CTET CDP Mock Test 2 : बाल-विकास और शिक्षाशास्त्र के बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

CTET CDP Mock Test 2 : बाल-विकास और शिक्षाशास्त्र के बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

CTET CDP Mock Test in Hindi :- केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में बाल-विकास और शिक्षाशास्त्र (CDP) एक महत्वपूर्ण सेक्शन है। सीटेट परीक्षा में बाल-विकास में बेहतर अंक पाने के लिए CTET CDP Question Answer का अभ्यास करना बहुत ही आवश्यक है। क्योंकि सीटैट परीक्षा बहुआयामी परीक्षा है। इस परीक्षा में किसी एक पुस्तक से सभी प्रश्न नहीं आते हैं। इसलिए आवश्यक है कि अभ्यर्थी अधिक से अधिक मॉक टेस्ट लगायें। अगर अभ्यर्थी CTET CDP Mock Test जैसे टेस्ट लगातार लगाता है तो अभ्यर्थी में प्रश्नों के उत्तर देने का कॉन्फिडेंस बढ़ता है और साथ ही स्वयं की जाँच भी हो जाती है।

हमें उम्मीद है कि ये CTET CDP MCQ in Hindi आपके लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगें।

सीटैट परीक्षा के लिए बाल-विकास और शिक्षाशास्त्र के प्रश्न (CTET CDP Mock Test in Hindi)

प्रश्न 1.पियाजे के अनुसार 2 से 7 वर्ष के बीच का एक बच्चा संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था में है ?

A. पूर्व संक्रियात्मक

B. औपचारिक संक्रियात्मक

C. मूर्त संक्रियात्मक

D. संवेदी गतिक

उत्तर. (A) पूर्व संक्रियात्मक

प्रश्न 2. नवीन जानकारी को शामिल करने के लिए वर्तमान अवधारणा में बदलाव की प्रक्रिया क्या कहलाती है ?

A. अनुकूलन

B. आत्मसातकरण

C. समायोजन

D. अहंकेंन्द्रिता

उत्तर. (B) आत्मसातकरण

प्रश्न 3. एक औसत बुद्धि वाला बच्चा यदि भाषा को पढ़ने एवं समझने में कठिनाई प्रदर्शित करता है तो यह संकेत देता है कि बच्चा…….का लक्षण प्रदर्शित कर रहा है ?

A. पठन अक्षमता (डिस्लेक्सिया)

B. लेखन अक्षमता (डिस्प्राफिया)

C. गणितीय अक्षमता (डिस्कैल्कुलिया)

D. गति समन्वय अक्षमता (डिस्प्रेक्सिया)

उत्तर. (A) पठन अक्षमता (डिस्लेक्सिया)

प्रश्न 4. सुरेश सामान्य रूप से एक शांत कमरे में अकेले पढ़ना चाहता है जबकि मदन एक समूह में अपने मित्रों के साथ पढ़ना चाहता है यह उनके……..में विभिन्नता के कारण है ?

A. मूल्य

B. अभिक्षमता

C. अधिगम शैली

D. परावर्तकता स्तर

उत्तर. (C) अधिगम शैली

प्रश्न 5. निम्नलिखित में से कौन सा संरचनात्मकता से संबंधित है ?

A. अपसारी चिंतन

B. अभिसारी चिंतन

C. सांवेगिक चिंतन

D. अहंवादी चिंतन

उत्तर. (A) अपसारी चिंतन

प्रश्न 6. बच्चे तब सर्वाधिक सृजनशील होते हैं जब भी किसी गतिविधि में भाग लेते हैं ?

A. शिक्षक की डांट से बचने के लिए

B. दूसरों के सामने अच्छा करने के दबाव में आकर

C. अपनी रुचि से

D. पुरस्कार के लिए

उत्तर. (C) अपनी रुचि से

प्रश्न 7. जब शिक्षार्थियों को समूह में किसी समस्या पर चर्चा का अवसर दिया जाता है तब उनके सीखने का चक्र

A. बेहतर होता है

B. स्थिर रहता है

C. अवनत होता है

D. समान रहता है

उत्तर. (A) बेहतर होता है

प्रश्न 8. एक बच्ची कहती है धूप में कपड़े जल्दी सूख जाते हैं वह……की समझ को प्रदर्शित कर रही है ?

