UPTET CDP Question Answer| बाल-विकास के TOP 50 प्रश्न

UPTET CDP Questions Answer| बाल-विकास के TOP 50 प्रश्न

UPTET CDP Question Answer :- उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने के लिये उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) को पास करना आवश्यक है। यूपी टीईटी परीक्षा में बाल-विकास के 30 प्रश्न पूछे जाते हैं जोकि बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। इसीलिए अभ्यर्थियों की सहायता के लिये बाल-विकास के अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर दिये गये हैं जोकि विगत वर्षों में UPTET परीक्षा में पूछे गये प्रश्नों के आधारित है। जिससे अभ्यर्थी कम समय में सटीक तैयारी के साथ अपना रिवीज़न भी कर सकें। हमें उम्मीद है कि ये UPTET CDP Question Answer आपकी तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगें।

यूपी टीईटी बाल-विकास प्रश्नोत्तर (UPTET CDP Question Answer)

प्रश्न 1.सूक्ष्म शिक्षण के भारतीय प्रतिमान में कुल कितना समय लगता है?

उत्तर. 36 मिनट

प्रश्न 2.‘द कंडीशन्स ऑफ लर्निंग’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर. आर. एम. गेने

प्रश्न 3. ‘द सेलेक्शन ऑफ बिहेवियर’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर. बी.एफ स्किनर

प्रश्न 4. अभिप्रेरणा के मूल प्रवृत्ति सिद्धांत के प्रतिपादक कौन थे?

उत्तर. मैक्डूगल

प्रश्न 5. ‘व्यवहार के कारण व्यवहार में परिवर्तन ही अधिगम है।’ यह किसने कहा है?

उत्तर. गिलफोर्ड ने

प्रश्न 6. ‘अभिप्रेरणा का प्रत्याशा सिद्धांत’ किसके द्वारा दिया गया है?

उत्तर. विक्टर ब्रूम

प्रश्न 7. पियाजे के सिद्धांत के अनुसार प्राक्संक्रियात्मक अवस्था की अवधि क्या है?

उत्तर. 2 से 7 साल तक

प्रश्न 8. कौन वैज्ञानिक मनोविज्ञान ‘भाषा विकास’ से संबंधित है?

उत्तर. चोमस्की

प्रश्न 9. थार्नडाइक ने अपने सिद्धांत को किस शीर्षक से सिद्ध किया?

उत्तर. अधिगम के प्रयास एवं भूल का सिद्धांत

प्रश्न 10. गिरोह अवस्था किस आयु वर्ग एवं विलम्ब-विकास से संबंधित है?

उत्तर. 8-10 वर्ष एवं सामाजीकरण

प्रश्न 11. पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक विकास की तीसरी अवस्था कौन सी है?

उत्तर. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था

प्रश्न 12. अनुकूलित क्रिया सिद्धांत किसके अनुकूलन पर बल देता है?

उत्तर. व्यवहार

प्रश्न 13. क्रिया प्रसूत अनुबंधन का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर. नैमित्तिक अनुबंधन

प्रश्न 14. ‘अधिगम, अनुभव और प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप व्यवहार में परिवर्तन है।’ यह कथन किनके द्वारा दिया गया?

उत्तर. गेट्स व अन्य

प्रश्न 15. स्टैनफोर्ड बिने परीक्षण किसका मापन करता है?

उत्तर. बुद्धि का

प्रश्न 16. अन्तर्मुखी व्यक्तित्व और बहिर्मुखी व्यक्तित्व का वर्गीकरण किसने किया है?

उत्तर. युंग ने

प्रश्न 17. ‘विकास के परिणामस्वरूप नवीन योग्यताएँ और नवीन विशेषताएं प्रकट होती हैं।’ यह कथन किसने दिया?

उत्तर. हरलॉक

प्रश्न 18. मूल प्रवृत्तियों को चौदह प्रकार से वर्गीकृत किसने किया?

उत्तर. मैक्डूगल

प्रश्न 19. ‘किसी दूसरी वस्तु की अपेक्षा एक वस्तु पर चेतना का केन्द्रीकरण अवधान है।’ यह कथन किसका है ?

उत्तर. डम्विल का

प्रश्न 20. 12 से 16 वर्ष के बच्चों के लिये हिन्दी में डॉ एस. जलोटा ने कौन सा परीक्षण प्रतिपादित किया है?

उत्तर. साधारण मानसिक योग्यता परीक्षण

प्रश्न 21. बुद्धि के द्विकारक सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया?

उत्तर. स्पीयरमैन

प्रश्न 22. किसका नाम सुजननशास्त्र के पिता से जुड़ा हुआ है?

उत्तर. गाल्टन

प्रश्न 23. ग्रन्थियों के आधार पर व्यक्तित्व के विभिन्न प्रकारों की चर्चा किसने की?

उत्तर. क्रेशमर

प्रश्न 24. ‘सृजनात्मकता मौलिक परिणामों को अभिव्यक्त करने की मानसिक क्रिया है।’ यह कथन किसका है?

उत्तर. क्रो एवं क्रो का

प्रश्न 25. विद्रोह की भावना की प्रवृत्ति किस अवस्था ये संबंधित है?

