यूपीटेट हिन्दी प्रैक्टिस सेट 2023|UPTET Hindi Mock Test 1

इस पोस्ट में यूपीटेट हिन्दी प्रैक्टिस सेट (UPTET Hindi Practice Set) को सॉल्व करेगें। यूपीटेट परीक्षा में जितने महत्वपूर्ण अन्य विषय हैं उससे कहीं ज्यादा हिंदी महत्वपूर्ण है। क्योकिं हिंदी में बहुत ही अच्छे अंक लाये जा सकते हैं। UPTET Hindi Mock Test को इसी आधार पर तैयार किया गया है। इसमें यूपीटेट हिन्दी के टॉप 25 प्रश्न दिये गयें हैं। अगर आप इस Hindi Practice Set को लगा लेते हैं तो UPTET में आपको कम से कम 4 प्रश्न इसी प्रैक्टिस सेट से मिल जायेगें।

यूपीटेट हिन्दी प्रैक्टिस सेट 2023|UPTET Hindi Mock Test 1
यूपीटेट हिन्दी प्रैक्टिस सेट 2023|UPTET Hindi Mock Test 1

यूपी टीईटी में हिंदी भाषा ऐसा विषय है जिसमें आप 30 में से 27-28 अंक आसानी से ला सकते हैं। लेकिन अगर आपको हिंदी की अच्छी तैयारी करनी होगी। हमें आशा है कि यह हिंदी प्रैक्टिस सेट आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। भविष्य के लिए शुभकामनाएँ!!!

यूपीटेट हिन्दी प्रैक्टिस सेट|UPTET Hindi Mock Test

प्रश्न 1 – आप भला तो जग भला वाक्य में सर्वनाम के किस भेद का बोध होता है

1.निजवाचक सर्वनाम

2.अनिश्चयवाचक सर्वनाम

3.प्रश्नवाचक सर्वनाम

4.संबंधवाचक सर्वनाम

उत्तर – 1) निजवाचक सर्वनाम

प्रश्न 2 – निम्नलिखित में कौन सा कथन अशुद्ध है

1.दो महाप्राण व्यंजनों का उच्चारण एक साथ हो सकता है

2.हिंदी में ज्ञ का उच्चारण परंपरा से भिन्न हो गया है

3.क्ष संयुक्त व्यंजन है

4.विसर्ग कंठ वर्ण हैं

उत्तर – 1) दो महाप्राण व्यंजनों का उच्चारण एक साथ हो सकता है

प्रश्न 3 – रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सून ,पानी गए न ऊबरे मोती मानुष चून। इस दोहे में कौन सा अलंकार है

1.उपमा

2.रूपक

3.उत्प्रेक्षा

4.श्लेष

उत्तर – 4) श्लेष

प्रश्न 4 – राम आम खाता है में वाच्य का कौन सा रूप है

1.कर्मवाच्य

2.भाववाच्य

3.उभयवाच्य

4.कर्त्तवाच्य

उत्तर – 4) कर्त्तवाच्य

Read More… यूपीटेट पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट | UPTET EVS Mock Test

प्रश्न 5 – उच्चारण स्थान की दृष्टि से कौन सा विकल्प शुद्ध है

1.श – मूर्धन्य

2.स – दन्त्य

3.च – कंठ्य

4.ष – तालव्य

उत्तर – 2) स – दन्त्य

प्रश्न 6 – प्रभु जी तुम चंदन हम पानी किसका वाक्य है

1.कबीर

2.दादू

3.नानक

4.रैदास

उत्तर – 4) रैदास

प्रश्न 7 – तुलसीदास के रचनाकार हैं

1.महादेवी वर्मा

2.केशवदास

3.सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

4.डॉ रामविलास शर्मा

उत्तर – 3) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

प्रश्न 8 – कवि और उनकी रचना का कौन सा जोड़ा सही नहीं है

1.शिवराज भूषण – भूषण

2.शब्द रसायन – देव

3.परिमल – सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

4.उद्धव शतक – भारतेंदु हरिश्चंद्र

उत्तर – 4) उद्धव शतक – भारतेंदु हरिश्चंद्र

Read More….. UPTET बाल-विकास प्रैक्टिस सेट | UPTET बाल-विकास एवं शिक्षा-शास्त्र के महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 9 – लेखक और उसकी कृति के युग्म में कौन सा युग्म गलत है

