26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस पर दस वाक्य|10 lines on republic day in hindi

26 जनवरी का दिन भारत के लिये विशेष महत्व का दिन है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। तभी से हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 जनवरी 2023 को 74वॉ गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा। इस दिन दिल्ली में राजपथ पर तीनों सेनाओं और स्कूली छात्रों द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्टपति ‘देश के नाम संदेश’ जारी करते हैं। गणतंत्र दिवस पर पूरे देश में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं और मिठाई बांटी जाता है। सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।

26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस पर दस वाक्य|10 lines on republic day in hindi
HAPPY Republic Day

26 जनवरी को विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाषण ,निबंध लेखन ,पेंटिग व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। सार्वजनिक संस्थानों और निजी संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस भाषण दिये जाते हैं और नारे लगाये जाते हैं। आज इस लेख में हम आपको गणतंत्र दिवस के निबंध और भाषण के लिये गणतंत्र दिवस पर दस वाक्य (10 lines on 26 January) बतायेगें। जिससे आप अपने स्कूल में Repubic day essay in hindi (गणतंत्र दिवस पर निबंध) लिखने में कर सकते हैं।

15 lines on Repubic day in hindi

26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस पर दस वाक्य|10 lines on republic day in hindi
HAPPY Repubic DAY

गणतंत्र दिवस पर 15 लाइन हिंदी में

  1. गणतंत्र दिवस (Repubic Day) भारत का राष्ट्रीय पर्व (National Festival Of India) है। जोकि प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है।
  2. 15 अगस्त 1947 के दिन भारत आजाद हुआ। और 26 जनवरी 1950 को भारत में गणतंत्र की स्थापना हुई।
  3. 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ। और भारत में अग्रेजों के बनाये सभी कानून समाप्त हो गये। भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
  4. 26 जनवरी 2023 को पूरा भारत 74वॉ गणतंत्र दिवस मना रहा है। पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था।
  5. भारतीय संविधान का निर्माण डॉ.भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय प्रारूप समिति (ड्राफ्ट कमेटी) द्वारा किया गया।
  6. भारतीय संविधान के निर्माण में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा। और संविधान के निर्माण में लगभग 64 लाख रूपये का खर्चा हुआ।
  7. भारत के संविधान का निर्माण लगभग 60 देशों के संविधानों को छानने के बाद हुआ। इसके विभिन्न प्रावधान भारत शासन अधिनियम 1935 और विभिन्न देशों के संविधानों से अधिग्रहित किये गये हैं।
  8. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के राष्टपति देश को संबोधित करते हैं। जिसे ‘देश के नाम संबोधन’ कहा जाता है।
  9. गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर दिल्ली में राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन होता है। जिसमें देश की तीनों सेनाये और स्कूली स्कूली बच्चें शामिल होकर प्रधानमंत्री को सलामी देते हैं।
  10. गणतंत्र दिवस पर पूरे देश के स्कूलों, सार्वजनिक संस्थाओं और निजी संस्थानों पर भी भारतीय तिरंगा फहराया जाता है।
  11. शहर से लेकर गॉव तक जगह जगह तिरंगा फहराकर लोग एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। और मिष्ठान वितरण करते हैं।
  12. जगह जगह पर व खासकर स्कूलों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों जैसे – नाटक, कविता पाठ आदि का आयोजन किया जाता है।
  13. गणतंत्र दिवस पर विद्यालयों में प्रभात फेरी का भी आयोजन किया जाता है। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मनमोहन कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते हैं।
  14. विद्यालयों एवं सार्वजनिक संस्थानों पर लोग ध्वजारोहण कर सभी लोग राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ गाते हैं। स्कूलों में गणतंत्र दिवस पर झण्डा गान ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा’ बड़े ही प्यार से गाया जाता है।
  15. गणतंत्र दिवस पूरे भारतवर्ष में बहुत ही हर्षोल्लास, उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। सभी भारतवासी देश में एकता, भाईचारा, सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

26 जनवरी का दिन भारत के लिए विशेष महत्व रखता है। आज के ही दिन 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ।

FIFA World Cup 2022 Important Facts | फीफा वर्ल्ड कप 2022 परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण तथ्य

10 Lines on 26 January 2023 in Hindi

png 20230111 202239 00002034983361349653578
Happy Republic Day

26 जनवरी पर 10 वाक्य 2023

  1. 26 जनवरी 2023 को हमारे देश में 74वॉ गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा।
  2. 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और भारत इसी दिन भारत का पहला गणतंत्र दिवस मनाया गया।
  3. गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर पूरे देश में विद्यालयों, सार्वजनिक व निजी संस्थाओं पर ध्वजारोहण किया जाता है।
  4. विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम किये जाते हैं। और मिठाई का वितरण किया जाता है।
  5. भारत का संविधान विश्व सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
  6. गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में राजपथ पर देश की सेनाओं और स्कूल के बच्चों द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया जाता है।
  7. पूरे देश में सभी लोग गणतंत्र दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाते है। और सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।
  8. पूरे देश में 26 जनवरी को नाटक, काव्य पाठ, प्रभात फेरियों का आयोजन किया जाता है।
  9. 26 जनवरी को देश की आज़ादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेताओं और शहीदों को लोग याद करते हैं।
  10. गणतंत्र दिवस पर पूरे भारतवर्ष में उत्साहपूर्ण विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

Short Speech on 26 January 2023 in Hindi

26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस पर दस वाक्य|10 lines on republic day in hindi
Happy Rebulic Day

26 जनवरी 2023 पर हिंदी भाषण

यहॉं पर उपस्थित सभी को मेरा प्रणाम,

आज हम सब लोग यहाँ 74वॉ गणतंत्र दिवस मनाने के लिए उपस्थित हुये हैं। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अग्रेजी हकूमत से आज़ाद हुआ था। हमारे देश के महान नेताओं ने आजादी की लड़ाई लड़ी और बहुत से शहीदों ने अपनी शहादत दी। देश को आजाद कराने वाले सभी नेताओं और शहीदों को नमन!

आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को भारत में नया संविधान लागू हुआ और अग्रेजो के बनाये हुए सभी कानून समाप्त हो गये। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है और हमें और हमारे देश को अपने संविधान पर बहुत गर्व है।

हमारे देश के संविधान को डॉ.भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता मे सात सदस्यीय प्रारूप समिति ने तैयार किया। और इसे बनाने 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय और लगभग 64 लाख रूपये लगे।

भारतीय संविधान भारत के लोगो को प्रेरणा और ऊर्जा का स्त्रोत है। यह भारत के सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति का अवसर देता है। और सामाजिक, आर्थिक, राजनीति न्याय देता है।

मुझे अपने देश और अपने देश के संविधान पर गर्व है।

जय हिंद, जय भारत!

और भी पढ़ें

करेंट अफेर्यस क्विज : दिसंबर 2022 का सम्पूर्ण करेंट अफेर्यस MCQ’S

Abhyas classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!

और अधिक जानकारी के लिए हमारे यूट्यूब चैनल Abhyas classes पर विजिट करें।

Leave a Comment