इस लेख में UPTET EVS Mock Test-2 का अभ्यास करेंगे। UPTET EVS Practice Set का निरंतर अभ्यास ही आपको यूपीटेट परीक्षा में सर्वोच्च अंक लाने में मदद करेगें। इसलिए इस लेख में पर्यावरण अध्ययन (Paryavarana Adhayana) से बार-बार पूछे जाने वाले अति महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल किया गया है। इससे आप evs important questions को बहुत कम में याद और रिवीज़न कर सकें। अगर आप इन प्रश्नों को लगा लेते हैं तो आपके कम से कम 8 से 10 अंक पक्के हो जायेगें। इसलिए इन प्रश्नों को ध्यानपूर्वक लगायें और इनका रिवीज़न भी करें।

UPTET EVS Mock Test|पर्यावरण अध्ययन
UPTET EVS Mock Test का नियमित अभ्यास जरूर करें। जिससे आपकी Accuracy बढ़ेगी और कम समय में पर्यावरण अध्ययन के प्रश्नों को हल पायेगें। किसी सुझाव के लिए हमें नीचे कमेंट बॉक्स में हमें कमेंट करें।
प्रश्न 1- वर्षा की मात्रा निर्भर करती है
A. हवा के दबाव पर
B. वायुमंडल में नमी पर
C. जल चक्र पर
D. तापक्रम पर
उत्तर -(B) वायुमंडल में नमी पर।
प्रश्न 2 – शुद्ध हवा में नाइट्रोजन की मात्रा होती है
A. 21 प्रतिशत
B. 27 प्रतिशत
C. 50 प्रतिशत
D. 78 प्रतिशत
उत्तर-(D) 78 प्रतिशत।
प्रश्न 3 – राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी शोध संस्थान (NEERI)अवस्थित है
A. बंगलौर में
B. हैदराबाद में
C. नागपुर में
D. नई दिल्ली में
उत्तर-(C) नागपुर में।
प्रश्न 4 – सौर विकरण की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है
A. कार्बन चक्र में
B. हाइड्रोजन चक्र में
C. जल चक्र में
D. नाइट्रोजन चक्र में
उत्तर -(C) जल चक्र में।
प्रश्न 5 – भारत में पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम निम्नलिखित में से किस वर्ष में पारित हुआ?
A. 1980 ई.
B. 1986 ई.
C. 1992 ई. में
D. 1994 ई. में
उत्तर -(B) 1986 ई.
प्रश्न 6 – इकोमार्क उन भारतीय उत्पादों को दिया जाता है जो
A. शुद्ध एवं मिलावट रहित हों
B. प्रोटीन समृद्ध हो
C. पर्यावरण के प्रति मैत्रीपूर्ण हो
D. आर्थिक दृष्टि से व्यवहार्य हों
उत्तर-(C) पर्यावरण के प्रति मैत्रीपूर्ण हों
प्रश्न 7 – विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है
A. 1 दिसंबर
B. 5 जून
C. 14 नवंबर
D. 15 अगस्त
उत्तर-(B) 5 जून।
प्रश्न 8 – पृथ्वी का सर्वाधिक वृहद पारिस्थितिक तंत्र निम्नलिखित में से कौन सा है?
A. जलमंडल
B. जीवोम
C. स्थलमंडल
D. जैवमंडल
उत्तर-(D) जैवमंडल।
प्रश्न 9- पारिस्थितिकी तंत्र की संकल्पना को प्रस्तावित किया था?
A. जी.टेलर ने
B. ई. हंटिंग्टन ने
C. डी.आर स्टोडर्ट ने
D. ए. जी टांसले ने
उत्तर-(D) ए. जी टांसले ने।
प्रश्न 10 – निम्नलिखित में से कौन सा कृत्रिम पारिस्थितिकी तंत्र है?
A. धान का खेत
B. वन
C. घास का मैदान
D. झील
उत्तर-(A) धान का खेत।
प्रश्न 11 – सबसे अधिक स्थिर पारिस्थितिकी तंत्र कौन सा है?
A. महासागर
B. वन
C. पर्वतीय
D. मरूस्थलीय
उत्तर-(A) महासागर।
प्रश्न 12 – निम्नलिखित में से कौन एक विश्व का विशालतम पारिस्थितिकी तंत्र है?
A. समुद्र
B. घास का मैदान
C. वन
D. पर्वत
उत्तर-(A) समुद्र।
प्रश्न 13 – पारिस्थितिकी तंत्र के जैविक घटकों में कौन उत्पादक घटक है?
A. गाय
B. मोर
C. बाघ
D. हरे पौधे
उत्तर-(D) हरे पौधे।
प्रश्न 14 – पारिस्थितिकी निकाय में ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत है?
A. किण्वन से उत्सर्जित ऊर्जा
B. वनस्पति में संरक्षित शर्करा
C. सौर ऊर्जा
D. उपर्युक्त में कोई नहीं
उत्तर-(C) सौर ऊर्जा।
प्रश्न 15 – जीवभार का पिरामिड कि पारिस्थितिक तंत्र में उलट जाता है?
A. वन
B. तालाब
C. घासीय स्थल
D. शुष्क स्थल
उत्तर-(B) तालाब।
प्रश्न 16 – पारिस्थितिकी तंत्र में उच्चतम पोषण स्तर प्राप्त है?
A. शाकाहारी को
B. मासाहारी को
C. सर्वाहारी को
D. अपघटक को
उत्तर-(C) सर्वाहारी को।
प्रश्न 17 – पारिस्थितिक तंत्र में तत्वों के चक्रण को क्या कहते हैं?
A. रासायनिक चक्र
B. जैव भू-रासायनिक चक्र
C. भू-वैज्ञानिक चक्र
D. भू-रासायनिक चक्र
उत्तर -(B) जैव भू-रासायनिक चक्र।
प्रश्न 18 – चिपको आंदोलन संबंधित है?
A. पादप संरक्षण से
B. बाघ परियोजना से
C. घड़ियाल परियोजना से
D. पादप प्रजनन से
उत्तर -(A) पादप संरक्षण से।
प्रश्न 19 – निम्नलिखित वृक्षों में कौन पारिस्थितिकी मित्र नहीं है?
A. बबूल
B. यूकेलिप्टस
C. नीम
D. पीपल
उत्तर -(B) यूकेलिप्टस।
प्रश्न 20 – दो भिन्न समुदायों के बीच का संक्रांति क्षेत्र कहलाता है?
A. इकोटाइप
B. इकेड
C. इकोस्पीयर
D. इकोटोन
उत्तर -(D) इकोटोन।
Read More…
CTET Sanskrit Pedagogy | CTET Sanskrit Mock Test
UPTET 2023 : बाल-विकास एवं शिक्षा-शास्त्र के अति महत्वपूर्ण प्रश्न
Abhyas classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!
अधिक जानकारी के लिए यूट्यूब चैनल Abhyas classes पर विजिट करें।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अपडेट, नोट्स, मासिक करेंट अफेयर्स एवं क्विज़/डेली परीक्षा अभ्यास प्रश्नों (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा) के लिये नि:शुल्क टेलीग्राम चैनल Abhyas classes ज्वाइन करें। नीचे दिए गए join बटन पर क्लिक करें।