CTET Math Pedagogy Questions in Hindi|गणित पेडागोजी प्रश्न उत्तर

इस पोस्ट में हम लोग Math Pedagogy से संबंधित प्रश्नों (CTET Math Pedagogy Questions in Hindi) का अध्ययन करेंगे। जोकि आगामी CTET परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस पोस्ट के माध्यम से गणित पेडागोजी प्रश्न उत्तर MCQ (बहुविकल्पी प्रश्न) साझा करेंगे। आशा है यह आपके लिए अत्यधिक उपयोगी होगें। आगामी CTET परीक्षा के लिए सभी को शुभकामनाएं!!

CTET Math Pedagogy Questions in Hindi|गणित पेडागोजी प्रश्न उत्तर

CTET Math Pedagogy Questions in Hindi|गणित पेडागोजी प्रश्न उत्तर

Q1. निम्नलिखित शाब्दिक समस्या के प्रकार को पहचानिए । मेरे पास 6 पेंसिल है। मनीष के पास मेरे से 2 अधिक है मनीष के पास कितनी पेंसिल है?

A. व्यवकलित जमा

B. व्यवकलित घटा

C. तुलनात्मक जमा

D. तुलनात्मक घटा

Ans:C

Q2. आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर निम्नलिखित में से कौन सी संख्या तृतीय स्थान पर होगी ?

7.07,7.70,7.707,7.007,0.77

A. 7.07

B. 7.707

C. 7.70

D. 7.007

Ans:A

Q3. एनसीएफ (राष्ट्रीय पाठ्यचर्या) 2005 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन से विषय प्राथमिक विद्यालय के गणित पाठ्यक्रम का भाग नहीं है?

A. प्रतिरूप

B. अनुपात

C. चौपड़ (टाइलिंग)

D. सममिति

Ans: B

और जानें

NCF – 2005 क्या है? राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2005 नोट्स

Q4. निम्नलिखित में से गणित में उपलब्धि कम होने का कारण क्या हो सकता है?

A. गणित का स्वरूप

B. व्यक्ति की स्वभाविक क्षमता

C. लिंग

D. सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि

Ans: D

CTET Math Pedagogy Mock TEST

Q5. निम्नलिखित में से कौन सा गणितीय के प्रक्रम नही है?

A. मानसदर्शन

B. कंठस्थ करना

C. आकलन करना

D. पक्षातंरण

Ans: B

Q6. “गणित, सभी विज्ञानों का द्वार एवं  कुंजी है’। यह कथन किसका है?

A. रोजर बेकन

B. हैमिल्टन

C. प्लेटो

D. रसेल

Ans: A

Q7. लिखित समस्याओं में से कौन सा गणित में प्रश्न हल करने का कौशल है?

A. चित्रांकन करना ,पीछे से हल करना ,रट लेना

B. विवेचन करना ,चर का प्रयोग करना ,प्रतिरूप देखना

C. कंठस्थ करना ,अनुमान लगाकर परीक्षा करना ,चित्रांकन करना

D. प्रयत्न-त्रुटि विधि ,चित्रांकन करना ,कंठस्थ करना

Ans: B

Q8. वान हेले के स्तर जिस विकास की अवस्थाओं का संकेत करते हैं वह हैं

A. स्थानीय मान

B. ज्यामिति चिंतन

C. भिन्न

D. संख्या की संकल्पना

Ans: B

Q9. प्राथमिक कक्षाओं में बच्चे गणित में क्या सीखते हैं इसके आकलन का ध्यान किस पर नहीं होना चाहिए?

A. गणितीय अवधारणाओं का विकास

B. गणितीय भाषा का विकास

C. गणित की समस्याओं का जबाब देने में सटीकता

D. तर्क कौशल का विकास

Ans: C

Q10. निम्नलिखित में से कक्षा में हो रहा कौन सा कार्य एक गतिविधि है?

