CTET Jean Piaget MCQ : जीन पियाजे से सीटेट में पिछले 10 वर्षों में पूछे गये प्रश्न

CTET Jean Piaget MCQ : जीन पियाजे से सीटेट में पिछले 10 वर्षों में पूछे गये प्रश्न

CTET Jean Piaget MCQ : इस लेख में हम सीटेट अभ्यर्थियों को पिछले 10 वर्षों में जीन पियाजे (Jean Piaget) से संबंधित पूछे गये प्रश्नोत्तरी को एक साथ उपलब्ध करा रहें हैं। जिससे अभ्यर्थी कम से कम समय में CTET के प्रत्येक टॉपिक के लिए कवर कर सके। इसी कड़ी में CTET Jean Piaget Question Answer in Hindi को दिया जा रहा है। ये प्रश्नोत्तर Jean Piaget Theory को पूरी तरह से कवर करते हैं और सीटेट परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। इन प्रश्नों से अभ्यर्थीयों के कम से कम 2 से 3 अंक पक्के हो जायेगें। हमें उम्मीद है कि ये पोस्ट सीटेट अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही सहायक सिद्ध होगी।

जीन पियाजे प्रश्न उत्तर (CTET Jean Piaget MCQ)

प्रश्न 1. बच्चों के बौद्धिक विकास के चार सुस्पष्ट स्तरों को पहचान गया था?

A. कोलबर्ग द्वारा

B. एरिक्सन द्वारा

C. स्किनर द्वारा

D. पियाजे द्वारा

उत्तर. (D) पियाजे द्वारा

प्रश्न 2. पियाजे के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सी अवस्था में बच्चा अमूर्त संकल्पनाओं के विषय में तार्किक चिंतन करना आरंभ करता है?

A. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था (12 वर्ष से ऊपर)

B. संवेदी प्रेरक अवस्था (जन्म से 2 वर्ष)

C. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था (2 से 7 वर्ष)

D. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था (7 से 11 वर्ष)

उत्तर. (A) औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था (12 वर्ष से ऊपर)

प्रश्न 3. बच्चे दुनिया के बारे में अपनी समझ का सृजन करते हैं इसका श्रेय…….को जाता है?

A. पैवलॉव

B. कोह्लबर्ग

C. स्किनर

D. पियाजे

उत्तर. (D) पियाजे

प्रश्न 4. पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के चरणों के अनुसार इंद्रिय गामक (संवेदी प्रेरक) अवस्था किसके साथ संबंधित है?

A. अनुकरण, स्मृति और मानसिक निरूपण

B. तार्किक रूप से समस्या समाधान की योग्यता

C. विकल्पों के निर्वचन और विश्लेषण करने की योग्यता

D. सामाजिक मुद्दों से सरोकार

उत्तर. (A) अनुकरण , स्मृति और मानसिक निरूपण

प्रश्न 5. पियाजे का विश्वास था कि सामाजिक अनुदेशन से सीखना होता है और गणित का एक शिक्षक पियाजे के सिद्धांत में विश्वास करते हुए

A. सामूहिक परियोजना और सामूहिक परिचर्चा का प्रयोग करेगा

B. विविधित अनुदेशन का प्रयोग करेगा

C. चॉक और टॉक पद्धति का प्रयोग करेगा

D. कक्षा में बहुत सारे हस्तपरिचारकों और प्रयोगशाला गतिविधियों का प्रयोग करेगा

उत्तर. (A) सामूहिक परियोजना और सामूहिक परिचर्चा का प्रयोग करेगा

प्रश्न 6. एक वर्ष तक के शिशु जब आँख, कान व हाथों से सोचते हैं तो निम्नलिखित में से कौन सा स्तर शामिल होता है?

A. पूर्व संक्रियात्मक स्तर

B. इंद्रियजनित गामक स्तर

C. अमूर्त संक्रियात्मक स्तर

D. मूर्त संक्रियात्मक स्तर

उत्तर. (B) इंद्रियजनित गामक स्तर

प्रश्न 7. पियाजे के सिद्धांत के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा व्यक्ति के संज्ञानात्मक विकास को प्रभावित नहीं करेगा?

