CTET CDP Mock Test-1|बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के TOP 25 प्रश्नोत्तर

CTET CDP Mock Test-1|बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के TOP 25 प्रश्नोत्तर

CTET CDP Mock Test in Hindi :- केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP) एक महत्वपूर्ण सेक्शन है। इसमें पूछे जाने वाले 30 प्रश्नों में से अधिकतर प्रश्न CDP Pedagogy से संबंधित होते हैं। जिससे इस सेक्शन में अभ्यर्थी कम स्कोर कर पाते हैं। इसीलिए हम अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए CTET CDP Mock Test लेकर आये हैं। इससे अभ्यर्थी प्रश्नों का रिवीज़न और अपनी तैयारी की जाँच कर सकते हैं। इन प्रश्नों को विगत 10 वर्षों में सीटैट परीक्षा पेपर 1 और 2 के आधार पर बनाया गया है। जिससे अभ्यर्थी सीटैट परीक्षा पैटर्न के अनुरूप तैयारी कर सकें।

हमें पूरी उम्मीद है कि यह बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के प्रश्नोत्तर CTET Exam की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही सहायक सिद्ध होगें।

CTET Exam : पियाजे, कोलबर्ग और वाइगोत्सकी से संबंधित प्रश्न. अभी पढ़ें

CTET CDP Mock Test-1|बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न. पियाजे के अनुसार बच्चों का चिंतन वयस्कों से……..में भिन्न होता है बजाये…….के।

A. मात्रा, प्रकार

B. आकार, मूर्तपरकता

C. प्रकार, मात्रा

D. आकार, किस्म

उत्तर. (C) प्रकार, मात्रा

प्रश्न. कोहलबर्ग ने प्रस्तुत किये हैं।

A. संज्ञानात्मक विकास के चरण

B. शारिरिक विकास के चरण

C. संवेगात्मक विकास के चरण

D. नैतिक विकास के चरण

उत्तर. (D) नैतिक विकास के चरण

प्रश्न. बच्चे तब सर्वाधिक सृजनशील होते हैं जब भी किसी गतिविधि में भाग लेते हैं

A. शिक्षक की डांट से बचने के लिए

B. दूसरों के सामने अच्छा करने के दबाव में आकर

C. अपनी रुचि से

D. पुरस्कार के लिए

उत्तर. (C) अपनी रूचि से

प्रश्न. भारत में अधिकांश कक्षाएं बहुभाषी होती हैं और इसे शिक्षक द्वारा …..के रूप में देखा जाना चाहिए?

A. परेशानी

B. समस्या

C. संसाधन

D. बाधा

उत्तर. (C) संसाधन

प्रश्न. निम्नलिखित में कौन सी संज्ञानात्मक क्रिया दी गई सूचना के विश्लेषण के लिए प्रयोग में लाई जाती है ?

A. वर्णन करना

B. पहचान करना

C. अंतर करना

D. वर्गीकृत करना

उत्तर. (D) वर्गीकृत करना

प्रश्न. हावर्ड गार्डनर का बुद्धि का सिद्धांत…..पर बल देता है ?

A. शिक्षार्थियों ये अनुबंधित कौशलों

B. सामान्य बुद्धि

C. विद्यालय में आवश्यक समान योग्यताओं

D. प्रत्येक व्यक्ति की विलक्षण योग्यताओं

उत्तर. (D) प्रत्येक व्यक्ति की विलक्षण योग्यताओं

प्रश्न. ……. के अतिरिक्त निम्नलिखित सभी के कारण अधिगम अक्षमता उतपन्न हो सकती है ?

A. सांस्कृतिक कारक

B. सेरेब्रल डिस्फंक्शन

C. संवेगात्मक विघ्न

D. व्यवहारगत विघ्न

उत्तर. (A) सांस्कृतिक विघ्न

प्रश्न. गतिक कौशलों में अधिगम निर्योग्यता….कहलाती है ?

A. डिस्फेजि़या

B. डिस्प्रेक्सिया

C. डिस्लकैल्कुलिया

D. डिस्लेक्सिया

उत्तर. (B) डिस्प्रेक्सिया

प्रश्न. …..के अतिरिक्त निम्नलिखित समस्या समाधान की प्रक्रिया के चरण हैं ?

A. परिणाम की आशा करना

B. समस्या की पहचान

C. समस्या का छोटे हिस्सों में बांटना

D. संभावित युक्तियों को खोजना

उत्तर. (A) परिणाम की आशा करना

प्रश्न. ‘आउट ऑफ द बॉक्स’ चिंतन किससे संबंधित है ?

