UPSSSC PET 2023 History MCQ : यूपी PET परीक्षा में पक्के करें 10 नम्बर, पढ़ें इतिहास के ये जरूरी सवाल

UPSSSC PET 2023 History MCQ : यूपी PET परीक्षा में पक्के करें 10 नम्बर, पढ़ें इतिहास के ये जरूरी सवाल

UPSSSC PET 2023 History MCQ :- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UPSSSC) द्वारा इस बार यूपी PET परीक्षा का आयोजन 28 व 29 अक्टूबर को किया जायेगा। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने के लिये उत्तर प्रदेश अहर्ता परीक्षा (UPSSSC PET) में अधिक से अधिक अंक लाना आवश्यक है। जिससे आगामी भर्ती परीक्षाओं में आपको शॉर्टलिस्ट किया जा सके। यूपी PET परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिये आवश्यक है कि अधिक से अधिक प्रैक्टिस सेट लगायें। जिससे अभ्यर्थी अपनी तैयारी जाँचने के साथ ही रिवीज़न कर सकें। हमें उम्मीद है कि नीचे दिये गये UPSSSC PET 2023 History MCQ आपके लिए बहुत ही सहायक होगें जिससे अभ्यर्थी इतिहास बिषय में आसानी से बेस्ट स्कोर कर सकेंगे।

UPSSSC PET 2023 : भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर. अभी पढ़ें

UPSSSC PET 2023 History MCQ – परीक्षा में पूछे जा सकते हैं इतिहास के ये सवाल

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन सा स्थल प्रागैतिहासिक चित्रकला के लिए प्रसिद्ध है ?

A. अजंता

B. भीमबेटका

C. बाघ

D. अमरावती

उत्तर. (B) भीमबेटका

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से किस पशु का अंकन हड़प्पा संस्कृति की मोहरों पर नहीं मिलता है ?

A. बैल

B. हाथी

C. घोड़ा

D. भेड़

उत्तर. (C) घोड़ा , सिंधु घाटी सभ्यता के कुछ स्थलों से घोड़े के अस्थि अवशेष प्राप्त हुए हैं लेकिन उनके अंकन हड़प्पा की मोहरों पर नहीं मिलता है ।

प्रश्न 3. आध्यात्मिक ज्ञान के विषय में नचिकेता और यम का संवाद किस उपनिषद में प्राप्त होता है ?

A. वृहदारण्यक उपनिषद में

B. छंदोंग्य उपनिषद में

C. कठोपनिषद में

D. केन उपनिषद में

उत्तर. (C) कठोपनिषद में , कठो उपनिषद में यम और नचिकेता के संवाद उल्लेखित है।

प्रश्न 4. ‘सत्यमेव जयते’ शब्द किस उपनिषद से लिया गया है ?

A. मुंडको उपनिषद

B. कठो उपनिषद

C. छंदोग्य उपनिषद

D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर. (A) मुंडको उपनिषद, सत्यमेव जयते शब्द मुंडको उपनिषद से लिया गया है जिसका अर्थ है – सत्य की विजय होती है । यह भारत के राज्य चिन्ह पर भी अंकित है।

प्रश्न 5. महात्मा बुद्ध ने अपना पहला धर्मचक्रप्रवर्तन किस स्थान पर दिया था ?

A. लुंबिनी में

B. सारनाथ में

C. पाटिलपुत्र में

D. वैशाली में

उत्तर. (B) सारनाथ में

प्रश्न 6. जैन धर्म के संस्थापक कौन थे ?

A. आर्य सुधर्मा

B. महावीर स्वामी

C. पार्श्वनाथ

D. ऋषभदेव

उत्तर. (D) ऋषभदेव , जैन धर्म के मूल संस्थापक प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव या आदिनाथ माने जाते हैं । महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे।

प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन एक बौद्ध ग्रंथ 16 महाजनपदों का उल्लेख करता है ?

A. अगुत्तर निकाय

B. मज्झिम निकाय

C. खुद्दक निकाय

D. दीघ निकाय

उत्तर. (A) अगुत्तर निकाय

प्रश्न 8. निम्नलिखित में से कौन सा सिकंदर के साथ भारत नहीं आया था ?

