EVS Question Answer in Hindi|पर्यावरण के TOP 30 प्रश्नोत्तर सभी परीक्षाओं के लिए

इस लेख में EVS Question Answer in Hindi दिये गये हैं। यह पर्यावरण के TOP 30 प्रश्न उत्तर सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि अब लगभग सभी परीक्षाओं में Environment Question Answer पूछे जाते हैं। इसलिए पर्यावरण के प्रश्नों का निरंतर अभ्यास आवश्यक हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए EVS Practice Set दिया है।

EVS Question Answer in Hindi|पर्यावरण के TOP 30 प्रश्नोत्तर
पर्यावरण के TOP 30 प्रश्न

पर्यावरण (EVS) के यह प्रश्न सभी परीक्षाओं जैसे CTET, UPTET, SUPERTET, UPSSSC, lower PCS, UPPCS, UP Police, SSC GD आदि के लिए बहुत ही लाभदायक हैं। अत: इन प्रश्नों को आप याद कर लें या अपनी नोट्स बुक में नोट कर लें जिससे आपको रिवीज़न में बहुत आसानी होगी। हमें उम्मीद है कि इन प्रश्नों से आपको बहुत ही लाभ होगा।

EVS Question Answer in Hindi|पर्यावरण के TOP 30 प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1- निम्नलिखित में से कौन सा पृथ्वी के कार्बन चक्र में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को नहीं बढ़ता है?

A. श्वसन

B. प्रकाश-संशलेषण

C. जैविक पदार्थों का क्षय

D. ज्वालामुखी क्रिया

प्रश्न 2 – वर्षा की मात्रा निर्भर करती है?

A. हवा के दबाब पर

B. वायुमंडल में नमी पर

C. जल चक्र पर

D. तापक्रम पर

प्रश्न 3 – ग्रीन पीस इंटरनेशनल का मुख्यालय अवस्थित है?

A. एम्स्टर्डम में

B. कैनबरा में

C. ओटावा में

D. नागासाकी में

प्रश्न 4 – भारत में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम कब पारित हुआ?

A. 1981 में

B. 1986 में

C. 1995 में

D. 2000 में

प्रश्न 5 – पर्यावरण अनुकूल उपभोक्ता उत्पादों कों चिन्हित करने के लिए सरकार ने आरंभ किया है?

A. एगमार्क

B. इकोमार्क

C. ISI मार्क

D. वॉटर मार्क

प्रश्न 6 – विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?

A. 21 मार्च

B. 23 सितम्बर

C. 5 जून

D. 25 मई

प्रश्न 7 – पृथ्वी का सर्वाधिक वृहद पारिस्थितिकी तंत्र निम्नलिखित में से कौन सा है?

A. जलमंडल

B. जीवोम

C. स्थलमंडल

D. जैवमंडल

प्रश्न 8 – निम्नलिखित में कौन सा कृत्रिम पारिस्थितिकी तंत्र है?

A. धान का खेत

B. वन

C. घास का मैदान

D. झील

प्रश्न 9 – एक घास स्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र के खाद्य श्रृखंला में विभिन्न घटकों का सही क्रम है?

A. घास ,टिड्डा ,मेढ़क ,सर्प

B. घास ,टिड्डा ,सर्प ,मेंढक

C. टिड्डा ,मेंढ़क ,घास ,सर्प

D. टिड्डा ,सर्प ,मेंढक ,घास

प्रश्न 10 – प्रथम पोषक स्तर के अंतर्गत आते हैं?

A. शाकाहारी जंतु

B. मांसाहारी जंतु

C. सर्वभक्षी जंतु

D. हरित पादप

प्रश्न 11 – पारिस्थितिकी निकाय में ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत है?

A. किण्वन में उत्सर्जित ऊष्मा

B. वनस्पति में संरक्षित शर्करा

C. सौर ऊर्जा

D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्रश्न 12 – पारिस्थितिकी तंत्र में एक पोषी स्तर से दूसरे पोषी स्तर में स्थानांतरण से ऊर्जा की मात्रा

A. बढ़ती है

B. घटती है

C. स्थिर रहती है

D. बढ़ सकती है या घट सकती है

प्रश्न 13 – पारिस्थितिक तंत्र में तत्वों के चक्रण को क्या कहते हैं?

A. रासायनिक चक्र

B. जैव भू-रासायनिक चक्र

C. भू-वैज्ञानिक चक्र

D. भू-रासायनिक चक्र

प्रश्न 14 – परिस्थितिकीय पदछाप के माप की इकाई है?

