UPSSSC PET History MCQ : यूपी पीईटी से पहले, इतिहास के इन प्रश्नों को जरूर पढ़ें

UPSSSC PET History MCQ : यूपी पीईटी से पहले,इतिहास के इन प्रश्नों को जरूर पढ़ें

UPSSSC PET History MCQ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग यानि UPSSSC द्वारा प्रतिवर्ष प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET Exam) का आयोजन किया जाता है। यूपी पीईटी परीक्षा की तैयारी के लिए निरंतर अभ्यास आवश्यक है। इसीलिए हम अभ्यर्थियों की सहायता के लिये UPSSSC PET History MCQ लेकर आये हैं। जिससे अभ्यर्थी कम समय में महत्वपूर्ण प्रश्नों का कम समय में रिवीज़न कर सकें और अपनी तैयारी का भी आकलन कर सकें। हमें उम्मीद है कि ये इतिहास के प्रश्नोत्तर (UPSSSC PET History Questions) अभ्यर्थियों की तैयारी में बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगें।

यूपी पीईटी इतिहास पश्नोत्तर (UPSSSC PET History MCQ)

प्रश्न 1.सबसे अधिक निर्णयाक युद्ध जिसने अंग्रेजो के भारत में प्रभुत्व को स्थापित किया था ?

A. बक्सर का युद्ध

B. प्लासी का युद्ध

C. वांडीवाश का युद्ध

D. पानीपत का तीसरा युद्ध

उत्तर. (A)बक्सर का युद्ध , 22 अक्टूबर 1764 को अंग्रेजों ने मीर कासिम ,अवध के नवाब शुजाउद्दौला तथा दिल्ली के मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय की सम्मिलित सेना को बक्सर के युद्ध में परास्त कर दिया। इस युद्ध में अंग्रेजों की कमान मेजर हेक्टर मुनरो के हाथ में थी।

प्रश्न 2. निम्नलिखित भारतीय शासको में से कौन था जिसने विदेश में आधुनिक पद्धति से दूतावास स्थापित किए थे ?

A.हैदर अली

B. मीर कासिम

C. शाह आलम द्वितीय

D. टीपू सुल्तान

उत्तर. (D) टीपू सुल्तान, टीपू सुल्तान ने आधुनिक पद्धति से विदेश में दूतावास स्थापित किए थे।

प्रश्न 3. निम्नलिखित में किसने बंगाल में द्वैध शासन प्रणाली को समाप्त किया ?

A. रॉबर्ट क्लाइव

B. लॉर्ड कॉर्नवालिस

C. वॉरेन हेस्टिंग्स

D. उपर्युक्त में कोई नहीं

उत्तर. (C) वॉरेन हेस्टिंग्स , द्वैध शासन की शुरुआत बंगाल में क्लाइब के समय में 1765 ईस्वी में हुई थी। वारेन हेस्टिंग ने 1772 ईस्वी में इस प्रणाली को समाप्त करने का निर्णय लिया।

प्रश्न 4.भारतीय लोक सेवा का प्रवर्तन किसने किया ?

A.विलियम बैटिंग

B. लार्ड कार्नवालिस

C. लॉर्ड कर्जन

D. लॉर्ड डलहौजी

उत्तर. (B) लार्ड कार्नवालिस, लॉर्ड कॉर्नवालिस को भारतीय लोक सेवा के सृजन का श्रेय दिया जाता है।

प्रश्न 5. सती प्रथा पर पाबंदी किसने लगाई ?

A. वारेन हेस्टिंग्स

B. लॉर्ड कर्जन

C. विलियम बेंटिक

D. लॉर्ड कैनिंग

उत्तर. (C) विलियम बैंटिंक , राजा राममोहन राय जैसे प्रबुद्ध भारतीय सुधारकों ने विलियम बैटिंग को इस प्रथा को अवैध घोषित करने की प्रेरणा दी । दिसंबर 1829 के नियम 17 के द्वारा इसे अवैध घोषित कर दिया गया।

प्रश्न 6. लॉर्ड डलहौजी की विलय नीति का प्रथम शिकार निम्नलिखित में से कौन हुआ था?

A. झांसी

B. सतारा

C. करौली

D. संबलपुर

उत्तर. (B) सतारा

प्रश्न 7. निम्नलिखित में से किस गवर्नर जनरल ने भारत में दास प्रथा को समाप्त किया था ?

A. लॉर्ड कॉर्नवालिस ने

B. लॉर्ड एलनबरो ने

C. लॉर्ड विलियम बैंटिक ने

D. सर जॉन शोन ने

उत्तर. (B) लॉर्ड ऐलनबरो, 1843 के एक्ट 5 के द्वारा भारत में तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड एलनबरो ने दास प्रथा का उन्मूलन किया।

प्रश्न 8. निम्नलिखित में से कौन एक भारत का प्रथम वायसराय था ?

