CTET 2023 : बाल-विकास एवं शिक्षा-शास्त्र के बार-बार पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रिय उम्मीदवार, इस पोस्ट में हम आपको CTET 2023: बाल-विकास एवं शिक्षा-शास्त्र के बार-बार पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों को कवर करेंगे। अगर आप भी CTET 2023 की तैयारी कर रहें हैं तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि यह बाल-विकास एवं शिक्षा-शास्त्र के बहुत ही उपयोगी पोस्ट है। आशा है यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आयेगी। भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएँ!!!

CTET 2023 : बाल-विकास एवं शिक्षा-शास्त्र के बार-बार पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न
CTET 2023 : बाल-विकास एवं शिक्षा-शास्त्र के बार-बार पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न

CTET 2023 : बाल-विकास एवं शिक्षा-शास्त्र के बार-बार पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1 – ‘आउट ऑफ बॉक्स’ चिंतन किससे संबंधित है

1.अनुकूल चिंतन

2. स्मृति आधारित चिंतन

3. अपसारी चिंतन

4. अभिसारी चिंतन

उत्तर – 3) अपसारी चिंतन

प्रश्न 2 – कोहलबर्ग ने प्रस्तुत किये हैं

1. संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत

2. शारीरिक विकास के चरण

3. संवेगात्मक विकास के चरण

4. नैतिक विकास के चरण

उत्तर – 4) नैतिक विकास के चरण

प्रश्न 3- एक बच्ची कहती है, “धूप में कपड़े जल्दी सूख जाते हैं। ” वह……….. की समझ को प्रदर्शित कर रही है

1. प्रतीकात्मक विचार

2. अहंकेन्द्रित चिंतन

3. कार्य-कारण

4. विपर्यय चिंतन

उत्तर – 3) कार्य-कारण

प्रश्न 4- लेव वाइगोत्सकी के समाज संरचना सिद्धांत में दृढ़ विश्वास रखने वाले शिक्षक के नाते आप अपने बच्चों के आकलन के लिए निम्नलिखित में से किस विधि को वरीयता देगें?

1. सहयोगी प्रोजेक्ट

2. मानकीकृत परीक्षण

3. तथ्यों पर आधारित प्रत्यास्मरण के प्रश्न

4. वस्तुपरक बहुविकल्पी प्रकार के प्रश्न

उत्तर – 1) सहयोगी प्रोजेक्ट

प्रश्न 5 – राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF) 2005 के अनुसार शिक्षक की भूमिका है

1. सत्तावादी

2. अधिनायकीय

3. अनुमतिपरक

4. सुविधादाता

उत्तर – 4) सुविधादाता

और भी पढ़ें

UPTET 2023 की तैयारी कैसे करें | UPTET Preparation Tips

NCF- 2005 क्या है? राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 के नोट्स

यूपीटेट 2023 की सबसे अच्छी किताब कौन सी है | Best Book for UPTET Preparation 2023

प्रश्न 6 – भाषा विकास के लिए सबसे संवेदनशील समय निम्नलिखित में से कौन सा है

1. जन्मपूर्व का समय

2. मध्य बचपन का समय

3. वयस्कावस्था

4. प्रारंभिक बचपन का समय

उत्तर – 4) प्रारंभिक बचपन का समय

प्रश्न 7 – लेव वाइगोत्सकी के अनुसार संज्ञानात्मक विकास का मूल कारण है –

1. संतुलन

2. सामाजिक अन्योन्यक्रिया

3. मानसिक प्रारूपों का समायोजन

4. उद्दीपक-अनुक्रिया युग्मन

उत्तर – 2) सामाजिक अन्योन्यक्रिया

प्रश्न 8 – लिंग (Sex) है –

1. जैविक सत्ता

2. शारीरिक सत्ता

3. सहज गुण

4. सामाजिक संरचना

उत्तर – 1) जैविक सत्ता

प्रश्न 9 – निम्नलिखित में कौन-सा समाजीकरण के गौण वाहक हो सकते हैं –

1. परिवार और पास पड़ोस

2. विद्यालय और पास पड़ोस

3. विद्यालय और निकटतम परिवार के सदस्य

4. परिवार और रिश्तेदार

उत्तर – 2) विद्यालय और पास पड़ोस

प्रश्न 10 – निम्नलिखित में कौन सा कथन पियाजे के सिद्धांत के अनुसार कहा नहीं जा सकता?

1. विकास गुणात्मक चरणों में होता है

2. बच्चे अपनी दुनिया के बारे में ज्ञान का निर्माण और उपयोग करते हैं

3. निरंतर अभ्यास से अधिगम होता है

4. बच्चे अपने पर्यावरण पर क्रिया करते हैं

उत्तर – 3) निरंतर अभ्यास से अधिगम होता है

और भी पढ़े

FIFA World Cup 2022 Important Facts | फीफा वर्ल्ड कप 2022 के महत्वपूर्ण तथ्य

प्रश्न 11 – बच्चों में प्रतिभाशालिता…………. के कारण हो सकता है

1. आनुवंशिकता और वातावरण के बीच अंत:क्रिया

2. एक संसाधन – समृद्ध वातावरण

3. सफल माता – पिता

4. एक अनुशासित दिनचर्या

उत्तर – 1) आनुवंशिकता और वातावरण के बीच अंत:क्रिया

प्रश्न 12 – निम्नलिखित में से कौन-सा एक संवेग है?

1. स्मृति

2. डर

3. ध्यान

4. उत्तेजना

उत्तर – 2) डर

प्रश्न 13 – राष्ट्रीय पाठ्यचर्या फ्रेमवर्क 2005 ने अपनी समझ………… से प्राप्त की है

1.मानतावाद

2. व्यवहारवाद

3. चयनवाद

4. संज्ञानात्मक सिद्धांत

उत्तर – 3) चयनवाद

प्रश्न 14 – कक्षा में बच्चों को प्रेरित समझा जा सकता है यदि

1. वे अच्छी तरह से ड्रेस पहने स्कूल में आते हैं

2. वे कक्षा में अनुशासन बनाए रखते हैं

3. वे सभी उपस्थिति में नियमित हैं

4. वे शिक्षक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए प्रश्न पूछते हैं

उत्तर – 4) वे शिक्षक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए प्रश्न पूछते हैं

प्रश्न 15 – निम्नलिखित में कौन प्राथमिक सामाजिकरण का माध्यम है

1. विद्यालय

2. सरकार

3. मीडिया

4. परिवार

उत्तर – 4) परिवार

png 20230101 093113 00006297596504303406886
CTET Sanskrit Pedagogy

सीटैट संस्कृत पैडागोजी | CTET Sanskrit Mock Test 2023

20221219 211538 00006765268862029816267
CTET English Pedagogy

CTET English Pedagogy | CTET English Mock Test

20221218 173255 00009021218187616464145
CTET Math Pedagogy

CTET Math Pedagogy | CTET Math Mock Test

और अधिक जानकारी के लिए हमारे यूट्यूब चैनल Abhyas classes पर विजिट करें।

Abhyas Classes के माध्यम से हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मदद करने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हमें यह पूर्ण विश्वास भी है, कि धन, समय और दूरी जैसी अनेक बाधाओं को समाप्त कर, गुणवत्ता वाली इस अध्ययन प्रणाली के द्वारा हम सभी उम्मीदवारों की भरसक सहायता कर सकें। आशा है कि इस लेख से आप सभी को मदद मिलेगी। शुभकामनाएं!

Leave a Comment