सीटेट के लिए पर्यावरण के महत्वपूर्ण प्रश्न | CTET Environment Quiz

सीटेट के लिए पर्यावरण के महत्वपूर्ण प्रश्न | CTET Environment Quiz

सीटेट के लिये पर्यावरण के महत्वपूर्ण प्रश्न (CTET Environment MCQ) :- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। केन्द्र व कुछ राज्यों द्वारा संचालित विद्यालयों में सरकारी शिक्षक बनने के लिए सीटेट परीक्षा पास करना अनिवार्य है। सीटेट परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण विषय पर्यावरण (Environment) है क्योकि ग्रेजुएशन स्तर पर बहुत कम अभ्यर्थी ही पर्यावरण विषय का अध्ययन करते हैं। जबकि सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए Environment बहुत ही महत्वपूर्ण है।

हमें पूरी उम्मीद है कि ये पर्यावरण के प्रश्न (Environment MCQ) आपकी तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्ध होगें। इसलिए नीचे दिये गये पर्यावरण (EVS) प्रश्नों को अंत तक जरूर देखें।

CTET Jean Piaget MCQ : जीन पियाजे से पिछले 10 वर्षों में पूछे गये प्रश्न

सीटेट के लिए पर्यावरण के महत्वपूर्ण प्रश्न (CTET Environment Important Questions)

प्रश्न 1.निम्नलिखित सीखने के कौन से सिद्धांत का पर्यावरण अध्ययन में अनुसरण होता है?

A. अज्ञात से ज्ञात

B. ज्ञात से अज्ञात

C. वैश्विक से स्थानीय

D. अमूर्त से मूर्त

उत्तर. (B) ज्ञात से अज्ञात

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन सा पर्यावरण अध्ययन में सीखने का रचनात्मक आकलन का साधन नहीं है?

A. वर्णन अभिलेख

B. वार्षिक उपलब्धि परीक्षण

C. पोर्टफोलियो

D. क्रम निर्धारण मापनी

उत्तर. (B) वार्षिक उपलब्धि परीक्षण

प्रश्न 3. रेगिस्तानी ओक नाम का एक पेड़ है जो पाया जाता है?

A. राजस्थान के रेगिस्तान में

B. संयुक्त अरब अमीरात के रेगिस्तान में

C. अबू धाबी में

D. ऑस्ट्रेलिया में

उत्तर. (D) ऑस्ट्रेलिया में

प्रश्न 4. तेज बुखार के साथ कंपकंपी जिसका उपचार सिनकोना पेड़ की छाल से किया जाता है वह है

A. चिकनगुनिया

B. डेंगू

C. मियादी बुखार

D. मलेरिया

उत्तर. (D) मलेरिया

प्रश्न 5. बच्चों को पर्यावरण अध्ययन को सीखने के लिए खोजने के द्वारा पर्याप्त समय दिया जाता है यह इंगित करता है कि

A. पर्यावरण अध्ययन बाल केंद्रित है

B. पर्यावरण अध्ययन शिक्षक केंद्रित है

C. पर्यावरण अध्ययन याद करके सीखा जाता है

D. पर्यावरण अध्ययन सूचनाओं द्वारा सीखा जाता है

उत्तर. (A) पर्यावरण अध्ययन बाल केंद्रित है

प्रश्न 6. निम्नलिखित में से कौन सा पर्यावरण अध्ययन पाठ्यक्रम के सुझावित प्रकरणों का उपप्रकरण है?

A. जानवर

B. हम चीज कैसे बनाते हैं

C. परिवार और मित्र

D. भोजन

उत्तर. (A) जानवर

CTET EVS Pedagogy Video

प्रश्न 7. ‘चेराओ’ नृत्य कहां के लोग करते हैं?

A. मणिपुर

B. मेघालय

C. झारखंड

D. मिजोरम

उत्तर. (D) मिजोरम

प्रश्न 8. भारत की आजादी से पहले महात्मा गांधी ने जी दांडी की समुद्र तट तक अपनी प्रसिद्ध यात्रा की थी वह भारत के नीचे दिए गए किस राज्य में स्थित है?

A. महाराष्ट्र

B. गुजरात

C. आंध्र प्रदेश

D. कर्नाटक

उत्तर. (B) गुजरात

प्रश्न 9. नीचे दिए गए शहरों में से किसी एक में रेत के पहाड़ जिन्हें ‘रेत के टीले’ कहा जाता है पाए जाते हैं

A. अबू धाबी

B. बर्लिन

C. थिंपू

D. काबुल

उत्तर. (A) अबू धाबी

प्रश्न 10. निम्नलिखित में से कौन सा वर्तमान पर्यावरण अध्ययन पाठ्यक्रम के छ: मुख्य थीमों में से एक नहीं है?

