UPTET Hindi Practice Set 2023: यूपी टीईटी में हिन्दी विषय के आने वाले TOP 30 प्रश्नोत्तर

इस लेख में UPTET Hindi Practice set 2023 के TOP 30 प्रश्नोत्तर को लगायेंगे। यूपी टीईटी परीक्षा में हिन्दी स्कोरिंग विषय है। जिसमें आप 30 में से 25 अंक बहुत आसानी से अर्जित कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको UPTET Hindi Mock Test का नियमित अभ्यास करना होगा। इस UPTET Hindi Practice set में यूपी टीईटी परीक्षा में विगत वर्षों में हिन्दी विषय से पूछे गये प्रश्नों के आधार पर प्रश्नों को दिया गया है जो न कि सिर्फ आपकी स्वंय की तैयारी की जाँच के लिए आवश्यक है बल्कि आपके रिवीज़न के लिए भी अति महत्वपूर्ण है। हमें पूरी उम्मीद है कि यह प्रश्न आपकी यूपी टीईटी परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगें।

UPTET Hindi Practice Set 2023: यूपी टीईटी में हिन्दी विषय के आने वाले TOP 30 प्रश्नोत्तर
UPTET Hindi Practice Set 2023

सभी प्रश्नों को ध्यान पूर्वक पढ़े और जो प्रश्न आपको नहीं आते हों उन्हें अपने नोट्स में शामिल कर लें। जिससे परीक्षा के समय आपको रिवीज़न में सहायता मिलेगी।

अभी पढ़ें. UPTET CDP Question Answer|यूपीटेट परीक्षा के लिए बाल-विकास के 50 महत्वपूर्ण प्रश्न.अभी पढ़ें

UPTET Hindi Practice Set 2023: यूपी टीईटी में हिन्दी विषय के आने वाले TOP 30 प्रश्नोत्तर

प्रश्न – उत्कर्ष शब्द का विलोम लिखिए ?

A. पतन

B. अपकर्ष

C. अपभ्रष्ट

D. विकर्ष

उत्तर – B. अपकर्ष

प्रश्न – आदिकाल के लिए वीरगाथा काल नाम किसने प्रस्तावित किया था?

A. डॉ रामकुमार वर्मा

B. राहुल सांकृत्यायन

C. आचार्य रामचंद्र शुक्ल

D. आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी

उत्तर – C. आचार्य रामचंद्र शुक्ल

प्रश्न – ‘दुलहिन गावहु मंगलाचार,हम घरि आए राजा राम भरतार।’ ये किसकी पत्तियाँ हैं

A. तुलसीदास

B. कबीरदास

C. सूरदास

D. रैदास

उत्तर – B. कबीरदास

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन सा निबंध हजारी प्रसाद द्विवेदी का नहीं है ?

A. अशोक के फूल

B. कुटज

C. विचार प्रवाह

D. वृत और विकास

उत्तर – D. वृत और विकास

प्रश्न – ‘तेरी बरछी ने बर छीने है खलन के’ पंक्ति में कौन सा अलंकार है?

A. रूपक

B. अनुप्रास

C. श्लेष

D. यमक

उत्तर – D. यमक

प्रश्न – इनमें से कौन सा शब्द तद्भव है?

A. मधुप

B. भ्रमर

C. मधुकर

D. भँवरा

उत्तर – D. भँवरा

प्रश्न – ‘पेड़ से बंदर कूदा’ वाक्य में कौन सा कारक है?

A. अपादान

B. कर्म कारक

C. संप्रदान कारक

D. करण कारक

उत्तर – A. अपादान

प्रश्न – विनय पत्रिका की भाषा कौन सी है?

A. अवधी

B. खड़ी बोली

C. ब्रजभाषा

D. अपभ्रंश

उत्तर – C. ब्रजभाषा

प्रश्न – ट वर्ग में किस प्रकार के व्यंजन हैं?

