UPTET Environment Questions in Hindi|पर्यावरण TOP 50 कठिन प्रश्न

इस लेख में UPTET Environment Questions in Hindi लगायेंगे। पर्यावरण अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर लगाना अनिवार्य है अगर आप UPTET Exam में अच्छे अंक लाना चाहतें हैं। इसीलिए UPTET EVS Questions को संकलित कर आप तक पहुँचाया गया है। यहॉ पर्यावरण TOP 50 कठिन प्रश्न को सम्मलित किया गया है जिससे आप अपनी तैयारी का भी आकलन कर सकें। नीचे दिये गये प्रश्नों का आधार UPTET EVS Previous Question Papers हैं। उम्मीद है कि ये प्रश्न आपकी तैयारी में अत्यधिक सहायक होगें।

UPTET Environment Questions in Hindi|पर्यावरण TOP 50 कठिन प्रश्न
UPTET Environment Questions in Hindi|पर्यावरण TOP 50 कठिन प्रश्न

UPTET Environment Questions in Hindi|पर्यावरण TOP 50 कठिन प्रश्न

UPTET Environment Questions in Hindi न केवल यूपीटेट परीक्षा के लिए बल्कि अन्य राज्य अध्यापक पात्रता परीक्षाओं के लिए भी समान रूप से उपयोगी है। जिस परीक्षा में पर्यावरण अध्ययन से सवाल आते हैं उन सभी परीक्षाओं के लिये भी बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।

प्रश्न 1- शुष्क हवा में नाइट्रोजन की मात्रा कितनी होती है?

उत्तर- 78.08 प्रतिशत

प्रश्न 2- ग्रीनपीस इंटरनेशनल का मुख्यालय स्थित है

उत्तर – एम्सटर्डम में

प्रश्न3- भारत में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम पारित हुआ था?

उत्तर – सन 1986 में

प्रश्न 4- इकोमार्क किन भारतीय उत्पादों को दिया जाता है?

उत्तर – पर्यावरण के प्रति मैत्रीपूर्ण हो

प्रश्न 5- विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर 5 जून को

प्रश्न6- पृथ्वी का सर्वाधिक वृहद पारिस्थितिक तंत्र निम्नलिखित में से कौन सा है?

उत्तर – जैवमंडल

प्रश्न7-निम्नलिखित में से कौन सा एक कृत्रिम पारिस्थितिकी तंत्र है?

उत्तर – खेत

प्रश्न 8- सबसे अधिक स्थायी पारिस्थितिकी तंत्र कौन सा है?

उत्तर -महासागर

प्रश्न9- कौन एक विश्व का सबसे बड़ा पारिस्थितिक तंत्र है ?

उत्तर- समुद्र

प्रश्न10- कौन एक पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में मदद नहीं करता है?

उत्तर -वनों को काटना

प्रश्न 11- पारिस्थितिकी के जैविक घटकों में कौन उत्पादक घटक है ?

उत्तर -हरे पौधे

प्रश्न12- खाद्य श्रृंखला में मनुष्य क्या है ?

उत्तर -प्राथमिक तथा द्वितीयक उपभोक्ता

प्रश्न 13- प्रथम पोषक स्तर के अंतर्गत कौन आते हैं ?

उत्तर – हरित पादप

प्रश्न14- पारिस्थितिकी निकाय में ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत क्या है?

उत्तर – सौर ऊर्जा

प्रश्न 15- जीवभार का पिरामिड किस पारिस्थितिकी तंत्र में उलट जाता है?

उत्तर – तालाब

प्रश्न16- पारिस्थितिकी तंत्र में उच्चतम पोषण स्तर प्राप्त होता है?

उत्तर – सर्वाहारी को

प्रश्न 17- पारिस्थितिकी तंत्र में एक पोषी स्तर से दूसरे पोषी स्तर में स्थानांतरण से ऊर्जा की मात्रा में क्या परिवर्तन होता है ?

उत्तर – ऊर्जा की मात्रा घटती है

प्रश्न 18- पारिस्थितिक तंत्र में तत्वों के चक्रण को क्या कहते हैं?

उत्तर – जैव भू रासायनिक चक्र

प्रश्न 19- पारिस्थितिक की संक्रमण अवधारणा का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया था?

उत्तर – जॉन डब्ल्यू बेनेट ने

प्रश्न20- परिस्थितिकीय पदछाप के माप की इकाई क्या है?

उत्तर – भूमंडलीय हेक्टेयर

प्रश्न 21- कौन सा एक वृक्ष पर्यावरणीय संकट माना जाता है

उत्तर – यूकेलिप्टस

प्रश्न 22- दो भिन्न समुदायों के बीच का संक्रांति क्षेत्र क्या कहलाता है ?