A. लॉर्ड क्लाइव

B. लार्ड कार्नवालिस

C. लॉर्ड कैनिंग

D. लॉर्ड रिपन

उत्तर. (C) लॉर्ड कैनिंग , 1857 की क्रांति के बाद 1 नवंबर 1858 को इलाहाबाद में हुए दरबार में महारानी विक्टोरिया ने लॉर्ड कैनिंग को भारत का प्रथम वायसराय नियुक्त किया।

प्रश्न 9. स्थाई बंदोबस्त किसके शासनकाल में प्रारंभ किया गया था ?

A. वॉरेन हेस्टिंग्स

B. लॉर्ड कॉर्नवालिस

C. सर जॉन शोर

D. लॉर्ड वेलेजली

उत्तर. (B) लार्ड कार्नवालिस, लॉर्ड कॉर्नवालिस ने 1793 ईस्वी में स्थाई बंदोबस्त प्रणाली लागू की।

प्रश्न 10. किस वायसराय की हत्या अंडमान निकोबार दीप समूह में (जब वह भ्रमण पर थे) एक दंडित अपराधी द्वारा की गई थी ?

A. लॉर्ड कर्जन

B. लॉर्ड रिपन

C. लॉर्ड मेयो

D. लॉर्ड मिंटो

उत्तर. (C) लॉर्ड मेयो

प्रश्न 11. भारत में स्थानीय स्वायत्त शासन को किसने प्रोत्साहित किया था ?

A. लॉर्ड मेयो

B. लॉर्ड लिटन

C. लॉर्ड कैनिंग

D. लॉर्ड रिपन

उत्तर. (D) लॉर्ड रिपन, लॉर्ड रिपन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य स्थानीय स्वशासन पर सरकारी प्रस्ताव 1882 ई था।

प्रश्न 12. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की स्थापना किसके काल में हुई थी ?

A. वारेन हेस्टिंग्स

B. लॉर्ड वेलेजली

C. लॉर्ड कर्जन

D. लॉर्ड विलियम बैंटिक

उत्तर. (C) लॉर्ड कर्जन , भारत में पुरातत्व सर्वेक्षण संबंधी विभाग (ASI) 1901 में लॉर्ड कर्जन द्वारा स्थापित किया गया । जॉन मार्शल को इसका महानिदेशक नियुक्त किया गया।

प्रश्न 13. ब्रिटिश भारत की राजधानी का कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरण किसके काल में क्रियान्वित हुआ ?

A. लॉर्ड मिंटो

B. लॉर्ड हार्डिंग

C. लॉर्ड चेम्सफोर्ड

D. लार्ड रीडिंग

उत्तर. (B) लॉर्ड हार्डिंग, वायसराय लॉर्ड हार्डिंग के समय भारत की राजधानी को कोलकाता से दिल्ली हस्तांतरण 1911 में किया गया।

प्रश्न 14. अंग्रेजों के शासनकाल में भारत के ‘आर्थिक दोहन के सिद्धांत’ को किसने प्रतिपादित किया ?

A. राजा राममोहन राय

B. जयप्रकाश नारायण

C. राम मनोहर लोहिया

D. दादाभाई नौरोजी

उत्तर. (D) दादा भाई नौरोजी, दादा भाई नौरोजी ने अपनी पुस्तक ‘पॉवर्टी एंड अनब्रिटिश रूल इन इंडिया’ में धन के ‘अपवाह सिद्धांत’ का प्रतिपादन किया।

प्रश्न 15. सर थॉमस मुनरो किस भू राजस्व बंदोबस्त से संबंधित हैं ?

A. स्थाई बंदोबस्त

B. महालवाड़ी बंदोबस्त

C. रैयतवाड़ी बंदोबस्त

D. उपर्युक्त में कोई नहीं

उत्तर. (C) रैयतवाड़ी बंदोबस्त

Read More…

UPSSSC PET भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

UPSSSC PET Indian National Movement | भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

UPSSSC PET Indian Economy | अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Abhyas classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!

अधिक जानकारी के लिए यूट्यूब चैनल Abhyas classes को Subscribe करें।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अपडेट, नोट्स, मासिक करेंट अफेयर्स एवं क्विज़/डेली परीक्षा अभ्यास प्रश्नों (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा) के लिये नि:शुल्क टेलीग्राम चैनल Abhyas classes ज्वाइन  करें। नीचे दिए गए join  बटन पर क्लिक करें।

Leave a Comment