A. प्रतीकात्मक विचार

B. अहंकेंद्रित चिंतन

C. कार्य- कारण

D. विपर्यय चिंतन

उत्तर. (C) कार्य- कारण

प्रश्न 9. निम्नलिखित में कौन सा सामाजिकरण के गौड़ वाहक हो सकते हैं ?

A. परिवार और पास पड़ोस

B. विद्यालय और पास पड़ोस

C. विद्यालय और निकटतम परिवार के सदस्य

D. परिवार और रिश्तेदार

उत्तर. (B) विद्यालय और पास पड़ोस

प्रश्न 10. निम्नलिखित में से कौन सा उदाहरण प्रभावशाली विद्यालय की प्रथा का है ?

A. निरंतर तुलनात्मक मूल्यांकन

B. शारीरिक दंड

C. व्यक्ति सापेक्ष अधिगम

D. प्रतियोगितात्मक कक्षा

उत्तर. (C) व्यक्ति सापेक्ष अधिगम

प्रश्न 11. लेव वाइगोत्सकी के अनुसार संज्ञानात्मक विकास का मूल कारण है ?

A. संतुलन

B. सामाजिक अन्योन्यक्रिया

C. मानसिक प्रारूपण का समायोजन

D. उद्दीपक अनुक्रिया युग्मन

उत्तर. (B) सामाजिक अन्योन्यक्रिया

प्रश्न 12.जीन पियाजे के अनुसार अधिगम के लिए निम्नलिखित में से क्या आवश्यक है ?

A. शिक्षार्थी के द्वारा पर्यावरण की सक्रिय खोजबीन

B. वयस्कों के व्यवहार का अवलोकन

C. ईश्वरीय न्याय पर विश्वास

D. शिक्षकों और माता-पिता द्वारा पुनर्बलन

उत्तर. (A)शिक्षार्थी के द्वारा पर्यावरण की सक्रिय खोजबीन

प्रश्न 13. किसी प्रगतिशील कक्षा की व्यवस्था में शिक्षक एक ऐसी वातावरण को उपलब्ध कराकर अधिगम को सुगम बनता है ?

A. जो खोज को प्रोत्साहन देता है

B. नियामक है

C. समावेशन को हतोत्साहित करता है

D. आवृत्ति को बढ़ावा देता है

उत्तर. (A) खोज को प्रोत्साहन देता है

प्रश्न 14. भाषा विकास के लिए सबसे संवेदनशील समय निम्नलिखित में से कौन सा है ?

A. जन्म पूर्व का समय

B. मध्य बचपन का समय

C. बाल्यावस्था

D. प्रारंभिक बचपन का समय

उत्तर. (D) प्रारंभिक बचपन का समय

प्रश्न 15. विकास का शिर:पदाभिमुख दिशा सिद्धांत व्याख्या करता है कि विकास इस प्रकार आगे बढ़ता है

A. सामान्य से विशिष्ट कार्यों की ओर

B. भिन्न से एकीकृत कार्यों की ओर

C. सिर से पैर की ओर

D. ग्रामीण से शहरी क्षेत्र की ओर

उत्तर. (C) सिर से पैर की ओर

Read More…

CTET EVS Mock Test | पर्यावरण अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

CTET Exam में हिन्दी पेडोगोजी से बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न

CTET CDP Mock Test-1| बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Abhyas classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!

अधिक जानकारी के लिए यूट्यूब चैनल Abhyas classes को Subscribe करें।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अपडेट, नोट्स, मासिक करेंट अफेयर्स एवं क्विज़/डेली परीक्षा अभ्यास प्रश्नों (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा) के लिये नि:शुल्क टेलीग्राम चैनल Abhyas classes ज्वाइन  करें। नीचे दिए गए join  बटन पर क्लिक करें।

Leave a Comment