A. भूमंडलीय हेक्टेयर

B. नैनोमीटर

C. हॉपस क्यूबिक फूट

D. क्यूबिक टन

प्रश्न 15 – निम्नलिखित वृक्षों में कौन पारिस्थितिकी मित्र नहीं है?

A. बबूल

B. यूकेलिप्टस

C. नीम

D. पीपल

प्रश्न 16 – दो भिन्न समुदायों के बीच का संक्रांति क्षेत्र कहलाता है?

A. इकोटाइप

B. इकेड

C. इकोस्पीयर

D. इकोटोन

प्रश्न 17 – निम्न में से किसने सर्वप्रथम गहन पारिस्थितिकी (डीप इकोलॉजी) शब्द का प्रयोग किया?

A. ई. पी ओडम ने

B. सी रौनकियर ने

C. एफ ई क्लीमेंट ने

D. अर्नीज नेस ने

प्रश्न 18 – सर्वाधिक जैव विविधता कहां पाई जाती है?

A. टुण्ड्रा में

B. शंकुधारी वनों में

C. उष्णकटिबंधीय वर्षावन वनों में

D. शीतोष्ण वनों में

प्रश्न 19 – साइलेंट वैली परियोजना निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

A. उत्तराखंड में

B. हिमाचल प्रदेश

C. केरल में

D. तमिलनाडु में

प्रश्न 20 – फूलों की घाटी अवस्थित है

A. केरल में

B. जम्मू एवं कश्मीर में

C. उत्तराखंड में

D. हिमाचल प्रदेश में

प्रश्न 21 – भारत में पाए जाने वाले जैव विविधता हॉटस्पॉट हैं

A. पूर्वी घाट, पश्चिमी घाट

B. विध्य पर्वत श्रेणी, पूर्वी घाट

C. पूर्वी हिमालय श्रृंखला, पश्चिमी घाट

D. शिवालिक श्रृंखला, पूर्वी घाट

प्रश्न 22 – निम्न में से कौन एक प्रवाल विरंजन का सबसे अधिक प्रभावी कारक है?

A. सागरीय प्रदूषण

B. सागरों की लवणता में वृद्धि

C. सागरीय जल के सामान्य तापमान में वृद्धि

D. रोगों एवं महामारियों का फैलना

प्रश्न 23 – भारत में जैव विविधता अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ था?

A. 2000

C. 2002

C. 2010

D. 2017

प्रश्न 24 – विश्व जैव विविधता दिवस कब मनाया जाता है?

A. 22 मार्च

B. 22 मई

C. 23 जून

D. 16 अप्रैल

प्रश्न 25 – ग्रीन हाउस गैसों की संकल्पना की थी?

A. सी सी पार्क ने

B. जे एन एन जेफर्स ने

C. जोसेफ फोरियर ने

D. एल जाब्लर ने

प्रश्न 26 – हरित गृह प्रभाव क्या है?

A. वैश्विक ताप में वृद्धि

B. वैश्विक ताप में कमी

C. सागर जल के ताप में वृद्धि

D. नदियों एवं झीलों के ताप में वृद्धि

प्रश्न 27 – गैस ,जो धान के खेत से उत्सर्जित होती है तथा भूमि के तापमान में वृद्धि करती है वह है

A. नाइट्रोजन

B. कार्बन डाइऑक्साइड

C. कार्बन मोनोऑक्साइड

D. मीथेन

प्रश्न 28 – निम्नलिखित में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है?

A. कार्टाजेना प्रोटोकॉल – बायोसेफ्टी

B. स्टॉकहोम सम्मेलन – अनवरत जैविक प्रदूषक

C. मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल – ओजोन परत

D. क्योटो प्रोटोकॉल – जल संरक्षण

प्रश्न 29 – निम्नलिखित में से कौन सी गैस ओजोन परत की ह्रास के लिए उत्तरदाई है?

A. नाइट्रस ऑक्साइड

B. क्लोरोफ्लोरोकार्बन

C. कार्बन डाइऑक्साइड

D. कार्बन मोनोऑक्साइड

प्रश्न 30 – वन अनुसंधान संस्थान स्थित है?

A. हैदराबाद में

B. नैनीताल में

C. सोलन में

D. देहरादून में

Read More…

20230903 230401 0000
TOP 50 GK Questions|Click on image

बाल-विकास एवं शिक्षा-शास्त्र के महत्वपूर्ण नोट्स एवं प्रश्न

CTET EVS Mock Test 2023 | पर्यावरण अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न

Abhyas classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!

अधिक जानकारी के लिए Abhyas classes पर विजिट करें।

Leave a Comment