A. कंठ्य

B. तालाव्य

C. मूर्धन्य

D. दंत्य

उत्तर – C. मूर्धन्य

प्रश्न – आचरण की सभ्यता किसका निबंध है?

A. महावीर प्रसाद द्विवेदी

B. सरदार पूर्ण सिंह

C. रामचंद्र शुक्ल

D. पद्मसिंह

उत्तर – B. सरदार पूर्ण सिंह

प्रश्न – शब्द का अर्थ स्पष्ट करने हेतु कौन सा तरीका सर्वाधिक उपयुक्त है?

A. वाक्य प्रयोग

B. व्याख्यान

C. भ्रमण

D. चित्र निर्माण

उत्तर – A. वाक्य प्रयोग

प्रश्न – हिंदी गद्य शिक्षण की पाठ योजना में उद्देश्य कथन आता है ?

A. पूर्व ज्ञान

B. प्रस्तावना प्रश्न के पश्चात

C. आदर्श वाचन के पश्चात

D. मौन वाचन के पहले

उत्तर – D. मौन वाचन के पहले

प्रश्न – आचार्य रामचंद्र शुक्ल का निबंध संग्रह है?

A. माटी का फूल

B. चिंतामणि

C. क्षण बोले कण मुस्काए

D. आलोक पर्व

उत्तर – B. चिंतामणि

प्रश्न – मुकुंद किसका पर्यायवाची शब्द है ?

A. विष्णु

B. शिव

C. सूर्य

D. कामदेव

उत्तर – A. विष्णु

प्रश्न – बालक की प्रारंभिक शिक्षा उसकी मातृभाषा में ही दी जाए यह मानना है ?

A. मांटेसरी का

B. महात्मा गांधी का

C. फ्रोबेल का

D. किलपैट्रिक का

उत्तर – B. महात्मा गांधी का

प्रश्न – ‘एक बार कहीं बात को दोहराते रहना’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है ?

A. आगार

B. प्राक्कथन

C. पिष्टपेषण

D. प्रस्तावना

उत्तर – C. पिष्टपेषण

प्रश्न – चराचारम् में कौन सा समास है ?

A. तत्पुरुष

B. द्वंद्व

C. बहुव्रीहि

D. कर्मधारय

उत्तर –B. द्वंद्व

प्रश्न – अभ्यागत शब्द में कौन सा उपसर्ग है?

A. अ

B. अभ्य

C. अभि

D. अभ्या

उत्तर – C. अभि

प्रश्न – बुद्धिमान शब्द व्याकरण की दृष्टि से किस संवर्ग में है ?

A. संज्ञा

B. सर्वनाम

C. विशेषण

D. क्रिया

उत्तर – C. विशेषण

प्रश्न – आनंद कदंबिनी पत्रिका का प्रकाशन कहां से होता है?

A. बनारस

B. मिर्जापुर

C. इलाहाबाद

D. लखनऊ

उत्तर – B. मिर्जापुर

Read More….

20230128 213621 0000544673067968182720
UPTET EVS Questions|click on image
png 20230122 223836 00002260019450507004048
UPTET 2023 CDP Questions|click on image

UPTET CDP Mock Test in Hindi | बाल-विकास के TOP 25 प्रश्नोत्तर

UPTET EVS Mock Test | यूपीटेट पर्यावरण अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न

UPTET English Mock Test | यूपीटेट अंग्रेजी प्रैक्टिस सेट 2023

Abhyas classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!

अधिक जानकारी के लिए यूट्यूब चैनल Abhyas classes को सब्सक्राइब करें।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अपडेट, नोट्स, मासिक करेंट अफेयर्स एवं क्विज़/डेली परीक्षा अभ्यास प्रश्नों (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा) के लिये नि:शुल्क टेलीग्राम चैनल Abhyas classes ज्वाइन  करें। नीचे दिए गए join  बटन पर क्लिक करें।

Leave a Comment