UPSSSC PET : यूपी पीईटी से पहले जरूर लगायें ये प्रैक्टिस सेट, रट लें इन जरूरी सवालों को

UPSSSC PET : यूपी पीईटी से पहले जरूर लगायें ये प्रैक्टिस सेट, रट लें इन जरूरी सवालों को

UPSSSC PET Mock Test in Hindi :- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UPSSSC) द्वारा हर साल प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET Exam) का आयोजन किया जाता है। इस यूपी पीईटी परीक्षा में अधिक से अधिक लाना बहुत जरूरी है जिससे आने वाली लेखपाल, वीडीओ, क्लर्क आदि भर्तियों में अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिल सके। इसलिए हम आपको UPSSSC PET Quiz Questions लेकर आये हैं जिससे अभ्यर्थी कम से कम समय में अपनी तैयारी का अवलोकन कर सकें और रिवीज़न भी। हमें उम्मीद है कि ये UPSSSC PET Quiz Questions in Hindi आपके लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगें।

UPSSSC PET Geography MCQ : परीक्षा से भूगोल के इन प्रश्नों को जरूर पढ़ें

यूपी पीईटी प्रैक्टिस सेट (UPSSSC PET Quiz Questions)

प्रश्न 1. सैंधव सभ्यता का महान स्नानागार कहां से प्राप्त हुआ है ?

A. मोहनजोदड़ो

B. हड़प्पा

C. लोथल

D. कालीबंगा

उत्तर. (A) मोहनजोदड़ो , सैंधव सभ्यता के महान स्नानागार के साक्ष्य मोहनजोदड़ो से प्राप्त हुए हैं।

प्रश्न 2. सबसे पुराना वेद कौन सा है ?

A. यजुर्वेद

B. ऋग्वेद

C. सामवेद

D. अथर्ववेद

उत्तर. (B) ऋग्वेद , भारतीय साहित्य में वेद चार है – ऋग्वेद, सामवेद ,यजुर्वेद तथा अथर्ववेद । इनमें ऋग्वेद सर्वाधिक प्राचीन माना जाता है।

प्रश्न 3. महात्मा बुद्ध का महापरिनिर्वाण कहाँ हुआ ?

A. लुंबिनी में

B. बोधगया में

C. कुशीनगर में

D. कपिलवस्तु में

उत्तर. (C) कुशीनगर में , बौद्ध धर्म का प्रचार करते हुये महात्मा बुद्ध मल्लों की राजधानी पावा पहुंचे .जहां एक लुहार द्वारा दिए गए सुकरमद्द खाने से बीमार हो गए और यहीं 483 ईसा पूर्व में 80 वर्ष की अवस्था में उन्होंने अपना शरीर त्याग दिया। इसी को बुद्ध धर्म में महापरिनिर्वाण कहा गया है।

प्रश्न 4. त्रिपिटक क्या है ?

A. गांधी जी के तीन बंदर

B. ब्रह्मा ,विष्णु ,महेश

C. महावीर के तीन नगीने

D. बुद्ध के उपदेशों का संग्रह

उत्तर. (D) बुद्ध के उपदेशों का संग्रह ,बौद्ध धर्म में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है बुद्ध की मृत्यु के बाद उनकी शिक्षाओं को संकलित कर तीन भागों में बांटा गया इन्हीं को त्रिपिटक कहते हैं । यह हैं विनय पिटक, सुत्तपिटक,अभिधम्मपिटक ।

प्रश्न 5. श्रवणबेलगोला में गोमतेश्वर की विशाल प्रतिमा किसने स्थापित कराई थी ?

A. चामुंडराय ने

B. कृष्ण प्रथम ने

C. कुमारपाल ने

D. तेजपाल ने

उत्तर. (A) चामुंडराय ने , श्रवणबेलगोला कर्नाटक राज्य में स्थित है। यहां गंग शासक रचमल्ल चतुर्थ पंचमल्ल के शासनकाल में चामुणडराय नामक मंत्री ने लगभग 981 ईस्वी में बाहुबली गोमतेश्वर की विशालकाय जैन मूर्ति का निर्माण कराया।

प्रश्न 6. भारत का प्रथम अस्पताल एवं औषधि बाग का निर्माण किसने कराया था ?

A. अशोक ने

B. चंद्रगुप्त मौर्य ने

C. भगवान महावीर ने

D. धनवंतरी ने

उत्तर. (A) अशोक ने

प्रश्न 7. निम्न में से कौन सा स्थान सातवाहनों की राजधानी था ?

