UPPSC RO/ARO Mock Test 2023-24 | यूपी समीक्षा अधिकारी सामान्य ज्ञान संभावित प्रश्न

UPPSC RO/ARO Mock Test 2023-24 | यूपी समीक्षा अधिकारी सामान्य ज्ञान संभावित प्रश्न

UPPSC RO/ARO Mock Test 2023-24 :- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) की भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार में सचिवालय स्तर की नौकरी में यह उत्कृष्ट नौकरी है। यूपी आरओ/एआरओ भर्ती 2023 की तैयारी के लिए हमारी बेबसाइट https://abhyasclasses.in एक विश्वनीय स्त्रोत है। अत: UP RO/ARO की तैयारी के लिए हमारी बेबसाइट को नियमित विजिट करें।

उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के लिए हिन्दी और सामान्य ज्ञान सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं। इसलिए अभ्यर्थियों की साहयता के लिए हम नियमित UPPSC RO/ARO Mock Test लाते रहेगें जिससे अभ्यर्थी कम समय में सर्वाधिक महत्वपूर्ण और पिछले वर्षों में पूछे गये प्रश्नों की तैयारी और रिवीजन कर सकें। हमें उम्मीद है कि ये UP RO/ARO Mock Test अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगें।

उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी मॉक टेस्ट (UPPSC RO/ARO Mock Test)

प्रश्न 1.भारतीय उपमहाद्वीप में कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुए हैं?

A. कोलडिहवा से

B. लहुरादेव से

C. मेहरगढ़ से

D. टोंकवा से

उत्तर. (B) लहुरादेव से

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से किस स्थल से मानव कंकाल के साथ कुत्ते का कंकाल भी शवाधान से प्राप्त हुआ है?

A. ब्रह्मगिरि

B. बुर्जहोम

C. चिरांद

D. मास्की

उत्तर. (B) बुर्जहोम

प्रश्न 3. हाथी दांत का पैमाना हड़प्पा संदर्भ में मिला है?

A. कालीबंगा से

B. लोथल से

C. धोलावीरा से

D. बनावली से

उत्तर. (B) लोथल से

प्रश्न 4. मृण- पट्टिका पर उत्कीर्ण सींगयुक्त देवता की कृति प्राप्त हुई है?

A. बनावली से

B. कालीबंगा से

C. लोथल से

D. सुरकोटड़ा से

उत्तर. (B) कालीबंगा से

प्रश्न 5. गोपथ ब्राह्मण संबंधित है?

A. यजुर्वेद से

B. ऋग्वेद से

C. अथर्ववेद से

D. सामवेद से

उत्तर. (C) अथर्ववेद से

प्रश्न 6. ऋग्वेद है ?

A. स्रोतों का संकलन

B. कथाओं का संकलन

C. शब्दों का संकलन

D. युद्ध का ग्रंथ

उत्तर. (A) स्रोतों का संकलन

प्रश्न 7.शतपथ ब्राह्मण में उल्लेखित राजा विदघ माधव से संबंधित ऋषि थे?

A. ऋषि भारद्वाज

B. ऋषि वशिष्ठ

C. ऋषि विश्वामित्र

D. ऋषि गौतम रहगुण

उत्तर. (D) ऋषि गौतम रहगुण

प्रश्न 8.वैदिक कर्मकांड में ‘होता’ का संबंध है?

A. ऋग्वेद से

B. यजुर्वेद से

C. सामवेद से

D. अथर्ववेद से

उत्तर. (A) ऋग्वेद से

प्रश्न 9.बुद्ध द्वारा रूपांतरित निम्न व्यक्तियों में से कौन सा अंतिम था?

A. आनंद

B. वसुमित्र

C. गोशल

D. सुभद्द

उत्तर. (D) सुभद्द

प्रश्न 10.सप्तपर्णी गुफा स्थित है?

A. सांची में

B. नालंदा में

C. राजगृह में

D. पावापुरी में

उत्तर. (C) राजगृह में

प्रश्न 11.महात्मा बुद्ध ने अपना पहला धर्मचक्रप्रवर्तन किस स्थान पर दिया था?

A. लुंबिनी में

B. सारनाथ में

C. पाटिलपुत्र में

D. वैशाली में

उत्तर. (B) सारनाथ में

प्रश्न 12. चतुर्थ बौद्ध संगति किसके शासनकाल में आयोजित हुई थी?

