। हमने ऊपर आपको अरिहंत पब्लिकेशन की अग्रेजी की पुस्तक बतायी है। यह पुस्तक यूपीटेट के साथ साथ सुपरटेट, सीटैट सभी के अच्छी है। अगर आपने अभी तक यह पुस्तक नही ली है तो आप नीचे दिये लिंक Buy on Amazon पर क्लिक करके खरीद सकते हैं।
4. UPTET Sanskrit Book Paper-2
यूपीटेट के प्राथमिक स्तर के पेपर-1 या उच्च प्राथमिक स्तर के पेपर -2 दोनों के लिए संस्कृत की सबसे अच्छी पुस्तक अरिहंत पब्लिकेशन की है। जिसमें संस्कृत भाषा एवं व्याकरण के साथ साथ संस्कृत भाषा शिक्षण भी दिया गया है। साथ में अभ्यास के लिए प्रशनोत्तर भी दिये गये हैं। अगर आप ने संस्कृत के लिए अभी तक कोई पुस्तक नहीं ली है तो आप नीचे दिये गये लिंक से इस पुस्तक को डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
5. UPTET Science & Math Book Paper-2
यूपीटेट पेपर-2 उच्च प्राथमिक स्तर के लिए विज्ञान एवं गणित के लिए हम आपको यूथ पब्लिकेशन की विज्ञान एवं गणित की पुस्तक लेने की सलाह दे रहें हैं। विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह पुस्तक बहुत ही उपयोगी है। इस पुस्तक को डिस्काउंट पर अमेजॉन से खरीदने के लिए नीचे Buy on Amazon पर क्लिक करके खरीद सकते हैं।
6. UPTET Social Science Book Paper-2
यूपीटेट सोशल साइंस के लिए पेपर-2 उच्च प्राथमिक स्तर के लिए हम आपको यूथ पब्लिकेशन की पुस्तक लेने का सुझाव दे रहें हैं। यह पुस्तक बहुत ही उपयोगी है। अगर आप भी इस पुस्तक को बहुत कम दामों में डिस्काउंट पर अमेजॉन से खरीदना चाहते हैं तो आप भी नीचे दिए गये Buy on Amazon पर क्लिक करके खरीद सकते हैं।
7. UPTET Solved Paper Paper-2 (Social Science)

यूपीटेट पेपर-2 उच्च प्राथमिक स्तर के पिछले वर्षों के सॉल्व पेपर के लिए यूथ पब्लिकेशन की यह पुस्तक सबसे अच्छी पुस्तक है। इस पुस्तक में यूपीटेट के साथ ही सीटैट के प्रश्नों को भी व्याख्या सहित दीया गया है। आपको यह पुस्तक जरूर खरीदनी चाहिए। इस पुस्तक को डिस्काउंट पर खरीदने के लिये ऊपर दिये गये Buy on Amazon पर क्लिक करके खरीद सकते हैं।
8.UPTET Solved Paper Paper-2 (Science group)

अगर आप यूपीटेट पेपर-2 ( उच्च प्राथमिक स्तर) के लिए एक ही पुस्तक खरीदना चाहते हैं जोकि सबसे अच्छी हो तो वह पुस्तक है यूथ पब्लिकेशन की पुस्तक। यह पुस्तक अपने आप में अद्वितीय है। पिछले वर्षों के यूपीटेट, सीटैट दोनो परीक्षाओं के प्रश्न पूर्ण व्याख्या के साथ दिये गये हैं। हमारा सुझाव है कि आप बहुत ज्यादा पुस्तकों की अपेक्षा इस पुस्तक को खरीदकर सकते हैं। अगर आप डिस्काउंट पर पुस्तक खरीदना चाहते हैं तो ऊपर दिये गये लिंक से खरीद सकते हैं।
Abhyas Classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!
और भी पढ़ें
UPTET 2023 की तैयारी कैसे करें? UPTET 2023 Preparation Tips
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अपडेट, नोट्स, मासिक करेंट अफेयर्स एवं क्विज़/डेली परीक्षा अभ्यास प्रश्नों (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा) के लिये नि:शुल्क टेलीग्राम चैनल Abhyas classes ज्वाइन करें। नीचे दिए गए join बटन पर क्लिक करें।
4 thoughts on “यूपीटेट की सबसे अच्छी किताब कौन सी है|Best Book For UPTET 2023 Preparation”