CTET CDP Mock Test-1| बाल-विकास और शिक्षाशास्त्र के संभावित प्रश्न

CTET CDP Mock Test-1| बाल-विकास और शिक्षाशास्त्र के संभावित प्रश्न

CTET CDP Mock Test in Hindi :- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा प्रतिवर्ष दो बार केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन किया जाता है। केन्द्र सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सरकारी शिक्षक बनने के लिए सीटेट एक अनिवार्य पात्रता परीक्षा है। जिसमें निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना आवश्यक है। अभ्यर्थियों की साहयता के लिए CTET CDP Mock Test in Hindi दिया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि ये CTET CDP Question Answer आपकी तैयारी में बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगें।

बाल-विकास और शिक्षाशास्त्र के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (CTET CDP Mock Test in Hindi)

प्रश्न 1.नर्सरी कक्षा में शुरुआत करने के लिए कौन सी विषय वस्तु सबसे अच्छी है?

A. मेरा विद्यालय

B. मेरा परिवार

C. मेरे मित्र

D. मेरा पास पड़ोस

उत्तर. (B) मेरा परिवार

प्रश्न 2. सीखने के लिए आकलन निम्नलिखित का ध्यान रखना है सिवाय

A. विद्यार्थियों की क्षमताएं

B. विद्यार्थियों की आवश्यकताएं

C. विद्यार्थियों की त्रुटियां

D. विद्यार्थियों की अधिगम शैलियों

उत्तर. (B) विद्यार्थियों की आवश्यकतायें

प्रश्न 3. सफल समावेशन को निम्नलिखित की आवश्यकता होती है सिवाय

A. संवेदनशील बनाना

B. पृथक्करण

C. अभिभावकों की भागीदारी

D. क्षमता संवर्धन

उत्तर. (B) पृथक्करण

प्रश्न 4. निम्नलिखित में कौन सी संज्ञानात्मक क्रिया दी गई सूचना के विश्लेषण के लिए प्रयोग में लाई जाती है?

A. वर्णन करना

B. पहचान करना

C. अंतर करना

D. वर्गीकृत करना

उत्तर. (D) वर्गीकृत करना

प्रश्न 5. हावर्ड गार्डनर का बुद्धि का सिद्धांत किस पर बल देता है?

A. शिक्षार्थियों में अनुबंध कौशलों

B. सामान्य बुद्धि

C. विद्यालय में आवश्यक सामान्य योग्यताओं

D. प्रत्येक व्यक्ति की विलक्षण योग्यताओं

उत्तर. (D) प्रत्येक व्यक्ति की विलक्षण योग्यताओं

प्रश्न 6. निम्नलिखित में किसके अतिरिक्त सभी के कारण अधिगम अक्षमता उत्पन्न हो सकती है?

A. संस्कृतिक कारक

B. सेरेब्रल डिस्फंक्शन

C. संवेगात्मक विघ्न

D. व्यवहारात्मक विघ्न

उत्तर. (A) संस्कृतिक कारक

प्रश्न 7. सतत और व्यापक मूल्यांकन किस पर बल देता है?

A. बोर्ड परीक्षाओं की आवश्यकता पर

B. सीखने को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर निरंतर परीक्षण

C. सीखने को किस प्रकार अवलोकित ,रिकॉर्ड और सुधारा जाए इस बात पर

D. शिक्षण के साथ परीक्षाओं का सामंजस्य पर

उत्तर. (C) सीखने को किस प्रकार अवलोकित रिकॉर्ड और सुधारा जाए इस बात पर

प्रश्न 8. निम्नलिखित में से कौन सा वाईगोत्सकी के सामाजिक सांस्कृतिक सिद्धांत पर आधारित है?

A. सक्रिय अनुकूलन

B. परस्पारिक शिक्षण

C. संस्कृति निरपेक्ष संज्ञानात्मक विकास

D. अंतरदृष्टिपूर्ण अधिगम

उत्तर. (B) पारस्परिक शिक्षण

प्रश्न 9. भाषा अवबोधन से सम्बद्ध विकार है?

A. चलाघात (apraxia)

B. पठन-वैकल्य (dyslexia)

C. वाक-सम्बद्ध रोग (aspeechxia)

D. भाषाघात (aphasia)

उत्तर. (D) भाषाघात (aphasia)

प्रश्न 10. निम्नलिखित में से समस्या-समाधान को क्या बाधित नहीं करता?

A. अन्तर्दृष्टि (Insight)

B. मानसिक प्रारूपता (Mental sets)

C. मोर्चाबंदी (Entrenchament)

D. निर्धारण (Fixation)

उत्तर. (A) अन्तर्दृष्टि (Insight)

प्रश्न 11. परीक्षा में तनाव निष्पत्ति को प्रभावित करता है। यह तथ्य निम्नांकित में से किस प्रकार के संबंध को स्पष्ट करता है?

A. संज्ञान-भावना

B. तनाव-विलोपन

C. निष्पत्ति-चिन्ता

D. संज्ञान-प्रतियोगिता

उत्तर. (A) संज्ञान-भावना

प्रश्न 12. इनमें से कौन सा सिद्धांतकार का यह मत स्पष्ट करता है कि बच्चे अपनी वृद्धि व विकास हेतु कठोर अध्ययन करते हैं?

A. बंडूरा

B. मैस्लो

C. स्किनर

D. पियाजे

उत्तर. (B) मैस्लो

प्रश्न 13. किसने सबसे पहले बुद्धि परीक्षण का निर्माण किया?

A. एल्फ्रेड बिने

B. चालर्स एडवर्ड स्पीयरमैन

C. रॉबटे स्टर्नबर्ग

D. डेविड वैश्लर

उत्तर. (A) एल्फ्रेड बिने

प्रश्न 14. निम्न में से कौन सा समाजीकरण की निष्क्रिय एजेंसी है?

A. परिवार

B. ईको क्लब

C. सार्वजनिक पुस्तकालय

D. स्वास्थ्य क्लब

उत्तर. (C) सार्वजनिक पुस्तकालय

प्रश्न 15. वाइगोत्सकी के सिद्धांत में विकास के निम्नलिखित में से कौन सा पहलू की उपेक्षा होती है?

A. सांस्कृतिक

B. जैविक

C. भाषायी

D. सामाजिक

उत्तर. (B) जैविक

Read More…

CTET EVS Pedagogy MCQ : पर्यावरण के संभावित प्रश्नोत्तर

CTET Jean Piaget MCQ : जीन पियाजे से पिछले 10 वर्षों में पूछे गये प्रश्न

CTET Hindi Pedagogy MCQ : हिन्दी पेडोगोजी के संभावित प्रश्नोत्तर

Abhyas classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अपडेट, नोट्स, मासिक करेंट अफेयर्स एवं क्विज़/डेली परीक्षा अभ्यास प्रश्नों (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा) के लिये नि:शुल्क टेलीग्राम चैनल Abhyas classes ज्वाइन  करें। नीचे दिए गए join  बटन पर क्लिक करें।

Join us TelegramClick here

Join us WhatsAppClick here

Subscribe YouTubeClick here

Leave a Comment