A. प्रतिष्ठान

B. नागार्जुनकोंडा

C. शकल अथवा स्यालकोट

D. पाटिलपुत्र

उत्तर. (A) प्रतिष्ठान , सातवाहनों की वास्तविक राजधानी प्रतिष्ठान या पैठन में अवस्थित थी।

प्रश्न 8. गुप्त शासक जिसने परम भागवत की उपाधि धारण की वह था ?

A. चंद्रगुप्त प्रथम

B. समुद्रगुप्त

C. चंद्रगुप्त द्वितीय

D. श्री गुप्त

उत्तर. (B) समुद्रगुप्त , समुद्रगुप्त के नालंदा एवं गया ताम्रपत्र में उसे परम भागवत उपाधि प्रदान की गई है।

प्रश्न 9. गुप्तकालीन रजत मुद्राओं को क्या नाम दिया गया था ?

A. कार्षापण

B. दीनार

C. रूपक

D. निष्क

उत्तर. (C) रूपक , गुप्तकाल में जारी किए गए चांदी के सिक्के रूपक कहलाते थे तथा स्वर्ण मुद्राओं को दीनार कहा जाता था।

प्रश्न 10. प्राचीन भारत में किस वंश का शासन काल स्वर्ण युग कहा जाता है ?

A. मौर्य

B. शुंग

C. गुप्त

D. मगध

उत्तर. (C) गुप्त , गुप्त काल को इतिहासकारों ने भारत का स्वर्ण युग कहा है। इस कल को क्लासिकल युग या भारत का पेरीक्लीन युग भी कहा जाता है।

प्रश्न 11. योग दर्शन के प्रतिपादक कौन थे ?

A. पतंजलि

B. गौतम

C. जैमिनी

D. शंकराचार्य

उत्तर. (A) पतंजलि, महर्षी पतंजलि को योग दर्शन का प्रतिस्थापक आचार माना जाता है।

प्रश्न 12. एलिफेंटा की गुफाएं मुख्यतः निम्न धर्म के मताबलंबियों के उपयोग के लिए काटकर बनाई गई थी?

A. बौद्ध धर्म

B. जैन धर्म

C. शैव धर्म

D. वैष्णव धर्म

उत्तर. (B) जैन धर्म , एलिफेंटा के प्रसिद्ध गुफा मंदिरों का निर्माण राष्ट्रकूट शासको द्वारा कराया गया था । यहाँ से सात गुफा मंदिर प्राप्त हुए हैं जिनमें हिंदू धर्म मुख्यतः शिव से संबंधित मूर्तियां हैं।

प्रश्न 13. चोलो की राजधानी क्या थी ?

A. कावेरीपट्टनम

B. महाबलीपुरम

C. कांची

D. तंजौर

उत्तर. (D) तंजौर, प्रश्न अनुसार विकल्पों में चोलो की राजधानी तंजौर थी । इसके अतिरिक्त गंगैकोड़चोलपुरम् भी चोलों की राजधानी बनी । संगम काल में चोरों की राजधानी उरैयूर थी।

प्रश्न 14.विक्रमशिला नमक प्राचीन विश्वविद्यालय की स्थापना बंगाल के किस शासक ने की ?

A. धर्मपाल

B. गोपाल

C. देवपाल

D. महिपाल

उत्तर.(A) धर्मपाल , विक्रमशिला के प्राचीन बौद्ध विश्वविद्यालय की स्थापना बंगाल के पाल वंश के शासक धर्मपाल द्वारा की गई थी । नालंदा विश्वविद्यालय के पतन के बाद यह बौद्ध धर्म के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हुआ।

प्रश्न 15. निम्नलिखित में से कौन मध्यकालीन भारत की प्रथम महिला शासिका थी ?

A. रजिया सुल्तान

B. चाँदबीबी

C. दुर्गावती

D. नूरजहाँ

उत्तर. (A) रजिया सुल्तान , मध्यकालीन भारत की प्रथम महिला शासक का रजिया सुल्तान थी।

Read More…

UPSSSC PET Indian Constitution | भारतीय संविधान के प्रश्नोत्तर

UPSSSC PET Indian National Movement | भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के प्रश्नोत्तर

UPSSSC PET Indian Economy | अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Abhyas classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!

अधिक जानकारी के लिए यूट्यूब चैनल Abhyas classes को Subscribe करें।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अपडेट, नोट्स, मासिक करेंट अफेयर्स एवं क्विज़/डेली परीक्षा अभ्यास प्रश्नों (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा) के लिये नि:शुल्क टेलीग्राम चैनल Abhyas classes ज्वाइन  करें। नीचे दिए गए join  बटन पर क्लिक करें।

Leave a Comment