CTET Hindi Pedagogy MCQ : हिन्दी पेडोगोजी के इन प्रश्नों से करें सीटेट की तैयारी

CTET Hindi Pedagogy MCQ : हिन्दी पेडोगोजी के इन प्रश्नों से करें सीटेट की तैयारी

CTET Hindi Pedagogy MCQ :- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा हर साल दो बार केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन किया जाता है। केन्द्र सरकार द्वारा संचालित किसी भी केन्द्रीय विद्यालय में सरकारी शिक्षक बनने के लिए सीटेट परीक्षा पास करना अनिवार्य है। इसी को ध्यान में रखते हुये हम सीटेट की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए CTET Hindi Pedagogy MCQ लेकर आयें हैं। क्योंकि सीटेट में आने वाले प्रत्येक विषय के 30 प्रश्नों में से 15 पेडोगोजी के होते हैं। इसलिए हमें उम्मीद है कि ये CTET Hindi Pedagogy Questions आपके लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगें।

CTET Mock Test in hindi | सीटेट 2023 में आने वाले क्वेश्चन.अभी पढ़ें

सीटेट हिन्दी पेडोगोजी (CTET Hindi Pedagogy MCQ)

प्रश्न 1.भाषा सीखने की कौन सी विधि मातृभाषा को मध्यस्थ बनाए बिना दूसरी भाषा को सिखाने में सहायक होती है ?

A. अनुवाद विधि

B. द्विभाषी विधि

C. अप्रत्यक्ष विधि

D. प्रत्यक्ष विधि

उत्तर. (D) प्रत्यक्ष विधि

प्रश्न 2. भाषा शिक्षण में खेल का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि

A. भाषा शिक्षक को कम श्रम करना पड़ता है

B. खेल भाषा को विस्तार देते हैं

C. खेल में आनंद आता है

D. खेल में शारीरिक विकास होता है

उत्तर. (B) खेल भाषा को विस्तार देते हैं

प्रश्न 3. पठन-पाठन के अंत में ऐसे अभ्यास एवं गतिविधियां हो जो

A. सरल भाषा वाले हो

B. बच्चों को स्वयं कुछ करने और सीखने का अवसर प्रदान करें

C. केवल पाठ से ही संबंधित हों

D. पाठ पर बिल्कुल आधारित न हो

उत्तर. (B) बच्चों को स्वयं कुछ करने और सीखने का अवसर प्रदान करें

प्रश्न 4. एक प्राथमिक शिक्षक के रूप में आप सतत और व्यापक आकलन करते समय किसे सर्वोपरि मानते हैं ?

A. कठिन शब्दों का श्रुतलेखन

B. लिखित प्रश्न पत्र

C. पाठ से देखकर सुलेख करना

D. बच्चों द्वारा विभिन्न संदर्भ में भाषा प्रयोग की क्षमता

उत्तर. (D) बच्चों द्वारा विभिन्न संदर्भ में भाषा प्रयोग की क्षमता

प्रश्न 5. प्राथमिक स्तर पर बच्चों की पठन क्षमता का आकलन करने में किस प्रकार की सामग्री सर्वाधिक महत्वपूर्ण है ?

A. आतंकवाद पर आधारित निबंध

B. बाल साहित्य की कोई संवादात्मक कहानी

C. पाठ्य पुस्तक

D. औपचारिक पत्र

उत्तर. (B) बाल साहित्य की कोई संवादात्मक कहानी

प्रश्न 6. भाषा सीखने सिखाने के संदर्भ में गृहकार्य का उद्देश्य होता है ?

A. सीखने को विस्तार देना

B. अभिभावकों को प्रसन्न करना

C. बच्चों को कार्य में व्यस्त रखना

D. कॉपियां भरवाना

उत्तर. (A) सीखने को विस्तार देना

प्रश्न 7. किसी भी भाषा पर अधिकार प्राप्त करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है –

A. शब्दों के अर्थ जानना

B. उसे भाषा की बात संरचना जानना

C. उसे भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करना

D. उसे भाषा का व्याकरण जानना

उत्तर. (C) उसे भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करना

प्रश्न 8. पढ़ने की संस्कृति के विकास के क्रम में…….पठन को प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है ?

A. वैयक्तिक

B. सस्वर

C. मौन

D. सामूहिक

उत्तर. (A) वैयक्तिक

प्रश्न 9. भाषा की पाठ्यपुस्तक में सबसे महत्वपूर्ण पक्ष है?

A. आकर्षक चित्र

B. पाठकों का उद्देश्यपूर्ण चयन

C. अभ्यास की बहुलता

D. कागज की गुणवत्ता

उत्तर. (B) पाठकों उद्देश्य पूर्ण चयन

प्रश्न 10. पहली कक्षा में प्रवेश लेने से पहले आमतौर पर बच्चे पठन लेखन में दक्ष होते हैं ?

A. स्व अभिव्यक्ति जानते हैं

B. भाषा के व्याकरण नियम जानते हैं

C. तोतलाकर बोलते हैं

उत्तर. (A) स्व अभिव्यक्ति जानते हैं

प्रश्न 11. प्राथमिक स्तर पर पढ़ने की क्षमता का आकलन करने की दृष्टि से सबसे अधिक महत्वपूर्ण है ?

A. विराम चिन्हो का ज्ञान

B. पढ़ने में प्रवाह

C. अर्थ का निर्माण

D. वर्णों की पहचान

उत्तर. (C) अर्थ का निर्माण

प्रश्न 12. प्राथमिक स्तर पर बच्चों की भाषण क्षमताओं का विकास करने का अर्थ है ?

A. भाषिक संरचनाओं पर अधिकार

B. भाषा प्रयोग की कुशलता पर अधिकार

C. भाषा अनुकरण की कुशलता पर अधिकार

D. भाषिक नियमों पर अधिकार

उत्तर. (C) भाषा अनुकरण की कुशलता पर अधिकार

प्रश्न 13. व्याकरण शिक्षण की आगमन विधि की विशेषता है?

A. पहले नियम बताना

B. पहले नियम का विश्लेषण करना

C. पहले मनोरंजक गतिविधियों करना

D. पहले उदाहरण प्रस्तुत करना

उत्तर. (D) पहला उदाहरण प्रस्तुत करना

प्रश्न 14. कविता कहानियां पर चर्चा करने एवं प्रश्न पूछने का उद्देश्य

A. भाषा की विभिन्न कठिनाइयों का अनुभव करना है

B. कल्पनाशीलता का पोषण करना मात्र है

C. भाषा सीखने का आकलन करना मात्र है

D. साहित्य के प्रति रुचि बच्चों की रुचि जागृत करना है

उत्तर. (D) साहित्य के प्रति रुचि बच्चों की रुचि जागृत करना है

प्रश्न 15. भाषा का अस्तित्व एवं विकास……के बाहर नहीं हो सकता

A. परिवार

B. साहित्य

C. समाज

D. विद्यालय

उत्तर. (C) समाज

Read More…

CDP Mock Test 2 | बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

CTET EVS Mock Test 2023 | पर्यावरण के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

EVS Questions Answer in Hindi | पर्यावरण के महत्वपूर्ण 50 प्रश्नोत्तर

Abhyas classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!

अधिक जानकारी के लिए यूट्यूब चैनल Abhyas classes को Subscribe करें।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अपडेट, नोट्स, मासिक करेंट अफेयर्स एवं क्विज़/डेली परीक्षा अभ्यास प्रश्नों (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा) के लिये नि:शुल्क टेलीग्राम चैनल Abhyas classes ज्वाइन  करें। नीचे दिए गए join  बटन पर क्लिक करें।

Leave a Comment