UPSSSC PET GK Pratice Set-4|’सामान्य ज्ञान’ प्रश्नोत्तरी परीक्षा वाले प्रश्न

इस लेख में  UPSSSC PET GK Practice Set-4 को हल करेंगे। क्योंकि PET Exam में अच्छे अंक लाने के लिए UPSSSC PET Question Answer का अभ्यास करना बहुत ही आवश्यक है। इसीलिए हम आपको UPSSSC PET Modal Paper लेकर आये हैं। जिसकी साहयता से आप UPSSSC PET Mock Test का अभ्यास कर सकते हैं। यहॉ हम आपको Important GK Question Answer दे रहे हैं जिनका आप निरंतर अभ्यास कर सर्वोच्च अंक प्राप्त कर सकते हैं।

UPSSSC PET GK Pratice Set-4|'सामान्य ज्ञान' प्रश्नोत्तरी परीक्षा वाले प्रश्न
UPSSSC PET GK Pratice Set-4|’सामान्य ज्ञान’ प्रश्नोत्तरी परीक्षा वाले प्रश्न

UPSSSC PET GK Practice Set| UPSSSC PET Modal Paper

प्रश्न 1- हडप्पा संस्कृति की जानकारी का प्रमुख स्त्रोत है

A. शिलालेख

B. मुहरें

C. पुरातात्विक खुदाई

D. उपर्युक्त सभी

उत्तर – (C) पुरातात्विक खुदाई। हड़प्पा सभ्यता की लिपि को अभी पढ़ा नहीं जा सका है इसीलिए हड़प्पा संस्कृति को जानने के लिए पुरातात्विक खुदाई ही सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है।

प्रश्न 2 – निम्नलिखित में से किसने आर्यों के आदि देश के बारे में लिखा था?

A. शंकराचार्य

B. एनी बेसेंट

C. विवेकानंद

D. बाल गंगाधर तिलक

उत्तर -(D) बाल गंगाधर तिलकबाल गंगाधर तिलक ने आर्यों के आदेश के बारे में लिखा था । तिलक ने यह व्यक्त किया कि आर्यों का आदेश उत्तरी ध्रुव था किंतु यह मत मान्य नहीं है।

प्रश्न 3- ‘सत्यमेव जयते’ शब्द किस उपनिषद से लिया गया है?

A. मुंडकोपनिषद

B. कठोपनिषद

C. छांदोग्योपनिषद

D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर -(A) मुंडकोपनिषदसत्यमेव जयते शब्द मुंडकोपनिषद से लिया गया है जिसका अर्थ है ‘सत्य की ही विजय’ होती है । यह भारत के राजचिन्ह पर भी अंकित है।

प्रश्न 4 – ऋग्वेद में ‘अघन्या’ का प्रयोग हुआ है

A. बकरी के लिए

B. गाय के लिए

C. हाथी के लिए

D. घोड़े के लिए

उत्तर -(B) गाय के लिएवैदिक काल में गाय को अघन्या (न मारे जाने योग्य) माना गया है।

प्रश्न 5- गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था?

A. वैशाली

B. लुंबिनी

C. कपिलवस्तु

D. पाटलिपुत्र

उत्तर -(B) लुंबिनीगौतम बुद्ध का जन्म कपिलवस्तु के निकट लुंबिनी में 563 ईसा पूर्व में हुआ था।

प्रश्न 6 – महात्मा बुद्ध का महापरिनिर्वाण कहां हुआ?

A. लुंबिनी में

B. बोधगया में

C. कुशीनगर में

D. कपिलवस्तु में

उत्तर -(C) कुशीनगर में। 483 ईसा पूर्व में 80 वर्ष की आयु में महात्मा बुद्ध ने शरीर त्याग दिया बौद्ध ग्रंथों में इसे महापरिनिर्वाण कहा जाता है।

प्रश्न 7 – निम्नलिखित में से किसी ‘एशिया के ज्योतिपुंज’ के नाम से जाना जाता है?

A. गौतम बुद्ध को

B. महात्मा गांधी को

C. महावीर स्वामी को

D. स्वामी विवेकानंद को

उत्तर – (A) गौतम बुद्ध को गौतम बुद्ध को एशिया के ज्योतिपुंज के तौर पर जाना जाता है । गौतम बुद्ध के जीवन पर एडविन अर्नाल्ड ने The Light Of Asia नामक काव्य पुस्तक की रचना की थी।

प्रश्न 8 – नयनार कौन थे?

A. वैष्णव धर्मानुयायी

B. शैव धर्मानुयायी

C. शाक्त

D. सूर्योपासक

उत्तर -(B) शैव धर्मानुयायीतमिल भाषी क्षेत्र में भक्ति भावना को लोकप्रिय बनाने में दो संप्रदायों की प्रमुख भूमिका रही । भगवान विष्णु की उपासना करने वाले विष्णु भक्त अलवार कहलाए और शिव की उपासना करने वाले शिव भक्त नयनार कहलाए।

प्रश्न 9 – निम्न में से कौन एक बौद्ध ग्रंथ सोलह महाजनपदों का उल्लेख करता है?

