इस लेख में UPTET CDP Questions in Hindi के सर्वाधिक महत्वपूर्ण 50 प्रश्नों को पढ़ेगें। यूपीटेट 2023 परीक्षा में बाल-विकास बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है क्योंकि विगत वर्षों में प्रश्नों के स्तर में काफी परिवर्तन हुआ है। इसीलिए यूपीटेट परीक्षा पास करने के लिए UPTET Practice Set बहुत ही महत्वपूर्ण है जिससे न सिर्फ आप अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं बल्कि साथ ही रिवीजन कर सकते हैं। UPTET CDP Practice Set तो और अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि बाल-विकास सभी छात्रों के लिए नया और थोड़ा कठिन विषय है।

यहॉ हमने जो बाल-विकास के प्रश्न दिये है वह UPTET CDP Previous years Papers पर आधारित हैं। और यह प्रश्न पूर्णतया आगामी परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि यह UPTET CDP Questions in Hindi आपकी तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगें। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएँ!
UPTET CDP Questions in Hindi : यूपीटेट 2023 के लिए बाल-विकास के TOP 50 प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1- सूक्ष्म शिक्षण के भारतीय प्रतिमान में कुल कितना समय लगता है ?
उत्तर – 36 मिनट
प्रश्न 2- द कंडीशन आफ लर्निंग (The Conditions Of Learning) पुस्तक के लेखक हैं ?
उत्तर – आर. एम. गेने
प्रश्न 3- ‘व्यवहार के कारण व्यवहार में परिवर्तन ही अधिगम है’ यह किसने कहा है ?
उत्तर – गिलफोर्ड
प्रश्न 4- संविधान के किस संशोधन से शिक्षा एक मौलिक अधिकार बन गई है ?
उत्तर – 86 वें संविधान संशोधन
प्रश्न 5- अभिप्रेरणा के मूल प्रवृत्ति सिद्धांत के प्रतिपादक कौन थे ?
उत्तर – मैक्डूगल
प्रश्न 6- समावेशी कक्षा (Inclusive Education) में किस प्रकार का अथवा के छात्र शामिल होते हैं ?
उत्तर – सामान्य और विशिष्ट छात्र
प्रश्न 7- किसी भी नई भाषा को सीखने के लिए कहां से प्रारंभ किया जाना चाहिए ?
उत्तर – अक्षरों का शब्दों के मध्य साहचर्य से
प्रश्न 8 – अभिप्रेरणा का प्रत्याशा सिद्धांत किसके द्वारा दिया गया है ?
उत्तर – विक्टर ब्रूम
प्रश्न 9- थार्नडाइक ने अपने सिद्धांत को किस शीर्षक से सिद्ध किया था ?
उत्तर – अधिगम के प्रयास एवं भूल का सिद्धांत
प्रश्न 10- गिरोह अवस्था किस आयु वर्ग एवं विलंब विकास से संबंधित है ?
उत्तर – 8 से 10 वर्ष एवं सामाजीकरण
प्रश्न 11- पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक विकास की तृतीय अवस्था निम्न में से कौन सी है ?
उत्तर – मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
प्रश्न 12- अनुकूलित अनुक्रिया सिद्धांत किसके अनुकूलन पर बल देता है ?
उत्तर – व्यवहार
प्रश्न 13- पियाजे के सिद्धांत के अनुसार प्राक्- संक्रियात्मक अवस्था की अवधि क्या है ?
उत्तर – 2 से 7 साल
प्रश्न 14- क्रिया प्रसूत अनुबंधन का दूसरा नाम क्या है ?
उत्तर – नैमित्तिक अनुबंधन
प्रश्न 15- ‘अधिगम अनुभव और प्रशिक्षण के परिणामस्वरुप व्यवहार में परिवर्तन है।’ यह कथन किसके द्वारा दिया गया ?
उत्तर – गेट्स व अन्य
प्रश्न 16- स्टैनफोर्ड बिने परीक्षण किसका मापन करता है ?
उत्तर – बुद्धि का
प्रश्न 17- अंतर्मुखी व्यक्तित्व एवं बर्हिमुखी व्यक्तित्व का वर्गीकरण किसने किया है ?
उत्तर – युंग ने
प्रश्न 18- मूल प्रवृत्तियों को 14 प्रकार से किसने वर्गीकृत किया है ?
उत्तर – मैक्डूगल
प्रश्न 19- ‘विकास के परिणामस्वरुप नवीन विशेषताएं और नवीन योग्यताएं प्रकट होती है’ यह कथन किसके द्वारा दिया गया है ?
उत्तर – हरलॉक
प्रश्न 20- सीखने में प्रयास व भूल के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया ?
उत्तर – थॉर्नडाइक
प्रश्न 21- बुद्धि के दो कारक सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था ?
उत्तर – स्पीयरमैन
प्रश्न 22- गोलमैन किसके सिद्धांत से संबंधित है ?
उत्तर – संवेगात्मक बुद्धि
प्रश्न 23- बुद्धि के तरल क्रिस्टलीय प्रतिमान के प्रतिपादक कौन थे ?
उत्तर – कैटेल
प्रश्न 24- क्रिया प्रसूत अनुबंधन सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था ?
उत्तर – स्किनर ने
प्रश्न 25- कोहलर किस संबंध है ?
उत्तर – अधिगम का सिद्धांत
प्रश्न 26- 12 वर्ष से 16 वर्ष के बच्चों के लिए हिंदी में डॉक्टर एस जलोटा ने कौन सा परीक्षण प्रतिपादित किया है ?