उत्तर – इकोटोन

प्रश्न23- जैव विविधता का क्या अर्थ है?

उत्तर – एक निश्चित क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के पादप एवं जंतु

प्रश्न 24- किसने सर्वप्रथम बायोडायवर्सिटी शब्द का प्रयोग किया था?

उत्तर – वॉल्टर जी रोसेन

प्रश्न25- सर्वाधिक जैव विविधता कहां पाई जाती है?

उत्तर – उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में

प्रश्न 26- शांत घाटी कहां स्थित है

उत्तर – केरल में

प्रश्न27- फूलों की घाटी कहां स्थित है?

उत्तर – उत्तराखंड में

प्रश्न28- भारत में जैव विविधता की दृष्टि से सबसे अधिक संतृप्त क्षेत्र कौन सा है ?

उत्तर – पश्चिमी घाट

प्रश्न29- किस भारत में जैविक विविध हॉटस्पॉट के रूप में जाना जाता है?

उत्तर -पश्चिमी घाट

प्रश्न 30- जैव विविधता के ह्रास का मुख्य कारण क्या है?

उत्तर – प्राकृतिक आवास का विनाश

प्रश्न 31- प्रवाल विरंजन का सबसे अधिक प्रभावी कारक क्या है ?

उत्तर- सागरीय जल के सामान्य तापमान में वृद्धि

प्रश्न32- विलुप्त होने वाली प्रजातियों की सूची क्या कहलाती है?

उत्तर – रेड डाटा बुक

प्रश्न 33- भारत में जैव विविधता अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ था?

उत्तर – सन 2002 में

प्रश्न34- सबसे लंबा जीवित वृक्ष कौन सा है?

उत्तर – सिकोया

प्रश्न35- ग्रीन हाउस प्रभाव का क्या अर्थ है?

उत्तर – वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों के घनीकरण के कारण वायुमंडल के तापमान का बढ़ना

प्रश्न 36- पर्यावरण में ग्रीन हाउस प्रभाव में वृद्धि का कारण क्या है?

उत्तर – कार्बन डाइऑक्साइड में वृद्धि के कारण

प्रश्न 37-कौन सी प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली ग्रीनहाउस गैस सर्वाधिक ग्रीनहाउस इफेक्ट करती है?

उत्तर- जलवाष्प

प्रश्न 38- हरित गृह प्रभाव क्या है?

उत्तर- वैश्विक ताप में वृद्धि

प्रश्न 40- प्रमुख ग्रीनहाउस गैस में कौन सी हैं?

उत्तर -जलवाष्प, कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन, नाइट्रस ऑक्साइड, क्लोरोफ्लोरोकार्बन आदि

प्रश्न 41- धान के खेतों से उत्पन्न होने वाली कौन सी गैस है जो की भूमंडलीय तापक्रम में वृद्धि करती है?

उत्तर – मीथेन

प्रश्न 42- क्योटो प्रोटोकोल किससे संबंधित है?

उत्तर – जलवायु परिवर्तन

प्रश्न 43- कार्टाजेना प्रोटोकॉल का संबंध किससे है ?

उत्तर- जैव सुरक्षा समझौते से

प्रश्न 44- वायुमंडल में उपस्थित ओजोन परत किन किरणों को अवशोषित करती है?

उत्तर – अल्ट्रावायलेट किरणों को

प्रश्न 45- ओजोन परत कहां स्थित है?

उत्तर – समतापमंडल में

प्रश्न 46- वायुमंडल की सबसे निचली परत कौन सी है?

उत्तर- क्षोभमंडल

प्रश्न 47- मोंट्रियल प्रोटोकोल किससे संबंधित है?

उत्तर – ओजोन परत संरक्षण से

प्रश्न48- ओजोन परत संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- 16 सितंबर

प्रश्न49- भारत में मैंग्रोव वनस्पति कहां पाई जाती है?

उत्तर – सुंदरवन

प्रश्न50- किस प्रकार के वनों में अधिकतम जैव विविधता पाई जाती है?

उत्तर- उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन

प्रश्न 51- वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम कब पारित किया गया था?

उत्तर- सन 1972 में

प्रश्न 52- भारत में वन संरक्षण अधिनियम कब पारित किया गया था?

उत्तर – सन 1980 में

Read More….

20221228 182627 00007027455216987626502
बाल-विकास एवं शिक्षा-शास्त्र नोट्स | Click on image

English Pedagogy MCQ’s for UPTET Exam

NCF-2005 क्या है? राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा नोट्स

Abhyas classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!

अधिक जानकारी के लिए यूट्यूब चैनल Abhyas classes पर विजिट करें।

1 thought on “UPTET Environment Questions in Hindi|पर्यावरण TOP 50 कठिन प्रश्न”

Leave a Comment