CTET 2022 : पियाजे, कोहलबर्ग और वाइगोत्सकी से बार बार पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण सवाल

प्रिय उम्मीदवार, CTET 2022 में लगातार पियाजे, कोहलबर्ग, वाइगोत्सकी से संबंधित प्रश्न पूछे जा रहें हैं। हर साल CTET परीक्षा में इनसे संबंधित खूब प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए यह पोस्ट CTET 2022 के लिए अति महत्वपूर्ण है। अगर आप भी CTET या किसी अन्य प्रदेश की शिक्षक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस पोस्ट को अंत जरूर पढ़ें साथ ही अपने साथियों को शेयर करें। आशा है कि यह पोस्ट आपको बहुत ही उपयोगी साबित होगी। भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएँ!!!

CTET 2022 : पियाजे, कोहलबर्ग और वाइगोत्सकी ।से बार बार पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण सवाल

CTET 2022 : पियाजे, कोहलबर्ग और वाइगोत्सकी प्रश्न

प्रश्न 1 – जीन पियाजे के अनुसार 2 से 7 वर्ष के बीच का एक बच्चा संज्ञानात्मक विकास की अवस्था में है

1.पूर्व संक्रियात्मक

2.औपचारिक संक्रियात्मक

3.मूर्त संक्रियात्मक

4.संवेदी गामक

उत्तर – 1) पूर्व संक्रियात्मक

प्रश्न 2 – कोहलवर्ग ने प्रस्तुत किए हैं

1.संज्ञानात्मक विकास के चरण

2.शारीरिक विकास के चरण

3.संवेगात्मक विकास के चरण

4.नैतिक विकास के चरण

उत्तर – 4) नैतिक विकास के चरण

प्रश्न 3 – वाइगोत्सकी के अनुसार बच्चे सीखते हैं

1.जब पुनर्बलन प्रदान किया जाता है

2.परिपक्व होने से

3.अनुकरण से

4.वयस्कों और समवयस्कओं के साथ परस्पर क्रिया से

उत्तर – 4) वयस्कों और समवयस्कओं के साथ परस्पर क्रिया से

प्रश्न 4 – लेव वाइगोत्सकी के समाज संरचना सिद्धांत में दृढ़ विश्वास रखने वाले शिक्षक के नाते आप अपने बच्चों के आकलन के लिए निम्नलिखित में से किस विधि को वरीयता देंगे

1.सहयोगी प्रोजेक्ट

2.मानकीकृत परीक्षण

3.तथ्यों पर आधारित प्रत्यास्मरण के प्रश्न

4.वस्तूपरक बहुविकल्पी प्रकार के प्रश्न

उत्तर – 1) सहयोगी प्रोजेक्ट

प्रश्न 5 – लेव वाइगोत्सकी के अनुसार संज्ञानात्मक विकास का मूल कारण है

1.संतुलन

2.सामाजिक अन्योन्यक्रिया

3.मानसिक प्रारूपों (स्कीमाज) का समायोजन

4.उद्दीपक अनुक्रिया युग्मन

उत्तर – 2) मानसिक प्रारूपों (स्कीमाज) का समायोजन

और भी पढ़ें

CTET NCF – 2005 MCQ | CTET में NCF-2005 से पिछले 10 वर्षों में पूछे गये प्रश्न

CTET English Pedagogy Questions with Answers|CTET English Mock Test

CTET Math Pedagogy MCQ’s|CTET Mock Test

प्रश्न 6 – निम्नलिखित में से कौन सा कथन पिया जी के सिद्धांत के अनुसार नहीं कहा जा सकता