A. कनिष्क के

B. अशोक के

C. हर्षवर्धन के

D. मिनाण्डर के

उत्तर. (A) कनिष्क के

प्रश्न 13.देश में निम्न में से किसने मूर्ति पूजा की नींव रखी थी?

A. जैन धर्म ने

B. बौद्ध धर्म ने

C. आजीविकों ने

D. वैदिक धर्म ने

उत्तर. (B) बौद्ध धर्म ने

प्रश्न 14. हीनयान अवस्था का विशालतम एवं सर्वाधिक विकसित शैलीकृत चैत्यगृह स्थित है?

A. पीतलखोरा में

B. जुन्नार में

C. कार्ले में

D. बेडसा में

उत्तर. (C) कार्ले में

प्रश्न 15. महावीर स्वामी को किस नदी के तट पर ज्ञान प्राप्त हुआ था?

A. स्वर्णसिक्ता

B. पलाशिनी

C. गंगा

D. ऋजुपालिका

उत्तर. (D) ऋजुपालिका

प्रश्न 16.नयनार कौन थे?

A. वैष्णव धार्मानुयायी

B. शैव धर्मानुयायी

C. शाक्त

D. सूर्योपासक

उत्तर. (B) शैव धर्मानुयायी

प्रश्न 17. चंपा किस महाजनपद की राजधानी थी?

A. मगध

B. वज्जि

C. कौशल

D. अंग

उत्तर. (D) अंग

प्रश्न 18.उस वीर भारतीय राजा का नाम बताइए जिसे सिकंदर ने झेलम के तट पर पराजित किया था?

A. आम्भि

B. पुरू(पोरस)

C. चंद्रगुप्त मौर्य

D. महापद्मनंद

उत्तर. (B) पुरू(पोरस)

प्रश्न 19.किसके शासनकाल में डाइमेकस भारत आया था?

A. चंद्रगुप्त मौर्य

B. बिंदुसार

C. अशोक

D. कनिष्क

उत्तर. (B) बिंदुसार

प्रश्न 20. सारनाथ स्तंभ का निर्माण किया था?

A. हर्षवर्धन ने

B. अशोक ने

C. गौतम बुद्ध ने

D. कनिष्क ने

उत्तर. (B) अशोक ने

प्रश्न 21.गुर्जरा लघु शिलालेख जिसमें अशोक के नाम का उल्लेख किया गया है कहां स्थित है?

A. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में

B. मध्य प्रदेश के दतिया जिले में

C. राजस्थान के जयपुर जिले में

D. बिहार के चंपारण जिले में

उत्तर. (B) मध्य प्रदेश के दतिया जिले में

प्रश्न 22. निम्नलिखित में से किस रूप में उल्लेखित है कि प्राचीन भारत में दासता नहीं थी?

A. अर्थशास्त्र

B. मुद्राराक्षस

C. मेगास्थनीज की इंडिका

D. वायुपुराण

उत्तर. (C) मेगास्थनीज की इंडिका

प्रश्न 23.निम्नलिखित नगरों में से किसका उल्लेख कनिष्क के रबतक अभिलेख में नहीं है?

A. श्रावस्ती

B. कौशांबी

C. पाटिलपुत्र

D. चंपा

उत्तर. (A) श्रावस्ती

प्रश्न 24. इनमें से किस आयुर्वेदाचार्य ने तक्षशिला विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी?

A. सुश्रुत

B. वाग्भट्ट

C. चरक

D. जीवक

उत्तर. (Both C and D) चरक एवं जीवक

Read More…

UPSSSC PET Online Mock Test 2023-24 | यूपी पीईटी मॉक टेस्ट

UPPSC PCS 2024 की तैयारी कैसे करें? | पीसीएस तैयारी के लिए महत्वपूर्ण किताबें

UPSSSC PET Indian Economy MCQ | भारतीय अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Abhyas classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अपडेट, नोट्स, मासिक करेंट अफेयर्स एवं क्विज़/डेली परीक्षा अभ्यास प्रश्नों (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा) के लिये नि:शुल्क टेलीग्राम चैनल Abhyas classes ज्वाइन  करें। नीचे दिए गए join  बटन पर क्लिक करें।

Join us TelegramClick here

Join us WhatsAppClick here

Subscribe YouTubeClick here

Leave a Comment