A. शिक्षक समझाते हैं कि प्रश्न कैसे हल करें

B. बच्चों द्वारा कविता के रूप में गिनती का वचन

C. बच्चों द्वारा श्यामपट्ट से नकल करना

D. बच्चों को अन्वेषण में लगाना

Ans: D

Q11. बच्चों के बीच गिनती के कौशल को विकसित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा , पूर्व-संख्या अवधारणा के रूप में सीखने के लिए आवश्यक नहीं है?

A. एक-एक संगतता

B. क्रमबद्धता

C. संख्या नाम यादृच्छिक रूप से पढ़ना

D. समूह बनाना

Ans: C

Q12. गणित सीखने के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

A. गणित सीखने के लिए एक कठिन विषय है

B. आमतौर पर लड़कियां गणित में कमजोर होती हैं

C. हर कोई गणित सीख सकता है

D. गणित केवल कठोर अभ्यास से सीखा जा सकता है

Ans: C

और पढ़े

UPTET 2023 की तैयारी कैसे करें|UPTET Preparation 2023

Q13. आकृतियों के निम्नलिखित पहलुओं में से किसका प्राथमिक स्तर से कोई संबंध नहीं है?

A. प्रतिरूप (पैर्टन)

B. कोण

C. सममिति

D. चौपड़

Ans: B

Q14. गणित से भयभीत होने और उसमें असफल होने के लिए निम्नलिखित में से किसे एक कारण नहीं माना जा सकता है?

A. कक्षा-कक्ष के अनुभव

B. प्रतीकात्मक संकेत

C. गणित की संरचना

D. लैंगिक भेद

Ans: D

Q15. ‘सामान्य से विशिष्ट’ का सिद्धांत निम्न में से किस में प्रयोग होता है?

A. आगमन विधि

B. निगमन विधि

C. संशलेषण विधि

D. विशलेषण विधि

Ans: B

Q16. अबेकस का प्रयोग छोटी कक्षाओं में किस शिक्षण में प्रभावी होता है?

A.  गिनती सिखाने में

B.  लिखना सिखाने में

C.  वाचन करने में

D.  हस्त लेखन सिखाने में

Ans: A

Q17. प्राथमिक स्तर पर गणित की पहेलियां मदद करती हैं

A. कक्षा के प्रतिभा संपन्न विद्यार्थियों को पहचानने में

B. विद्यार्थियों को मनोरंजन प्रदान करने में

C. समस्या सुलझाने के कौशलों को परखने में

D. समस्या सुलझाने के कौशलों को प्रोत्साहित करने में

Ans: D

Q18. गणितीय संचारण उल्लेख करता है

A. गणितीय विचारों को समाहित और संगठित करने की क्षमता

B. समस्याओं को सुलझाने की क्षमता

C. गणित प्रश्नोत्तरी में भाग लेने का कौशल

D. गणित के कक्षा कक्ष में बोलने की क्षमता

Ans: A

Q19. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ) वर्ष 2005 के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में गणित पढ़ाने का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन सा नहीं है?

A. बच्चे की सोच विचार प्रक्रिया को गणितीय रूप देना

B. बच्चे के संदर्भ में गणित का वर्णन करना

C. समस्या समाधान के कौशल को बढ़ाना

D. गणित के उच्चतर पढ़ाई की तैयारी कराना

Ans: A

Q20. अंक गणित की चार मूलभूत संक्रियाएं हैं

A. योग ,भाग , परिमाप और क्षेत्रफल ज्ञात करना

B. परिकलन ,संगणना ,रचना करना और समीकरण बनाना

C. योग , गुणा , भिन्नों का दशमलव में बदलना और सम आकृतियों की रचना बनाना

D. योग ,व्यवकलन ,गुणा और भाग

Ans: D

CTET Math Mock Test by ExamBaaz

Abhyas Classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगीशुभकामनाएं!

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अपडेट, नोट्स, मासिक करेंट अफेयर्स एवं क्विज़/डेली परीक्षा अभ्यास प्रश्नों (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा) के लिये नि:शुल्क टेलीग्राम चैनल Abhyas classes ज्वाइन  करें। नीचे दिए गए join  बटन पर क्लिक करें।

Join us TelegramClick here

Join us WhatsAppClick here

Subscribe YouTubeClick here