A. अगुत्तर निकाय

B. मज्झिम निकाय

C. खुद्दक निकाय

D. दीघनिकाय

उत्तर -(A) अगुत्तर निकायबौद्ध ग्रंथ आगुंतर निकाय में छठी शताब्दी ईसा पूर्व के 16 महाजनपदों की सूची मिलती है । जैन ग्रंथ भगवती सूत्र में भी 16 महाजनपदों की सूची मिलती है।

प्रश्न 10 – कौटिल्य प्रधानमंत्री थे?

A. चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के

B. अशोक के

C. चंद्रगुप्त मौर्य के

D. राजा जनक के

उत्तर -(C) चन्द्रगुप्त मौर्य के। कौटिल्य इतिहास में विष्णुगुप्त तथा चाणक्य इन दो नाम से विख्यात हैं। जब चंद्रगुप्त मौर्य भारत का एकछत्र सम्राट बना तो कौटिल्य प्रधानमंत्री, महामंत्री तथा प्रधान पुरोहित के पद पर आसीन हुए।

प्रश्न 11 – अशोक के शिलालेखों को सर्वप्रथम किसने पढ़ा था?

A. बूहलर

B. रॉबर्ट सेबेल

C. जेम्स प्रिंसेप

D. कॉड्रिगटन

उत्तर -(C) जेम्स प्रिंसेप

प्रश्न 12 – शक संवत कब प्रारंभ किया गया?

A. 58 ई.

B. 78 ई.

C. 320 ई.

D. 606 ई.

उत्तर -(B) 78 ई.।

प्रश्न 13 – भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता है?

A. चंद्रगुप्त मौर्य

B. चंद्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य

C. अशोक महान

D. समुद्रगुप्त

उत्तर -(D) समुद्रगुप्तइतिहासकार बेसेंट स्मिथ ने अपनी रचना अर्ली हिस्ट्री ऑफ इंडिया में समुद्रगुप्त की वीरता एवं बीजों पर मुक्त होकर उसे भारतीय नेपोलियन की संज्ञा दी है।

प्रश्न 14 – योग दर्शन के प्रतिपादक हैं?

A. पतंजलि

B. गौतम

C. जैमिनी

D. शंकराचार्य

उत्तर -(A) पतंजलि

प्रश्न 15 – किस वंश ने एलोरा के कैलाश मंदिर का निर्माण किया था?

A. राष्टकूट

B. मौर्य

C. सातवाहन

D. पल्लव

उत्तर -(A) राष्टकूटराष्ट्रकूट शासको ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित एलोरा गुफाओं का निर्माण कराया। वर्ष 1983 में यूनेस्को द्वारा इस विश्व धरोहर स्मारक घोषित किया गया है।

प्रश्न 16 – अष्टाध्यायी किसके द्वारा लिखी गई है?

A. वेदव्यास

B. पाणिनि

C. शुकदेव

D. बाल्मीकि

उत्तर -(B) पाणिनी

प्रश्न 17 – विक्रमशिला नमक प्राचीन विश्वविद्यालय की स्थापना बंगाल के किस शासक ने की थी?

A. धर्मपाल

B. गोपाल

C. देवपाल

D. महीपाल

उत्तर -(A) धर्मपाल

प्रश्न 18 – निम्नलिखित में से किसने दिल्ली को सल्तनत की राजधानी के रूप में स्थापित किया था?

A. कुतुबुद्दीन ऐबक

B. इल्तुतमिश

C. रजिया

D. मोइनुद्दीन गोरी

उत्तर -(B) इल्तुतमिश

प्रश्न 19 – निम्न मुस्लिम बादशाहों में से किसी एक ने मूल्य नियंत्रण पद्धति को पहली बार लागू किया?

A. अलाउद्दीन खिलजी

B. इल्तुतमिश

C. मोहम्मद बिन तुगलक

D. शेरशाह सूरी

उत्तर – (A) अलाउद्दीन खिलजी

प्रश्न 20भारत में सर्वप्रथम सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन किया था?

A. अकबर ने

B. अलाउद्दीन खिलजी ने

C. बहनोल लोधी ने

D. मुहम्मद बिन तुगलक में

उत्तर -(D) मुहम्मद बिन तुगलक ने।

Read More…

20230903 122732 0000
UPSSSC PET Practice Set-3|Click on image

20230830 220459 0000
UPSSSC PET Practice Set-2|Click on image

Abhyas classes के माध्यम से हम यूपीपीसीएस/यूपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!

अधिक जानकारी के लिए यूट्यूब चैनल Abhyas classes पर विजिट करें।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अपडेट, नोट्स, मासिक करेंट अफेयर्स एवं क्विज़/डेली परीक्षा अभ्यास प्रश्नों (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा) के लिये नि:शुल्क टेलीग्राम चैनल Abhyas classes ज्वाइन  करें। नीचे दिए गए join  बटन पर क्लिक करें।

Leave a Comment