उत्तर. पूर्व किशोरावस्था

प्रश्न 26. सीखने में प्रयास एवं भूल के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया?

उत्तर. थॉर्नडाइक

प्रश्न 27. कोह्लर किससे संबंधित है?

उत्तर. अधिगम का सिद्धांत

प्रश्न 28. क्रियाप्रसूत अनुबंधन का सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया?

उत्तर. स्किनर ने

प्रश्न 29. बुद्धि के तरल क्रिस्टलीय प्रतिमान के प्रतिपादक कौन थे?

उत्तर. कैटोल

प्रश्न 30. गोलमैन किससे संबंधित है?

उत्तर. संवेगात्मक बुद्धि

प्रश्न 31.सामान्य संयुक्त कोशिका में गुणसूत्र के कितने जोड़े होते हैं?

उत्तर. 23

प्रश्न 32. पियाजे मुख्य रूप से किसके अध्ययन से संबंधित है?

उत्तर. संज्ञानात्मक विकास

प्रश्न 33. मानसिक आयु का प्रत्यय किसने दिया था?

उत्तर. बिने-साइमन ने

प्रश्न 34..अल्बर्ट बंडूरा किस सिद्धांत से संबंधित है?

उत्तर. सामाजिक अधिगम सिद्धांत

प्रश्न 35. सीखने से संबंद्ध प्रतिक्रिया सिद्धांत में पॉवलाव ने किस पर प्रयोग किया?

उत्तर. कुत्ते पर

प्रश्न 36. सूझ द्वारा सीखने के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया?

उत्तर. कोहलर

प्रश्न 37. थार्नडाइक ने अपने प्रयोग किस जानवर पर किये?

उत्तर. बिल्ली पर

प्रश्न 38. चिंपैंजी पर प्रयोग करने वाला वैज्ञानिक का नाम क्या था?

उत्तर. कोहलर

प्रश्न 39.सीखी हुई बात को स्मरण रखने या पुन: स्मरण रखने की असफलता क्या कहलाती है?

उत्तर. विस्मृति

प्रश्न 40. टर्मन के अनुसार 90-100 बुद्धि लब्धि का बालक कैसा माना जाता है?

उत्तर. सामान्य बुद्धि

प्रश्न 40. हॉल का सिद्धांत किसकी व्याख्या करता है?

उत्तर. किशोरावस्था का विकास

प्रश्न 41. मनोविज्ञान की प्रथम प्रयोगशाला को किसने स्थापित किया?

उत्तर. डब्ल्यू बुण्ट

प्रश्न 42. गेस्टाल्ट मनोविज्ञान की आधारशिला किसने रखी?

उत्तर. मैक्स वथीमर

प्रश्न 43. भाटिया बैटरी का प्रयोग किसके मापन हेतु किया जाता है?

उत्तर. बुद्धि

प्रश्न 44.अभिक्रमायोजित अधिगम का प्रत्यय किसने दिया था?

उत्तर. स्किनर ने

प्रश्न 45. संवेग का कौनसा सिद्धांत इस विचार को मानता है कि संवेगात्मक अनुभव संवेगात्मक व्यवहार पर आधारित हैं।

उत्तर. जेम्स लैंग सिद्धांत

प्रश्न 46. कोलबर्ग का सिद्धांत किसके विकास से संबंधित है?

उत्तर. नैतिक विकास

प्रश्न 47. किस मनोवैज्ञानिक ने सीखने की सामग्री के रूप में निरर्थक शब्दों का प्रयोग किया?

उत्तर. एंबिगहॉस

प्रश्न 48. चिन्तन संज्ञानात्मक पक्ष में एक मानसिक क्रिया है। यह कथन किसने दिया?

उत्तर. रॉस द्वारा

प्रश्न 49. बाल मनोविज्ञान का केन्द्र बिन्दु है?

उत्तर. बालक

प्रश्न 50. संवेग का शाब्दिक अर्थ क्या है?

उत्तर. उत्तेजना या भावों मे उथल पुथल

प्रश्न 51. कौशल सीखने की पहली अवस्था कौन सी है?

उत्तर. अनुकरण

प्रश्न 52.सर्वाधिक उपयुक्त जीवित (Survival of the fittest) रहता है। का सिद्धांत है?

उत्तर. डार्विन का

Read More… UPTET Sanskrit Pedagogy Question Answer | यूपी टीईटी में संस्कृत से पूछे जाने वाले सवाल

Read More… UPTET Hindi Pedagogy MCQ | यूपी टीईटी में हिन्दी पेडोगोजी के सवाल

Read More… UPTET EVS Questions | यूपी टीईटी के लिये पर्यावरण मॉक टेस्ट

Abhyas classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अपडेट, नोट्स, मासिक करेंट अफेयर्स एवं क्विज़/डेली परीक्षा अभ्यास प्रश्नों (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा) के लिये नि:शुल्क टेलीग्राम चैनल Abhyas classes ज्वाइन  करें। नीचे दिए गए join  बटन पर क्लिक करें।

Join us TelegramClick here

Join us WhatsAppClick here

Subscribe YouTubeClick here

Leave a Comment