1.वोल्गा से गंगा – राहुल सांकृत्यायन

2.सूरज का सातवां घोड़ा – धर्मवीर भारती

3.आर्यों का आदि देश – डॉ संपूर्णानंद

4.दर्शन दिग्दर्शन – रामचंद्र शुक्ल

उत्तर – 4) दर्शन दिग्दर्शन – रामचंद्र शुक्ल

प्रश्न 10 – मेरी भव बाधा हरौ राधा नागर सोए ,जा तन की झाई परै श्याम हरित दुति होय। उपयुक्त दोहे में कौन सा अलंकार है

1.अन्योक्ति

2.यमक

3.श्लेष

4.रूपक

उत्तर – 3) श्लेष

प्रश्न 11 – संकल्प शब्द में उपसर्ग बताइए

1.सम्

2.सक्

3.सन्

4.सन्क

उत्तर – 1) सम्

प्रश्न 12 – मृत्युंजय पद में कौन सा समास है

1.दिगु समास

2.कर्मधारय समास

3.बहुव्रीहि समास

4.द्वंद समास

उत्तर – 3) बहूब्राहि समास

प्रश्न 13 – निम्न में से पुल्लिंग शब्द का चयन कीजिए

1.पहिया

2.लिखावट

3.पखावज

4.मँझधार

उत्तर – 1) पहिया

Read More…. बाल-विकास एवं शिक्षा-शास्त्र के नोट्स | 120+ अति महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 14 – प्रागैतिहासिक में किस उपसर्ग का प्रयोग किया गया है

1.प्राक्

2.प्राग

3.प्रा

4.प्रागैति

उत्तर – 1) प्राक्

प्रश्न 15 – तद्भव पत्रिका के संपादक का नाम है

1.लीलाधर जगूड़ी

2.विश्वनाथ प्रसाद तिवारी

3.हरे प्रकाश उपाध्याय

4.अखिलेश

उत्तर – 4) अखिलेश

प्रश्न 16 – बारह बरस लौ कूकर जीवे, अरू तेरह बरस लौ जियै सियार। यह पंक्ति किसकी है

1.विद्यापति

2.चंदबरदाई

3.नरपति नाल्ह

4.जगनिक

उत्तर – 4) जगनिक

प्रश्न 17 – निम्नलिखित में से कौन सा रासो आल्हाखंड के नाम से जाना जाता है

1.पृथ्वीराज रासो

2.खुमाण रासो

3.परमाल रासो

4.बीसलदेव रासो

उत्तर – 3) परमाल रासो

प्रश्न 18 – चौराहा शब्द में समास है

1.कर्मधारय समास

2.द्वंद्व समास

3.द्विगु समास

4.अव्ययीभाव समास

उत्तर – 3) द्विगु समास

Read More… UPTET 2023 की तैयारी कैसे करें | UPTET Preparation Tips

प्रश्न 19 – आंख की किरकिरी होना का अर्थ है

1.अप्रिय लगना

2.धोखा देना

3.कष्टदायक होना

4.बहुत प्रिय होना

उत्तर – 1) अप्रिय लगना

प्रश्न 20 – बालक की प्रारंभिक शिक्षा उसकी मातृभाषा में दी जाए यह मानना है

1.मॉटेण्सरी का

2.महात्मा गांधी का

3.फ्रोबेल का

4.किलपैट्रिक का

उत्तर – 2) महात्मा गाँधी

प्रश्न 21 – आचार्य रामचंद्र शुक्ल का निबंध संग्रह है

1.माटी का फूल

2.चिन्तामणि

3.क्षण बोले कण मुस्काये

4.आलोक पर्व

उत्तर – 2) चिन्तामणि

प्रश्न 22 – चोर की दाढ़ी में तिनका मुहावरे का सही अर्थ है

1.अपराधी का अपनी दाढ़ी खुजलाना

2.अपराधी का शंकाग्रस्त रहना

3.अपराधी को पहचान हो जाना

4.अपराधी का अपनी पहचान छुपाना

उत्तर – 2) अपराधी का शंकाग्रस्त रहना

Read More…. English Pedagogy for UPTET | UPTET English Model Paper

प्रश्न 23 – वाक्य शुद्ध हैं

1.मोहन और गीता गा रही है

2.गीता और मोहन का रहा है

3.मोहन और गीता गा रहें हैं

4.मोहन और गीता गा रही है

उत्तर – 3) मोहन और गीता गा रहे हैं

प्रश्न 24 – छत से ईट गिरी में कौन सा कारक है

1.अपादान

2.संबंध

3.अधिकरण

4.सम्प्रदान

उत्तर – 1) अपादान

प्रश्न 25 – वनिता शब्द का प्रयोग किस अर्थ में होता है –

1.जंगल

2.स्त्री

3.पुस्तक

4.व्यवसायी

उत्तर – स्त्री

Abhyas classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं !

Leave a Comment