A. भाषा

B. सामाजिक अनुभव

C. परिपक्वन

D. क्रियाकलाप

उत्तर. (B) सामाजिक अनुभव

प्रश्न 8.पियाजे के अनुसार 2 से 7 वर्ष के बीच का एक बच्चा संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था में है?

A. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था

B. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था

C. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था

D. संवेदी गतिक अवस्था

उत्तर. (A) पूर्व संक्रियात्मक अवस्था

प्रश्न 9. किसके विचार से बच्चे सक्रिय ज्ञान निर्माता तथा नन्हे वैज्ञानिक हैं जो संसार के बारे में अपने सिद्धांतों की रचना करते हैं?

A. स्किनर

B. पैवलॉव

C. युंग

D. पियाजे

उत्तर. (D) पियाजे

प्रश्न 10. पियाजे के अनुसार बच्चों का चिंतन वयस्कों से…..में भिन्न होता है बजाये……के

A. मात्रा; प्रकार

B. आकार;मूर्तपरकता

C. प्रकार; मात्रा

D. आकार;किस्म

उत्तर. (B) आकार;किस्म

प्रश्न 11.जीन पियाजे के अनुसार भाषा विकास के लिए सबसे संवेदनशील समय निम्नलिखित में से कौन सा है?

A. जन्म पूर्व का समय

B. मध्य बचपन का समय

C. वयस्क अवस्था

D. प्रारंभिक बचपन का समय

उत्तर. (D) प्रारंभिक बचपन का समय

प्रश्न 12. जीन पियाजे के अनुसार अधिगम के लिए निम्नलिखित में से क्या आवश्यक है?

A. शिक्षार्थी के द्वारा पर्यावरण की सक्रिय खोजबीन

B. वयस्कों के व्यवहार का अवलोकन

C. ईश्वरीय न्याय पर विश्वास

D. शिक्षकों और माता-पिता द्वारा पुनर्बलन

उत्तर. (A) शिक्षार्थी के द्वारा पर्यावरण की सक्रिय खोजबीन

प्रश्न 13.निम्नलिखित में से कौन सा कथन पियाजे के सिद्धांत के अनुसार कहा नहीं जा सकता?

A. विकास गुणात्मक चरणों में होता है

B. बच्चे अपनी दुनिया के बारे में ज्ञान का निर्माण और उपयोग करते हैं

C. निरंतर अभ्यास से अधिगम होता है

D. बच्चे अपने पर्यावरण पर क्रिया करते हैं

उत्तर. (C) निरंतर अभ्यास से अधिगम होता है

प्रश्न 14. निम्नलिखित में से कौन सी पूर्व संक्रियात्मक विचार की एक सीमा नहीं है ?

A. ध्यान केंद्रित करने की प्रवृत्ति

B. प्रतीकात्मक विचार का विकास

C. अहंमन्यता

D. अनुत्क्रमणीयता

उत्तर. (B) प्रतीकात्मक विचार का विकास

प्रश्न 15. जीन पियाजे के सिद्धांत का प्रमुख प्रस्ताव है कि

A. बच्चों की सोच वयस्कों से बेहतर होती है

B. बच्चों की सोच मात्रात्मक रूप में वयस्कों से भिन्न होती है

C. बच्चों की सोच गुणात्मक रूप से वयस्कों से भिन्न होती है

D. बच्चों की सोच वयस्कों से निम्न होती है

उत्तर. (B) बच्चों की सोच गुणात्मक रूप से वयस्कों से भिन्न होती है

Read More…

CTET Hindi Pedagogy MCQ : हिन्दी पेडोगोजी की करें तैयारी

CTET CDP Mock Test-2 : बाल-विकास और शिक्षाशास्त्र के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

CTET Mock Test in Hindi : सीटेट 2023 में आने वाले क्वेश्चन

Abhyas classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!

अधिक जानकारी के लिए यूट्यूब चैनल Abhyas classes को Subscribe करें।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अपडेट, नोट्स, मासिक करेंट अफेयर्स एवं क्विज़/डेली परीक्षा अभ्यास प्रश्नों (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा) के लिये नि:शुल्क टेलीग्राम चैनल Abhyas classes ज्वाइन  करें। नीचे दिए गए join  बटन पर क्लिक करें।

Leave a Comment