1.विकास गुणात्मक चरणों में होता है

2.बच्चे अपनी दुनिया के बारे में ज्ञान का निर्माण और उपयोग करते हैं

3.निरंतर अभ्यास से अधिगम होता है

4.बच्चे अपने पर्यावरण पर क्रिया करते हैं

उत्तर – 3) निरंतर अभ्यास से अधिगम होता है

प्रश्न 7 – लेव वाइगोत्सकी के अनुसार अधिगम एक

1.व्यक्तिगत गतिविधि है

2.एक निष्क्रिय गतिविधि है

3.एक अनुबंधित गतिविधि है

4.एक सामाजिक गतिविधि है

उत्तर – 4) एक सामाजिक गतिविधि है

प्रश्न 8 – मौखिक संवाद जो बच्चे अपने आप से करते हैं उन्हें लेव वाइगोत्सकी क्या कहते हैं

1.व्यक्तिगत वार्ता

2.भ्रांत वार्ता

3.समस्यात्मक वार्ता

4.अहमं केंद्रित वार्ता

उत्तर – 1) व्यक्तिगत वार्ता

प्रश्न 9 – बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सी पियाजे की संरचना है

1.अनुबंधन

2.प्रबलन

3. स्कीमा

4.अवलोकन अधिगम

उत्तर – 3) स्कीमा

प्रश्न 10 – निम्नलिखित में से किस मनोवैज्ञानिक ने बच्चों को ज्ञान के सक्रिय जिज्ञासु के रूप में देखते हुए उनके चिंतन पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषय वस्तु के प्रभाव को महत्व दिया

1. जीन पियाजे

2. लॉरेंस कोहलबर्ग

3.जॉन बी. वाट्सन

4. लेव वाइगोत्सकी

उत्तर – 4) लेव वाइगोत्सकी

प्रश्न 11 – निम्नलिखित में से कौन सी लॉरेंस कोहलबर्ग के द्वारा प्रस्तावित नैतिक विकास की एक अवस्था है

1.मूर्त संक्रियात्मक अवस्था

2.उद्योग बनाम अधीनता अवस्था

3.प्रसुप्ति अवस्था

4. सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास

उत्तर – सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास

प्रश्न 12 – कोहलवर्ग यह सिद्ध करना चाहता था कि सीखना

1.एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति, पशु से श्रेष्ठ है

2. स्वायत्त यादृच्छिक क्रिया है

3. संज्ञानात्मक संकार्य है

4. परिस्थिति के विभिन्न अंगो का प्रत्यक्षीकरण है

उत्तर – 3) संज्ञानात्मक संकार्य है

और भी पढ़ें

UPTET 2023 की तैयारी कैसे करें | UPTET Preparation Tips

यूपी टेट की सबसे अच्छी किताब कौन सी है| Best Book for UPTET Preparation

प्रश्न 13 – जीन पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक विकास की तीसरी अवस्था कौन सी है

1.औपचारिक संक्रिया अवस्था

2.पूर्व संक्रिया अवस्था

3.मूर्त संक्रियात्मक अवस्था

4. संवेदी गामक अवस्था

उत्तर – 3) मूर्त संक्रियात्मक अवस्था

प्रश्न 14 – पियाजे के सिद्धांत के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा व्यक्ति के संज्ञानात्मक विकास को प्रभावित नहीं करेगा

1.भाषा

2.सामाजिक अनुभव

3.परिपक्वन

4.क्रियाकलाप

उत्तर – 2) सामाजिक अनुभव

प्रश्न 15 – वाइगोत्सकी के सिद्धांत में विकास के निम्नलिखित में से कौन से पहलू की उपेक्षा होती है

1.सांस्कृतिक

2. जैविक

3. भाषाई

4. सामाजिक

उत्तर – 2) जैविक

और भी पढ़ें

NCF-2005 क्या है? राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 के नोट्स

बाल-विकास एवं शिक्षा-शास्त्र के नोट्स

सीटैट संस्कृत पेडागोजी|CTET Sanskrit Pedagogy Mock Test

Abhyas Classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!

अगर आप CTET या किसी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Abhyas classes पर जाकर वीडियो देख सकते हैं। धन्यवाद!

Leave a Comment