A. निर्याकस

B. आनेसिक्रटस

C. डाइमेकस

D. आरिस्टोब्यूलस

उत्तर. (C) डाइमेकस

प्रश्न 9. सारनाथ स्तंभ का निर्माण किसने कराया था ?

A. हर्षवर्धन ने

B. अशोक ने

C. गौतम बुद्ध ने

D. कनिष्क ने

उत्तर. (B) अशोक ने, सारनाथ स्तंभ का निर्माण अशोक ने कराया था। इस स्तंभ के शीर्ष पर सिंह की आकृति बनी है जो शक्ति का प्रतीक है । इस आकृति को भारत सरकार ने अपने प्रतीक चिन्ह के रूप में लिया है।

प्रश्न 10. अशोक के शिलालेखों को सर्वप्रथम किसने पढ़ा था ?

A. बूहलर

B. रॉबर्ट सेबेल

C. जेम्स प्रिंसेप

D. कॉड्रिगटन

उत्तर. (C) जेम्स प्रिंसेप , सर्वप्रथम जेम्स प्रिंसेप ने 1837 में अशोक के ब्राह्मी लिपि में लिखे शिलालेखों को पढ़ने में सफलता प्राप्त की।

प्रश्न 11. निम्नलिखित में से कौन एक कनिष्क के दरबार से संबंधित नहीं था ?

A. अश्वघोष

B. चरक

C. नागार्जुन

D. पतंजलि

उत्तर. (D) पतंजलि , पतंजलि ने पाणिनी की अष्टाध्यायी पर महाभाष्य की रचना की थी ,महर्षि पतंजलि शुंगकालीन विद्वान थे।

प्रश्न 12.किसे भारत का नेपोलियन कहा जाता है ?

A. चंद्रगुप्त मौर्य

B. चंद्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य

C. अशोक महान

D. समुद्रगुप्त

उत्तर. (D) समुद्रगुप्त, इतिहासकार बिसेंट स्मिथ ने अपनी रचना ‘अर्ली हिस्ट्री ऑफ इंडिया ’ में समुद्रगुप्त की वीरता एवं विजयों पर मुग्ध होकर उसे भारतीय नेपोलियन की संज्ञा दी है।

प्रश्न 13. रजत सिक्के जारी करने वाला प्रथम गुप्त शासक कौन था ?

A. चंद्रगुप्त प्रथम

B. समुद्रगुप्त

C. चंद्रगुप्त द्वितीय

D. कुमारगुप्त

उत्तर. (C) चंद्रगुप्त द्वितीय , रजत सिक्के जारी करने वाला प्रथम गुप्त शासक चंद्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य था जिसको गुप्त काल में रूपक कहा जाता था।

प्रश्न 14. योग दर्शन के प्रतिपादक कौन थे ?

A. पतंजलि

B. गौतम

C. जैमिनी

D. शंकराचार्य

उत्तर. (A) पतंजलि, महर्षी पतंजलि को योग दर्शन का प्रतिस्थापक आचार्य माना जाता है।

प्रश्न 15. किस वंश ने एलोरा के कैलाश मंदिर का निर्माण कराया था ?

A. राष्ट्रकूट

B. सातवाहन

C. मौर्य

D. पल्लव

उत्तर. (A) राष्ट्रकूट , एलोरा महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित है यह शैलकृत गुफा मंदिरों के लिए जग प्रसिद्ध है यहां कुल 34 शैलकृत गुफाएं हैं।

Read More…

UPSSSC PET Indian National Movement MCQ’s | भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन से संबंधित प्रश्न

UPSSSC PET Indian Economy MCQ’s | भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित प्रश्न

UPSSSC PET GK Practice Set – 4 | सामान्य ज्ञान परीक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा वाले क्वेश्चन

Abhyas classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!

अधिक जानकारी के लिए यूट्यूब चैनल Abhyas classes को Subscribe करें।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अपडेट, नोट्स, मासिक करेंट अफेयर्स एवं क्विज़/डेली परीक्षा अभ्यास प्रश्नों (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा) के लिये नि:शुल्क टेलीग्राम चैनल Abhyas classes ज्वाइन  करें। नीचे दिए गए join  बटन पर क्लिक करें।

Leave a Comment