उत्तर – साधारण मानसिक योग्यता परीक्षण
प्रश्न 27- जब मानव शरीर के एक भाग को दिए गए प्रशिक्षण का अंतरण दूसरे भाग में हो जाता है तो इसे कहते हैं ?
उत्तर- द्विपार्शि्वक अंतरण
प्रश्न 28- अल्बर्ट बंडूरा किस सिद्धांत से संबंधित है ?
उत्तर – सामाजिक अधिगम सिद्धांत
प्रश्न 29- मानसिक आयु (Mental Age) का प्रत्यय किसने दिया था ?
उत्तर – बिने साइमन ने
प्रश्न 30- सीखने से संबंध प्रक्रिया सिद्धांत में पॉवलाव ने किस पर प्रयोग किया था ?
उत्तर – कुत्ते पर
प्रश्न 31- हॉल का सिद्धांत किस की व्याख्या करता है?
उत्तर – किशोरावस्था का विकास
प्रश्न 32- मनोविज्ञान की प्रथम प्रयोगशाला को किसने स्थापित किया था ?
उत्तर – डब्ल्यू बुण्ट
प्रश्न 33- ‘अभिप्रेरणा किसी कार्य को प्रारंभ करने ,जारी रखने अथवा नियंत्रित करने या नियमित करने की प्रक्रिया है।’ यह कथन किसका है ?
उत्तर – गुड का
प्रश्न 34- मानव व्यक्तित्व के मानो – लैंगिक विकास को किसने महत्व किया था ?
उत्तर – फ्रायड
प्रश्न 35- टर्मन के अनुसार 90 – 100 बुद्धिलब्धि का बालक कैसा माना जाता है ?
उत्तर – सामान्य बुद्धि
प्रश्न 36- व्यवहारिक क्षमताओं में वह सापेक्ष स्थाई परिवर्तन जो की प्रचलित अभ्यास का परिणाम होता है उसे क्या कहते हैं ?
उत्तर – अधिगम
प्रश्न 37- कोहलबर्ग का सिद्धांत कि विकास से संबंधित है ?
उत्तर – नैतिक विकास
प्रश्न 38-अभिक्रमायोजित अधिगम का प्रत्यय किसने दिया था ?
उत्तर – स्किनर
प्रश्न 39- वह मापनी जिसमें अंतराल के समस्त गुण के साथ परम शून्य हो क्या कहलाती है ?
उत्तर – अनुपात मापनी
प्रश्न 40- एस ओ आर (S-O-R) किसके द्वारा प्रस्तावित किया गया है ?
उत्तर – वुडवर्थ
प्रश्न अनुभव द्वारा व्यवहार में परिवर्तन क्या कहलाता है?
उत्तर – सीखना
प्रश्न 41- विकास की किस अवस्था में बुद्धि का अधिकतम विकास होता है ?
उत्तर – किशोरावस्था
प्रश्न 42 – प्रासंगिक अंतरबोध परीक्षण (T.A.T) का विकास किसके द्वारा किया गया था ?
उत्तर – एस ए मुर्रे
प्रश्न 43 -मनोविज्ञान का शिक्षा के क्षेत्र में सबसे बड़ा योगदान है ?
उत्तर – बाल केंद्रित शिक्षा
प्रश्न 44- कोलबर्ग के अनुसार किस अवस्था में नैतिकता बाह्य कारकों द्वारा निर्धारित होती है ?
उत्तर – पूर्व पारंपरिक अवस्था
प्रश्न 45 -अंतर्दृष्टि या सूझ द्वारा सीखने के सिद्धांत में कोहलर ने किसका प्रयोग किया था ?
उत्तर – वनमानुषों पर (चिंपैंजी)
प्रश्न 46 -किस मनोवैज्ञानिक ने सीखने की सामग्री के रूप में निरर्थक शब्दों का प्रयोग किया ?
उत्तर – हेविंग एविंगहॉस
प्रश्न 47- ‘चिंतन संज्ञानात्मक पक्ष में एक मानसिक क्रिया है’ यह कथन दिया गया है ?
उत्तर – रॉस द्वारा
प्रश्न 48- ‘सर्वाधिक उपयुक्त जीवित (Survivals of the fittest) रहता है’ यह सिद्धांत किसने दिया है ?
उत्तर – डार्विन ने
प्रश्न 49- ‘सामाजिक प्रत्याशाओं के अनुरूप व्यवहार की योग्यता का अधिगम सामाजिक विकास कहा जाता है’ यह कथन किसका है ?
उत्तर – हरलॉक का
प्रश्न 50 – ‘संवेग व्यक्ति की उत्तेजित दशा है’ यह कथन किसका है ?
उत्तर – वुडवर्थ का
Read More…

बाल-विकास एवं शिक्षा-शास्त्र के नोट्स | 120+ प्रश्नोत्तर
यूपीटेट पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट | UPTET EVS Practice Set -1
Abhyas classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!
अधिक जानकारी के लिए यूट्यूब चैनल Abhyas classes को Subscribe करें।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अपडेट, नोट्स, मासिक करेंट अफेयर्स एवं क्विज़/डेली परीक्षा अभ्यास प्रश्नों (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा) के लिये नि:शुल्क टेलीग्राम चैनल Abhyas classes ज्वाइन करें। नीचे दिए गए join बटन पर क्लिक करें।
यूपी टेट परीक्षा के लिये बहुत ही अच्छे प्रश्न उत्तर धन्यवाद सर जी 🙏