A. अनुकूल चिंतन

B. स्मृति आधारित चिंतन

C. अपसारी चिंतन

D. अभिसारी चिंतन

उत्तर. (C) अपसारी चिंतन

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा एक उपयुक्त रचनात्मक आकलन कार्य नहीं है ?

A. खुले अंत वाले प्रश्न

B. परियोजना

C. अवलोकन

D. विद्यार्थियों का योग्यता क्रम निर्धारित करना

उत्तर. (D) विद्यार्थियों का योग्यता क्रम निर्धारित करना

प्रश्न. विकृत लिखावट से संबंधित लिखने की योग्यता में कमी किसका एक लक्षण है ?

A. डिस्ग्राफिया

B. डिस्प्रैक्सिया

C. डिस्कैल्कुलिया

D. डिस्लेक्सिया

उत्तर. (A) डिस्ग्राफिया

प्रश्न. पियाजे के सिद्धांत के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा व्यक्ति के संज्ञानात्मक विकास को प्रभावित नहीं करेगा ?

A. भाषा

B. सामाजिक अनुभव

C. परिपक्वता

D. क्रियाकलाप

उत्तर. (B) सामाजिक अनुभव

प्रश्न. प्रचलित योजनाओं में नई जानकारी जोड़ने को किस नाम से जाना जाता है ?

A. समायोजन

B. साम्यधारण

C. आत्मसात्करण

D. संगठन

उत्तर. (C) आत्मसात्करण

प्रश्न. हम सभी अपनी बुद्धि ,प्रेरणा ,अभिरुचि आदि के संदर्भ में भिन्न होते हैं यह सिद्धांत संबंधित है ?

A. वैयक्तिक भिन्नता से

B. बुद्धि के सिद्धांतों से

C. वंशानुक्रम से

D. पर्यावरण से

उत्तर. (A) वैयक्तिक भिन्नता से

प्रश्न. अधिगम में आकलन किस लिए आवश्यक होता है ?

A. ग्रेड एवं अंकों के लिए

B. जाँच परीक्षण के लिए

C. प्रेरणा के लिए

D. पृथक्करण और श्रेणीकरण के उद्देश्य को प्रोत्साहन देने के लिए

उत्तर. (C) प्रेरणा के लिए

प्रश्न. विकास ……की ओर बढ़ता है ?

A. सामान्य से विशिष्ट

B. जटिल से कठिन

C. विशिष्ट से सामान्य

D. साधारण से आसान

उत्तर. (A) सामान्य से विशिष्ट

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा सामाजीकरण का एक प्रमुख कारक है ?

A. परिवार

B. कंप्यूटर

C. अनुवांशिकता

D. राजनीतिक दल

उत्तर. (A) परिवार

प्रश्न. प्रश्न इनमें से कौन सी विशेषता प्रतिभाशाली बच्चों की नहीं है ?

A. उच्चतर श्रेणी की मानसिक प्रक्रियाएं

B. उच्च आत्म क्षमता

C. निम्न औसातीय मानसिक प्रक्रियाएं

D. अंतर दृष्टि पूर्वक समस्याओं का समाधान करना

उत्तर. (C) निम्न औसतीय मानसिक प्रक्रियाएं

प्रश्न. बच्चों में ज्ञान की रचना करने और अर्थ का निर्माण करने की क्षमता होती है इस परिपेक्ष में एक शिक्षक की भूमिका है ?

A. तालमेल बैठाने वाले की

B. संप्रेषक और विख्याता की

C. सुगमकर्ता की

D. निर्देशक की

उत्तर. (C) सुगमकर्ता की

Read More…

png 20230102 183427 0000435493637690145015
Click on image

CTET NCF MCQ’s| सीटैट परीक्षा में एनसीएफ 2005 से पिछले 10 वर्षों में पूछे गये प्रश्न

CTET EVS Mock Test 2023| सीटैट परीक्षा के लिए पर्यावरण के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

CTET Math Question Answer | सीसैट के लिए गणित पेडागोजी के प्रश्नोत्तर

Abhyas classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!

अधिक जानकारी के लिए यूट्यूब चैनल Abhyas classes को Subscribe करें।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अपडेट, नोट्स, मासिक करेंट अफेयर्स एवं क्विज़/डेली परीक्षा अभ्यास प्रश्नों (प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा) के लिये नि:शुल्क टेलीग्राम चैनल Abhyas classes ज्वाइन  करें। नीचे दिए गए join  बटन पर क्लिक करें।

Leave a Comment