A. आवास

B. हम चीज कैसे बनाते हैं

C. काम और खेल

D. भोजन

उत्तर. (C) काम और खेल

प्रश्न 11. पर्यावरण अध्ययन में बच्चों को जोड़ने की सबसे प्रभावशाली युक्ति क्या है?

A. पाठ्य पुस्तक का पठन

B. शिक्षक द्वारा व्याख्याएं

C. कक्षा निर्देशन

D. किस्से कहानीयाँ

उत्तर. (D) किस्से कहानीयाँ

प्रश्न 12. निम्नलिखित में क्या पर्यावरण अध्ययन में आकलन के लिए संकेतक नहीं होना चाहिए?

A. सहभागिता

B. याद करना

C. प्रश्न पूछना

D. न्याय और समानता के प्रति सरोकार

उत्तर. (B) याद करना

प्रश्न 13. पर्यावरण अध्ययन में शिक्षक के द्वारा बच्चों को स्वयं अपने का आकलन के लिए अवसर देना चाहिए स्वत: आकलन है

A. सीखने के लिए समान आकलन

B. सीखने का आकलन

C. सीखने के लिए आकलन

D. सीसीई

उत्तर. (A) सीखने के लिए समान आकलन

प्रश्न 14. रेटिंग स्केल में कौन सी तकनीक का उपयोग होता है?

A. अवलोकन

B. जांच सूची

C. अधिविन्यास

D. लिखित प्रश्न

उत्तर. (A) अवलोकन

प्रश्न 15. आमतौर पर यह माना जाता है कि रात में जागने वाले जानवर हर चीज को जिस रंग में देखते हैं वे रंग है?

A. हरा और पीला

B. नारंगी और लाल

C. काला और सफेद

D. बैंगनी और नीला

उत्तर. (C) काला और सफेद

प्रश्न 16. नारियल डली हुई किसी भी करी के साथ उबला हुआ टैपिओका निम्नलिखित में से किस क्षेत्र का प्रिय भोजन है?

A. पश्चिम बंगाल

B. बिहार

C. तमिलनाडु

D. केरल

उत्तर. (D) केरल

प्रश्न 17. निम्नलिखित में क्या पेट्रोलियम से प्राप्त नहीं होता?

A. मोम

B. ग्रीस

C. कोयला

D. डीजल

उत्तर. (C) कोयला

प्रश्न 18. भारत में किस क्षेत्र में स्थानांतरित खेती करने का रिवाज है?

A. उत्तर पूर्वी क्षेत्र

B. दक्षिणी क्षेत्र

C. उत्तर पश्चिम क्षेत्र

D. दक्षिणी पूर्वी क्षेत्र

उत्तर. (A) उत्तर पूर्वी क्षेत्र

प्रश्न 19. ताजमहल के पीले होने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा जिम्मेदार है?

A. नाइट्रोजन डाइऑक्साइड

B. सल्फर डाइऑक्साइड

C. सल्फर

D. क्लोरीन

उत्तर. (B) सल्फर डाइऑक्साइड

प्रश्न 20. निम्नलिखित में से कौन सी ग्रीनहाउस गैस/ गैसें हैं?

A. कार्बन डाइऑक्साइड

B. मीथेन

C. जलवाष्प

D. उपर्युक्त सभी

उत्तर. (D) उपर्युक्त सभी

Read More….

CTET CDP Important Questions | सीटेट के लिए बाल-विकास के महत्वपूर्ण प्रश्न

CTET English Pedagogy Mock Test | English Pedagogy

CTET Hindi Pedagogy MCQ | सीटेट के लिए हिन्दी पेडोगोजी प्रश्न

Abhyas classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अपडेट, नोट्स, मासिक करेंट अफेयर्स एवं क्विज़/डेली परीक्षा अभ्यास प्रश्नों (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा) के लिये नि:शुल्क टेलीग्राम चैनल Abhyas classes ज्वाइन  करें। नीचे दिए गए join  बटन पर क्लिक करें।

Join us TelegramClick here

Join us WhatsAppClick here

Subscribe YouTubeClick here

1 thought on “सीटेट के लिए पर्यावरण के महत्वपूर्ण प्रश्न | CTET Environment Quiz”

Leave a Comment